बेंगलुरु: कर्नाटक की सियासत में आज का दिन ऐतिहासिक है। महीनों की खींचतान और सियासी उठापटक के बाद, डीके शिवकुमार आज राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। बेंगलुरु के लोक भवन स्थित ग्लास हाउस में होने वाले इस भव्य समारोह के लिए सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
कौन-कौन होगा शामिल? इस शपथ ग्रहण में कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व पूरी तरह से एकजुट दिखेगा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल और रणदीप सिंह सुरजेवाला की मौजूदगी यह संदेश देगी कि पार्टी एकजुट है। समारोह में धर्मगुरुओं, सफाई कर्मचारियों, किसानों, दलित संगठनों और महिला स्वयं सहायता समूहों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।
सिद्धारमैया को नई जिम्मेदारी शपथ ग्रहण से ठीक पहले कांग्रेस ने एक बड़ा सियासी दांव चलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को कांग्रेस कार्य समिति (CWC) का सदस्य नियुक्त किया है। यह पार्टी की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था है। इस नियुक्ति को सिद्धारमैया के कद को पार्टी में और मजबूत करने के कदम के रूप में देखा जा रहा है।
दफ्तरों में छुट्टी, रूट डायवर्ट समारोह के दौरान भारी भीड़ और वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए प्रशासन ने बेंगलुरु में दोपहर 12 बजे के बाद कई प्रमुख दफ्तरों में छुट्टी की घोषणा कर दी है। यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए पुलिस ने क्यूब्बन रोड, रेस कोर्स रोड समेत कई प्रमुख मार्गों को आम वाहनों के लिए बंद कर दिया है और जनता से वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करने की अपील की है।
किन्हें मिल सकती है मंत्री पद की शपथ? डीके शिवकुमार के साथ आज कई अन्य विधायक भी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। संभावित चेहरों में जी. परमेश्वर, प्रियंक खरगे, रामालिंगा रेड्डी, एमबी पाटिल और यतीन्द्र सिद्धारमैया के नाम चर्चा में हैं। कर्नाटक मंत्रिपरिषद में मुख्यमंत्री सहित अधिकतम 34 मंत्री शामिल हो सकते हैं।
भावुक हुए डीके शिवकुमार शपथ ग्रहण से कुछ घंटे पहले डीके शिवकुमार ने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश साझा किया। उन्होंने अपने राजनीतिक सफर में गांधी परिवार, विशेषकर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा, राजीव गांधी ने एक युवा कार्यकर्ता में मुझ पर भरोसा जताया और मुझे बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित किया।
आज का यह शपथ ग्रहण समारोह सिर्फ सरकार गठन का आयोजन नहीं है, बल्कि कांग्रेस के लिए एक नई शुरुआत है, जिसमें वे जनता के लिए एक साथ, प्रगति के लिए एक साथ का संकल्प लेकर सत्ता में वापसी कर रहे हैं।
Together for the people, together for progress.
— DK Shivakumar (@DKShivakumar) June 2, 2026
Met AICC President Shri @kharge and Leader of the Opposition Shri @RahulGandhi in New Delhi today, along with Shri @siddaramaiah. pic.twitter.com/8MJIzXck2O
होमवर्क न करने पर छात्रा का बहाना सुन दंग रह गए टीचर, वीडियो देख आप भी नहीं रोक पाएंगे हंसी!
सड़कों पर ममता का शक्ति प्रदर्शन : अभिषेक पर हमले के विरोध में धरने पर बैठीं दीदी, सुवेंदु सरकार के सामने बड़ी चुनौती
15 साल की उम्र में क्रिकेट का सुपरस्टार : वैभव सूर्यवंशी पर अब IIM करेगा रिसर्च, बढ़ाई अपनी एड फीस
सूर्या का बल्ला फिर खामोश: क्या खत्म हो रहा है मिस्टर 360 का खौफ?
₹35 का केक ₹50 में: ट्रेन वेंडर के रिश्वत वाले बयान से मचा हड़कंप
पटना: खान सर के कोचिंग कैंपस में तांडव, फायरिंग और तोड़फोड़ से दहल उठा मुसल्लहपुर
वर्दी में आशिक का स्वैग: पासिंग आउट परेड में कैप्टन भारत भारद्वाज ने हेलीकॉप्टर के सामने घुटनों पर बैठकर किया प्रपोज
न शर्म, न पछतावा! लाखों की चोरी के बाद भी पुलिस कस्टडी में मूंछों पर ताव देते दिखे आरोपी
नौतपा में गर्मी का अकाल : मध्य प्रदेश के 36 जिलों में बरसेगी राहत, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट
हरमनप्रीत की फाइटिंग फिफ्टी गई बेकार, इंग्लैंड ने भारत को हराकर जीती टी-20 सीरीज