कोलकाता का ऐतिहासिक सुरेंद्रनाथ कॉलेज, जो कभी अपनी बौद्धिक विरासत के लिए जाना जाता था, आज एक शर्मनाक और खौफनाक खुलासे के बाद विवादों के केंद्र में है। कॉलेज के छात्र संघ (Student Union) का कमरा एक साल बाद खुलते ही वहां से जो कुछ बरामद हुआ, उसने पूरे शिक्षा जगत को हिलाकर रख दिया है।
राज्य के कॉलेजों में छात्र संघ फंड के ऑडिट के आदेश के बाद, जब सुरेंद्रनाथ कॉलेज का लंबे समय से बंद कमरा खोला गया, तो प्रशासन की आंखें फटी रह गईं। कमरे में रखी पुरानी लकड़ी की अलमारी से दो बड़े बक्से मिले, जिनमें 1 करोड़ रुपये की नकदी भरी थी। लंबे समय से बंद होने के कारण नोटों की कई गड्डियां दीमकों का शिकार हो चुकी थीं। आरोप है कि यह रकम दाखिले और अन्य कार्यों के बदले की गई अवैध वसूली का हिस्सा है।
सिर्फ नकदी ही नहीं, कमरे के एक कोने से काले पैकेट में लिपटी एक लोडेड रिवॉल्वर भी बरामद हुई है। इस हथियार की मौजूदगी ने सनसनी फैला दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने रिवॉल्वर को जब्त कर लिया है और अब इस बात की जांच की जा रही है कि एक शैक्षणिक संस्थान के भीतर घातक हथियार किस मकसद से रखे गए थे।
कॉलेज परिसर की सघन तलाशी के दौरान कैंपस की छत और गुप्त रास्तों पर दो आलीशान सेमी-फर्निश्ड AC बेडरूम मिले। इनमें महंगे गद्दे और अटैच्ड बाथरूम जैसी सुविधाएं मौजूद थीं। इसके अलावा, कमरे से भारी मात्रा में कंडोम के पैकेट और शराब की बोतलें बरामद की गई हैं। आरोप है कि इन कमरों का इस्तेमाल टीएमसी के स्थानीय नेताओं द्वारा किया जाता था।
खुलासे में यह भी सामने आया है कि कॉलेज के छोटे कर्मचारियों को धमकाया जाता था। उन पर आरोप है कि उन्हें इन प्रभावशाली नेताओं की सेवा और मालिश जैसे काम करने के लिए मजबूर किया जाता था। हालांकि, आरोपी नेताओं ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है, लेकिन बरामदगी ने उनके दावों की पोल खोल दी है।
गौरतलब है कि यह कमरा साल 2025 में कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश के बाद सील किया गया था। यह कार्रवाई साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज में हुई एक छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना के बाद की गई थी, जिसने पूरे राज्य को झकझोर दिया था। अब सुरेंद्रनाथ कॉलेज के इस खुलासे के बाद बीजेपी ने इसे टीएमसी सरकार की विफलता बताते हुए इसे अपराधियों का सेफ हाउस करार दिया है।
क्या यह महज़ एक कॉलेज की घटना है, या बंगाल के अन्य शिक्षण संस्थानों में भी ऐसी ही गंदगी दबी हुई है? पुलिस प्रशासन अब पूरे मामले की गहराई से जांच में जुटा है।
*There is AC Bedroom inside Surendranath College in Kolkata.
— Facts (@BefittingFacts) June 2, 2026
TMC Student union has set up this bed room.
Earliear lakh of rupees recovered from this College. pic.twitter.com/6KGco4mRX6
34 साल बाद मिला इंसाफ: लाठी के सहारे कोर्ट पहुंचे 85 साल के बुजुर्ग को मिली सजा
टीम इंडिया का न्यूजीलैंड मिशन: टी20, वनडे और टेस्ट सीरीज का पूरा शेड्यूल हुआ जारी
राम चरण के बॉडीगार्ड का एक्शन वायरल: फैन को हवा में उठाया, तो जान्हवी कपूर के चेहरे पर उड़े होश
KSBKBT: तुलसी का बड़ा खुलासा, अंश की मौत के इल्जाम से दहला विरानी परिवार
क्या सूर्यकुमार यादव की फॉर्म टीम इंडिया के लिए खतरे की घंटी है?
दिल्ली में नेपाल की नई चाल: पीएम मोदी और रवि लामिछाने की मुलाकात के क्या हैं मायने?
9 महीने में गिर जाएगी कुर्सी : राबड़ी देवी पर टिप्पणी से भड़के तेज प्रताप, सम्राट चौधरी को दी सीधी चुनौती
बंदूकों की जगह थामी कलम और तराजू: माओवाद की राजधानी कोंडापल्ली में अब बह रही विकास की हवा
शादी में भूसा मैन का जलवा: क्या अब इंसान भी खा रहे हैं जानवरों का चारा?
पटना: खान सर के कोचिंग सेंटर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, गार्ड घायल; वर्चस्व की जंग का आरोप