नासिक: हाल ही में नासिक के कॉम्बैट आर्मी एविएशन ट्रेनिंग स्कूल (CAATS) में पासिंग-आउट परेड के दौरान कैप्टन भरत भारद्वाज द्वारा अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने का वीडियो वायरल हुआ है। अब इस मामले पर सेना के पूर्व अधिकारियों ने कैप्टन का बचाव किया है।
युवा नहीं करेगा तो कौन करेगा? रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों ने कैप्टन का खुलकर समर्थन किया है। उन्होंने कहा, आप चाहते हैं कि एक युवा अधिकारी देश के लिए जान कुर्बान कर दे, लेकिन आप यह नहीं चाहते कि वह अपनी मंगेतर के प्रति प्यार व्यक्त करे। सेना में हम कहते हैं- यंगस्टर नहीं करेगा तो कौन करेगा?
सुरक्षा उल्लंघन के आरोपों को नकारा कैप्टन पर लगे सिक्योरिटी ब्रीच के आरोपों को खारिज करते हुए ढिल्लों ने कहा कि जिस हेलीकॉप्टर के आगे कैप्टन खड़े थे, उसके बारे में जानकारियां पहले से ही इंटरनेट और किताबों में मौजूद हैं। उन्होंने साफ किया कि प्यार का इजहार करने से न तो अनुशासन कम होता है और न ही देश की सुरक्षा खतरे में पड़ती है।
प्रेरणा का स्रोत है यह तस्वीर रिटायर्ड मेजर जनरल राजू चौहान ने भी इस घटना का समर्थन किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि भले ही युवा अफसर भावनाओं में थोड़ा बह गए हों, लेकिन इसे सुरक्षा उल्लंघन नहीं माना जा सकता। उन्होंने कहा कि सेना खुद Know Your Army जैसे इवेंट करती है, ताकि युवा सेना से जुड़ें। यह तस्वीर भी युवाओं के लिए एक मोटिवेशनल पोस्टर की तरह है।
क्या है पूरा मामला? 2 जून को पासिंग-आउट परेड के बाद कैप्टन भरत भारद्वाज ने यूनिफॉर्म में ही घुटनों के बल बैठकर अपनी गर्लफ्रेंड आरुषि को प्रपोज किया था। इस दौरान बैकग्राउंड में एक आर्मी हेलीकॉप्टर भी था। वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई।
सेना करेगी कार्रवाई? जहाँ एक तरफ पूर्व अधिकारी कैप्टन के समर्थन में हैं, वहीं रिपोर्ट्स के अनुसार भारतीय सेना इस मामले में कार्रवाई की तैयारी कर रही है और कैप्टन को कारण बताओ नोटिस जारी किया जा सकता है। सेना का आपत्ति प्रपोजल से नहीं, बल्कि एक औपचारिक मिलिट्री इवेंट और परिसर का इस्तेमाल पर्सनल काम के लिए करने पर है।
#WATCH | Chandigarh: On Indian Army Pilot proposed to his girlfriend after passing out parade, Lt General (Rtd) KJS Dhillon says, ... After the passing-out parade, a young officer, a helicopter pilot, proposed to his girlfriend or fiancée. The photo went viral with all sorts of… pic.twitter.com/7U1Pz1V0fa
— ANI (@ANI) June 4, 2026
केरल में मॉनसून की एंट्री: अब दिल्ली-यूपी में कब बरसेंगे बादल? जानें लेटेस्ट अपडेट
दिल्ली अग्निकांड: होटल मालिक लवकेश बजाज को 4 दिन की पुलिस रिमांड, जांच में जुटी एजेंसियां
मालवीय नगर अग्निकांड: क्या सिर्फ कागजी NOC काफी है? जानें कैसे मिलती है फायर सेफ्टी की मंजूरी
दिल्ली-NCR में मौसम का मिजाज: अचानक बदले हालात, दिन में छाया रात जैसा अंधेरा
जान हथेली पर रख मजदूरों का खतरनाक स्टंट, वायरल वीडियो देख कांप उठेगी रूह
फरीदाबाद: जेवर एयरपोर्ट फ्लाईओवर निर्माण में भीषण हादसा, क्रेन पलटने से 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत
पुणे में बड़ा आईटी घोटाला: थिंक टेक्नोलॉजी बंद, 700 कर्मचारी बेरोजगार, CEO गिरफ्तार
वर्दी में प्रपोज करने वाले कैप्टन के समर्थन में उतरे पूर्व सैन्य अधिकारी, कहा- प्यार करना गुनाह नहीं
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए सिफारिश कर फंसे मनोज झा, राजद सांसद ने दी सफाई
पीएम मोदी और वेनेजुएला की राष्ट्रपति की मुलाकात: क्या भारत को मिलने वाला है तेल का नया महा-सौदा ?