रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बार फिर भारत के प्रति अपना समर्थन दोहराते हुए अमेरिका को कड़े शब्दों में चेतावनी दी है। पुतिन ने स्पष्ट किया कि रूस और भारत के बीच के पुराने और गहरे संबंधों को किसी तीसरे देश (अमेरिका) का दबाव कमजोर नहीं कर सकता।
भारत को दबाव में लाने की साजिश? पुतिन ने कहा कि अमेरिका लगातार भारत पर रूस के साथ सहयोग कम करने का दबाव बना रहा है। हालांकि, रूसी राष्ट्रपति ने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले भारत पर दबाव डालना अंतरराष्ट्रीय संबंधों के लिए बेहद हानिकारक है। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि दिल्ली अपने राष्ट्रीय हितों को सर्वोपरि रखती है और किसी के दबाव में नहीं झुकेगी।
भारत-रूस संबंधों पर कोई असर नहीं पुतिन ने इस बात को सिरे से खारिज कर दिया कि भारत और अमेरिका की दोस्ती रूस के लिए कोई चिंता का विषय है। उन्होंने कहा, हमें इस बात की खुशी है कि भारत उन देशों के साथ अपने संबंध विकसित कर रहा है जिन्हें वह अपने राष्ट्रीय हितों के लिए जरूरी समझता है। रूस के लिए भारत एक भरोसेमंद और विश्वसनीय साझेदार बना रहेगा।
100 अरब डॉलर के व्यापार का लक्ष्य आर्थिक मोर्चे पर पुतिन ने भारत के साथ भविष्य की बड़ी योजनाओं का खुलासा किया। वर्तमान में भारत-रूस के बीच व्यापारिक कारोबार करीब 58 से 60 अरब डॉलर है। पुतिन का मानना है कि दोनों देशों के पास इससे कहीं अधिक महत्वाकांक्षी लक्ष्य हासिल करने की क्षमता है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में यह व्यापार 100 अरब डॉलर के आंकड़े को पार कर जाएगा।
लोकतंत्र का सम्मान जरूरी सेंट पीटर्सबर्ग में अंतर्राष्ट्रीय समाचार एजेंसियों के प्रमुखों के साथ बातचीत करते हुए पुतिन ने भारत की लोकतांत्रिक ताकत की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत एक महान राष्ट्र है और उसके फैसलों का सम्मान किया जाना चाहिए। अमेरिका की ओर से भारत पर बनाया जा रहा दबाव न केवल निरर्थक है, बल्कि यह वैश्विक कूटनीति के बुनियादी सिद्धांतों के विरुद्ध है।
🚨President Putin sends message to the US about India and PM Modi:
— Sputnik India (@Sputnik_India) June 4, 2026
“The US is trying to pressure India, for example, when it comes to cooperation with Russia. But putting pressure on Narendra Modi s democracy is detrimental for international relations. It doesn t matter where… pic.twitter.com/F6PKnoJOIe
श्रेयस अय्यर बने टीम इंडिया के नए टी20 कप्तान, सूर्यकुमार यादव के युग का हुआ अंत
80 साल पुरानी गणित की पहेली: जिसे सुलझाने में फेल रहे दिग्गज, AI ने किया करिश्मा
गिल की सेना का अफगानी इम्तिहान: टेस्ट और वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल और टीम स्क्वाड
क्या भारत ने बेच दिया अपना सोना? RBI के खंडन के बाद भी सियासत गरम, रोहिणी आचार्य ने घेरी सरकार
हिंद महासागर में हलचल: पाक के चीनी सबमरीन को जवाब देने के लिए भारत ने तैनात किया INS Airavat
बेड के नीचे छिपे TMC नेता: कट मनी वापस मांगने वाली भीड़ से बचने के लिए पुलिस की लेनी पड़ी मदद
कॉकरोच जनता पार्टी विवाद: मनोज झा ने दी सफाई, कहा- अब भविष्य में जांच परखकर ही करूंगा मदद
भारत-अमेरिका ट्रेड डील: बातचीत का दौर खत्म, समझौते की दहलीज पर दोनों देश
राज्यसभा का महायुद्ध : कांग्रेस ने जारी की 7 उम्मीदवारों की लिस्ट, खरगे और पवन खेड़ा पर दांव
सत्ता परिवर्तन यात्रा से पहले सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट, सुरक्षा छोड़ने की दी चेतावनी