मेरठ: उत्तर प्रदेश में हाल ही में हुए चर्चित एनकाउंटर के बाद सोशल मीडिया पर भड़काऊ सामग्री फैलाने वालों पर पुलिस का शिकंजा कस गया है। मेरठ के एक युवक द्वारा पोस्ट किए गए आपत्तिजनक वीडियो ने सुरक्षा एजेंसियों को हरकत में ला दिया।
क्या था विवादित वीडियो? मेरठ के हरिनगर (अंगूर वाली मस्जिद क्षेत्र) के रहने वाले अमन खान ने इंस्टाग्राम पर एक 14 सेकंड का वीडियो साझा किया था। इस वीडियो में गाजियाबाद के बकरीद हत्याकांड के आरोपी असद और मृतक सूर्या चौहान की तस्वीरों के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर का इस्तेमाल किया गया था।
वीडियो के अंत में अमन खुद खून से सने कुर्तों में हाथों में छुरी लहराते और उसका प्रदर्शन करते नजर आया। वीडियो पर आपत्तिजनक कैप्शन लिखा था- कितने असद को मारोगे, हमारे हथियार भी हैं तैयार।
पुलिस का तुरंत एक्शन वीडियो वायरल होते ही पुलिस प्रशासन ने इसे सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश मानते हुए तुरंत संज्ञान लिया। मेरठ पुलिस ने आरोपी अमन (पुत्र अशरफ) की पहचान कर उसे कच्चा दगड़ा भूमिया पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने वही छुरी भी बरामद कर ली, जिसका इस्तेमाल उसने वीडियो बनाने में किया था।
गिरफ्तारी के बाद बदला सुर पुलिस की गिरफ्त में आते ही आरोपी के तेवर पूरी तरह ढीले पड़ गए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक अन्य वीडियो में अमन कान पकड़कर माफी मांगते हुए नजर आया। उसने कहा, मेरा नाम अमन है, मैंने 28 तारीख को वह वीडियो इंस्टाग्राम पर डाला था। जिस किसी को भी मुझसे तकलीफ हुई है, मैं माफी मांगना चाहता हूं। आज के बाद मुझसे ऐसी गलती दोबारा नहीं होगी।
कानून का सख्त संदेश पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर धार्मिक उन्माद फैलाने, हिंसा भड़काने या कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाली किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
*असद के एनकाउंटर को लेकर मेरठ के अमन ने विवादित वीडियो किया पोस्ट. पुलिस ने किया गिरफ्तार. अब ऐसे हालत में मांगी माफी.#UPPolice #Meerut #AsadEncounter pic.twitter.com/o7xCFhVvWp
— HasNain Alamdar (@HassuNain) June 3, 2026
जेल देखने का अजीब शौक: पत्नी पर तानी पिस्टल, वजह जानकर पुलिस भी रह गई दंग
नॉर्वे चेस में प्रज्ञानंद का करिश्मा: मैग्नस कार्लसन को दूसरी बार धूल चटाकर रचा इतिहास
परिवहन दफ्तरों में CM का सरप्राइज इंस्पेक्शन: काम में लापरवाही बरतने वालों पर गिरेगी गाज
जापान में बिना अनुमति बनी मस्जिद पर चला कानूनी चाबुक, पाक राजदूत के उद्घाटन से मचा था बवाल
ट्रेन में नहीं घुसा भीमकाय बक्सा, घंटों की मशक्कत देख लोगों ने कहा- जुगाड़ की भी हद होती है!
34 साल बाद मिला इंसाफ: लाठी के सहारे कोर्ट पहुंचे 85 साल के बुजुर्ग को मिली सजा
चप्पल पहनकर डॉ. आंबेडकर को दी श्रद्धांजलि, ममता बनर्जी पर भाजपा का बड़ा हमला
दो गज की दूरी का दांव: TMC बागियों पर अधीर रंजन का BJP पर बड़ा हमला
प्रयागराज का हिवेट रोड कांड: एक ही घर में मिले चार शव, करोड़ों की संपत्ति बनी मौत का कारण?
मनोज तिवारी का अश्लील गाने पर झूठ बेनकाब, इंटरव्यू में एंकर ने दिखाई आईना