दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह हुए दर्दनाक अग्निकांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। एक बहुमंजिला होटल में लगी भीषण आग में 21 लोगों की जिंदा जलने और दम घुटने से मौत हो गई। शुरुआती जांच में यह साफ हो गया है कि यह महज एक हादसा नहीं, बल्कि प्रशासन और होटल मालिक की आपराधिक लापरवाही का नतीजा है।
मंजूरी 6 की, लालच में बनाए 24 कमरे फ्लरिश इन नाम के इस होटल को सिर्फ 6 कमरों के बेड एंड ब्रेकफास्ट मॉडल के तहत लाइसेंस दिया गया था। लेकिन, होटल मालिक ने अधिक मुनाफे के चक्कर में नियमों को ताक पर रखकर 24 कमरे बना दिए। हादसे के वक्त ये सभी कमरे पूरी तरह खचाखच भरे थे, जिससे हताहतों की संख्या बढ़ गई।
फायर एनओसी का अता-पता नहीं इतने बड़े कमर्शियल सेटअप के बावजूद, होटल प्रशासन के पास फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट (फायर एनओसी) तक नहीं था। आग बुझाने के यंत्रों और खतरे की चेतावनी देने वाले अलार्म सिस्टम का वहां नामोनिशान नहीं था। सुरक्षा मानकों की इस अनदेखी ने होटल को मौत के कुएं में तब्दील कर दिया।
एक संकरा दरवाजा और बेसमेंट में ताला इमारत की बनावट भी खुद में एक बड़ा खतरा थी। पूरे होटल से बाहर निकलने के लिए केवल एक ही संकरा रास्ता था। आग लगते ही भगदड़ मच गई और धुएं के कारण लोग बाहर नहीं निकल पाए। सबसे भयावह बात यह सामने आई कि बेसमेंट के दरवाजे पर ताला जड़ा हुआ था, जहां कई लोग फंसे थे। रेस्क्यू टीम ने कटर से ताला काटकर लोगों को निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
इलाज के लिए आए थे मेहमान, विदेशी नागरिक भी शामिल होटल में ज्यादातर वे लोग ठहरे थे, जो दिल्ली के निजी अस्पतालों में इलाज कराने आए थे। मृतकों में कई विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग की लपटें इतनी तेज थीं कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। जान बचाने की जद्दोजहद में कई लोगों ने तीसरी और चौथी मंजिल से छलांग लगा दी।
फिलहाल, पुलिस और दमकल विभाग की टीमें घटनास्थल पर गहन जांच कर रही हैं। प्रशासन ने अवैध रूप से संचालित इस होटल के मालिकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सवाल यह है कि आखिर बिना फायर एनओसी और नियमों को तोड़कर चल रहे इस होटल पर अब तक किसी की नजर क्यों नहीं पड़ी?
Death toll rises to 20 in #MalviyaNagar tragedy
— Karan Singh / करन सिंह (@Journo_Karan) June 3, 2026
People keep mattress on the ground to save lives as fire engulfs building
Warning ⚠️: Disturbing visuals https://t.co/Nz7D4Lf7dd pic.twitter.com/kz3Zd6weRW
न्यूजीलैंड में टीम इंडिया का महा-अभियान: टी20, वनडे और टेस्ट सीरीज का पूरा शेड्यूल जारी
खगड़िया से पूर्णिया का सफर अब मात्र 2 घंटे में: बिहार को मिला ₹3,936 करोड़ का मेगा फोरलेन प्रोजेक्ट
रूस-यूक्रेन युद्ध: कीव पर खूनी हमला, बदले में पुतिन के घर में घुसा यूक्रेन
मालवीय नगर अग्निकांड: एक ही सीढ़ी और मौत का जाल, दिल्ली के होटल में कैसे हुआ यह भीषण हादसा?
चप्पल पहनकर डॉ. आंबेडकर को दी श्रद्धांजलि, ममता बनर्जी पर भाजपा का बड़ा हमला
3 मिनट की दूरी, 45 मिनट की देरी: दिल्ली अग्निकांड पर बरसे सौरभ भारद्वाज, कहा- यह अंतर्राष्ट्रीय शर्म है
कानपुर: सरेराह छेड़छाड़ का विरोध करने पर बैंककर्मी महिला ने मनचले को सिखाया सबक
सेंट्रल जेल जाने की सनक: पत्नी पर तानी बंदूक, फिर खुद पहुंच गया थाने
तिब्बत के आसमान में रहस्यमयी रेड स्प्राइट्स : आखिर बादलों के ऊपर क्यों चमकती हैं ये लाल खंभे जैसी रोशनी?
मैं सांस नहीं ले पा रहा : मरते किशोर को हथकड़ी पहनाती रही पुलिस, भारतीय मूल के युवक को मानती रही पीड़ित