अस्पताल में दहशत का माहौल पंजाब के गुरदासपुर जिले के कलानौर स्थित मुल्तानी अस्पताल में मंगलवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब इमरजेंसी वार्ड में जोरदार धमाका हुआ। धमाका इतना शक्तिशाली था कि अस्पताल की खिड़कियां और दरवाजों के कांच चकनाचूर हो गए। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने बारीकी से जांच शुरू की और अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति अस्पताल के पास देखा गया, जिसके आधार पर पुलिस ने अपनी जांच की दिशा तय की और अहम सुराग जुटाए।
सांसद ने जताई चिंता इस घटना ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। गुरदासपुर के सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने इसे ग्रेनेड हमला बताते हुए इसे बेहद गंभीर बताया। उन्होंने कहा कि अस्पताल जैसी संवेदनशील जगह पर ऐसा हमला सुरक्षा में बड़ी चूक को दर्शाता है।
डीजीपी का बड़ा दावा: 6 घंटे में हुआ खुलासा वारदात के चंद घंटों के भीतर ही पंजाब पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की। डीजीपी ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी कि गुरदासपुर पुलिस और काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विदेश से संचालित हो रहा नेटवर्क प्रारंभिक जांच में सुरक्षा एजेंसियों को इस हमले के पीछे विदेश में बैठे हैंडलर का हाथ होने के संकेत मिले हैं। डीजीपी ने स्पष्ट किया कि पुलिस अब इस हमले के पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है। फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज की जांच की जा रही है ताकि राज्य की शांति व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने वाले इस गिरोह का पूरी तरह से खात्मा किया जा सके।
पुलिस की अपील पुलिस ने जनता से सतर्क रहने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति के दिखने पर तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित करें। फिलहाल, पुलिस मामले की तह तक जाने के लिए गहन पूछताछ कर रही है।
*Gurdaspur - An explosion has taken place in a private hospital in kalanaur, gurdaspur. Police is investigating nature of blast.
— kamaljit sandhu (@kamaljitsandhu) June 2, 2026
The blast took place at 2:30pm.
Forensic team is on spot. Vital clues collected. SSP Aditya Sharma states investigation on going pic.twitter.com/B8GhGlcmMX
IPL जीत के बाद वृंदावन पहुंचे विराट कोहली, प्रेमानंद महाराज से मिला ये खास तोहफा
सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान: कॉकरोच जनता पार्टी में होंगे शामिल, शिक्षा मंत्री से मांगा इस्तीफा
भारत भाग्य विधाता ट्रेलर: आतंक की रात, जब मसीहा बने अस्पताल के कर्मचारी
स्विट्जरलैंड के होटल में भारतीयों के लिए अलग आचार संहिता , क्या विदेशों में बिगड़ रही है भारत की छवि?
मिडिल ईस्ट में सीधी जंग : ईरान का मिसाइल हमला, जवाब में अमेरिका ने केश्म द्वीप को बनाया निशाना
मां ने ठुकराई ममता: आठ बेटियों को बिलखता छोड़ नए पति संग चल दी महिला
माफिया और मच्छर का सफाया, अब कुशीनगर की नई पहचान: योगी आदित्यनाथ
कांग्रेस में ऑल इज वेल की नई तस्वीर: क्या यह एकता का संदेश है या महज एक सियासी रस्म?
सतना का वायरल वीडियो: बिस्तर पर लेटे पति का गला घोंटती पत्नी, पुलिस की चुप्पी पर उठे सवाल
अम्मी घर चलो! : लाहौर कोर्ट के बाहर 8 बेटियों की चीखें सुन भी नहीं पसीजा मां का दिल, नए शौहर संग हुई रफूचक्कर