उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कोतवाली क्षेत्र के साउथ मलाका इलाके में स्थित हिवेट रोड के एक मकान से एक ही परिवार के चार सदस्यों के शव बरामद किए गए हैं। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
दुर्गंध ने खोला राज मंगलवार को जब घर के अंदर से तेज दुर्गंध आने लगी, तो पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब घर का ताला तोड़ा, तो अंदर का मंजर देख दंग रह गई। ऊपरी मंजिल पर तीन शव मिले, जबकि चौथा शव ग्राउंड फ्लोर पर स्थित एक दुकान से बरामद किया गया।
कौन थे मृतक? मृतकों की पहचान वीरेंद्र वैश्य (70), उनकी पत्नी अनीता (65), बेटी मीनाक्षी (45) और बेटे अभिषेक (40) के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में शव दो से तीन दिन पुराने लग रहे हैं। शवों पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे पुलिस इसे स्पष्ट रूप से हत्या का मामला मानकर जांच कर रही है।
करोड़ों की संपत्ति और पारिवारिक विवाद स्थानीय लोगों के अनुसार, वीरेंद्र वैश्य एक रसूखदार व्यक्ति थे। उनके पास करीब 200 वर्ग गज का मकान था, जिसके ग्राउंड फ्लोर पर 14 दुकानें बनी हुई थीं। इनमें से अधिकांश दुकानें किराये पर दी गई थीं। बताया जा रहा है कि परिवार की इसी संपत्ति और आपसी विवाद के पीछे यह खौफनाक वारदात हो सकती है।
पुलिस की जांच और संदेही की तलाश डीसीपी (शहर) मनीष शांडिल्य ने बताया कि फॉरेंसिक टीम साक्ष्य जुटा रही है। जांच में यह तथ्य भी सामने आया है कि वीरेंद्र के दो बेटे थे। एक बेटे को आपराधिक गतिविधियों के कारण बरसों पहले संपत्ति से बेदखल कर दिया गया था। पुलिस अब उस बेटे की तलाश कर रही है, जो हाल ही में परिवार के साथ रह रहा था और अब लापता है।
फिलहाल पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल, घर के हर कोने की बारीकी से जांच की जा रही है ताकि हत्यारों तक पहुंचा जा सके।
STORY | Senior citizen couple among 4 found dead in Prayagraj house
— Press Trust of India (@PTI_News) June 3, 2026
Four people, believed to be members of the same family, were found dead inside a house in Prayagraj on Tuesday, with police suspecting murder after injury marks were found on the bodies, officials said.
READ:… pic.twitter.com/H25quBiA85
34 साल बाद मिला इंसाफ: लाठी के सहारे कोर्ट पहुंचे 85 साल के बुजुर्ग को मिली सजा
वायरल होने की सनक! रील के चक्कर में शख्स ने खा लिया जानवरों का चारा, वीडियो देख भड़के लोग
ब्रिटेन की संसद में गूंजी चीखें: ग्रूमिंग गैंग की दरिंदगी ने हिलाया देश, सुनाई गई शोषण की रोंगटे खड़े कर देने वाली दास्तां
IPL जीत के बाद वृंदावन पहुंचे विराट कोहली, प्रेमानंद महाराज से मिला ये खास तोहफा
मम्मी... फोन! ट्रेन में बच्ची के हाथ से झपट्टा मार ले गया चोर, रोंगटे खड़े कर देगा यह वीडियो
गलती का पछतावा है तो घर लौट आएं , संजय राउत का शिंदे गुट को खुला ऑफर, लेकिन रख दी ये बड़ी शर्त!
नेपाल का कब्जे वाला दावा और गंडक नदी का पेंच: क्या है असल विवाद?
पीठ पर पति को लादकर जनता दरबार पहुंची महिला, सुध न लेने पर छलका दर्द
सीबीएसई में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: लोखंडे प्रशांत सीताराम बने नए चेयरपर्सन, राहुल सिंह का तबादला
हरमनप्रीत कौर का ऐतिहासिक धमाका: पाकिस्तान के खिलाफ उतरते ही टूट जाएगा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड