कानपुर: मैं ठाकुर हूं का बयान देकर चर्चा में आईं एचडीएफसी बैंक की कर्मचारी आस्था सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनका कोई विवाद नहीं, बल्कि उनके साथ सार्वजनिक स्थान पर हुई छेड़खानी की घटना है। आस्था ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर एक मुस्लिम व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
ई-रिक्शा में हुई शर्मनाक हरकत आस्था सिंह ने अपने वीडियो में बताया कि वह अपनी ब्रांच से मेट्रो स्टेशन जाने के लिए ई-रिक्शा में बैठी थीं। उनके सामने एक मुस्लिम व्यक्ति बैठा था। आस्था का आरोप है कि उस व्यक्ति ने पहले अपना पैर उनके दोनों पैरों के बीच में डाल दिया। इसके कुछ देर बाद ही उसने अपना हाथ उनके कुर्ते के अंदर डालकर जांघ को छुआ।
आस्था ने किया विरोध, आरोपी ने दी सफाई आस्था ने बताया कि हरकत का एहसास होते ही उन्होंने तुरंत प्रतिक्रिया दी और उस शख्स को थप्पड़ जड़ दिया व मुक्का मारा। आरोपी ने अपनी गलती मानने के बजाय उल्टा आस्था को ही खरी-खोटी सुनाई और कहा कि उन्हें बैठने की तमीज नहीं है । आस्था ने इस दौरान घटना का एक छोटा वीडियो भी बनाया, जो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
जाग जाओ और औकात दिखाओ वीडियो में आस्था ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जो लोग अपनी घर की महिलाओं को बुर्के में रखते हैं, वे दूसरे के घर की इज्जत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। उन्होंने इसे सेक्युलरिज्म पर एक तमाचा बताते हुए जनता से आह्वान किया कि वे समय रहते जाग जाएं और अपनी पहचान बनाकर ऐसे लोगों को उनकी औकात दिखाएं।
पुलिस ने लिया संज्ञान वीडियो वायरल होने के बाद कानपुर पुलिस कमिश्नरेट ने तुरंत मामले का संज्ञान लिया है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर आस्था को जवाब देते हुए कहा, कृपया पूर्ण विवरण के साथ स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराएं। घटना से संबंधित थाने का नाम बताएं ताकि नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
कौन हैं आस्था सिंह? आस्था सिंह उस समय चर्चा में आई थीं जब इस साल 6 जनवरी को उनका बैंक में एक दंपती के साथ विवाद हुआ था। उस दौरान बैंक कर्मी आस्था सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह गुस्से में यह कहती दिखी थीं कि मैं ठाकुर हूं । उस समय यह मामला काफी सुर्खियों में रहा था। अब इस नई घटना के बाद एक बार फिर आस्था सिंह का नाम चर्चा के केंद्र में है।
*मैं ठाकुर हूं बोलने वाली कानपुर में एचडीएफसी की बैंक कर्मी आस्था सिंह के साथ हुई छेड़खानी.#Kanpur #UP #UPPolice pic.twitter.com/GgNEyjRYRQ
— HasNain Alamdar (@HassuNain) June 3, 2026
हरमनप्रीत की फाइटिंग फिफ्टी गई बेकार, इंग्लैंड ने भारत को हराकर जीती टी-20 सीरीज
स्मार्टफोन खरीदने का प्लान है? तो सावधान! साइबर ठगों का नया जाल कर सकता है आपका बैंक अकाउंट खाली
NIT कुरुक्षेत्र का नया कीर्तिमान: छात्र को मिला 1.56 करोड़ का बंपर पैकेज
बर्मिंघम में भारत को मात: इंग्लैंड ने टी20 सीरीज़ पर जमाया कब्ज़ा
पटना: कोचिंग पर हमले के बयान से पलटे खान सर, बोले- उस समय माहौल ही कुछ ऐसा था
लाल गेंद से जंग के लिए तैयार टीम इंडिया: अफगानिस्तान सीरीज के लिए नेट्स पर पसीना बहाते दिखे सितारे
भारत के लिए महासंकट! 17 जून को ट्रंप छीन लेंगे तेल छूट, क्या ठप होगी सप्लाई?
# दछिगम का डिजिटल डिटॉक्स या सत्ता का फ्लोर टेस्ट ? उमर अब्दुल्ला की सीक्रेट मीटिंग के मायने
अलर्ट: देश के 15 राज्यों में मौसम का बिगड़ा मिज़ाज, अगले 3 दिन आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का खतरा
नीतीश कुमार की JDU ने रचा इतिहास: 6 महीने से भी कम समय में सदस्यों की संख्या 1 करोड़ पार