बेंगलुरु: कर्नाटक की राजनीति में आज एक नया युग शुरू हुआ। डीके शिवकुमार ने भारत के संविधान की प्रति हाथ में लेकर कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। यह शपथ ग्रहण समारोह राज्य के राजनीतिक परिदृश्य में एक बड़े बदलाव का प्रतीक है।
उपमुख्यमंत्री बने डॉ. जी परमेश्वर शपथ ग्रहण के दौरान डीके शिवकुमार के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. जी परमेश्वर ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उन्हें राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस ऐतिहासिक अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
कैबिनेट में अनुभवी और नए चेहरों का मिश्रण मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के अलावा, 12 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। इनमें सतीश जारकीहोली, केएच मुनियप्पा, प्रियांक खरगे, कृष्णा बायरे गौड़ा, यूटी खादर, यतींद्र सिद्धरमैय्या, एमबी पाटिल, केजे जॉर्ज, रामलिंगा रेड्डी, शरण प्रकाश पाटिल, ईश्वर खांद्रे और बिरथी सुरेश शामिल हैं।
यूटी खादर और यतींद्र को छोड़कर, शपथ लेने वाले अधिकांश नेता पिछली कैबिनेट का हिस्सा रहे हैं। यूटी खादर इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, जबकि यतींद्र निवर्तमान मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के पुत्र हैं।
सोनिया गांधी का भरोसा शपथ ग्रहण के बाद डीके शिवकुमार ने बताया कि कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने उन्हें फोन कर बधाई दी है। शिवकुमार ने कहा, सोनिया गांधी का मुझ पर शुरू से ही अटूट भरोसा है। उन्होंने मुझे शुभकामनाएं दी हैं और सभी को साथ लेकर चलने का निर्देश दिया है। मैंने उन्हें भरोसा दिलाया है कि मैं पूरी निष्ठा के साथ सबको साथ लेकर काम करूँगा।
लंबा संघर्ष और साकार हुआ सपना मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचना आठ बार के विधायक डीके शिवकुमार के लिए एक लंबे राजनीतिक संघर्ष का परिणाम है। लंबे समय से चल रही खींचतान तब समाप्त हुई, जब सिद्धारमैया ने 28 मई को आलाकमान के निर्देश पर अपना इस्तीफा सौंप दिया। सिद्धरमैया के इस कदम ने शिवकुमार के लिए मुख्यमंत्री बनने का मार्ग प्रशस्त किया, जो लंबे समय से राज्य में कांग्रेस के संकटमोचक की भूमिका निभाते आए हैं।
#WATCH | Bengaluru: Carrying a copy of the Constitution of India, DK Shivakumar takes oath as the Chief Minister of Karnataka.
— ANI (@ANI) June 3, 2026
(Video Source: Congress) pic.twitter.com/gYMsDu8hqL
तिरंगा फाड़ा, भारत को दी गाली: टेक्सास में हिंसक हुआ इमिग्रेशन विरोध , वीडियो वायरल
मध्य पूर्व में फिर भड़की जंग: ईरान का कुवैत-बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर जोरदार हमला
चप्पल पहनकर डॉ. आंबेडकर को पुष्पांजलि: ममता बनर्जी पर बरसी BJP, कहा- संविधान से ऊपर शरिया
जबरन मज़दूरी का मुद्दा: भारत पर मंडराया अमेरिका का ‘सेक्शन 301’ प्रतिबंध का खतरा
नौतपा में गर्मी का अकाल : मध्य प्रदेश के 36 जिलों में बरसेगी राहत, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट
कर्नाटक में आज सत्ता का नया अध्याय: डीके शिवकुमार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
पटना फायरिंग: कोचिंग पर हमले के बाद खान सर ने लगाई सुरक्षा की गुहार, प्रशासन अलर्ट
मौत का तांडव: मालवीय नगर के होटल में भीषण आग, 20 लोगों की दर्दनाक मौत; जान बचाने के लिए लोगों ने लगाई छलांग
दिल्ली का दर्दनाक हादसा: मालवीय नगर के होटल में भीषण आग, 20 लोगों की जलकर मौत
खान सर की कोचिंग में बवाल: मारपीट और धमकी के बाद छात्रों का प्रदर्शन, पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट शिक्षक