टेनिस की दुनिया में एक ऐसी खबर आई है जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। 23 बार की ग्रैंड स्लैम विजेता सेरेना विलियम्स ने 44 साल की उम्र में संन्यास से बाहर आने का फैसला किया है। करीब चार साल के लंबे अंतराल के बाद, टेनिस की यह महान खिलाड़ी फिर से रैकेट थामने को तैयार है।
क्वीन्स क्लब से होगी शुरुआत सेरेना विलियम्स आगामी 8 जून से लंदन के क्वीन्स क्लब में शुरू होने वाली HSBC चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगी। उन्होंने इस टूर्नामेंट के लिए डबल्स वाइल्डकार्ड स्वीकार कर लिया है। वह कनाडा की युवा खिलाड़ी विक्टोरिया मबोको के साथ जोड़ी बनाकर कोर्ट पर उतरेंगी। यह 2022 यूएस ओपन के बाद उनका पहला आधिकारिक मैच होगा।
सोशल मीडिया पर अनोखा ऐलान अपनी वापसी की पुष्टि खुद सेरेना ने एक दिलचस्प वीडियो के जरिए की। वीडियो में उन्हें टेनिस कोर्ट पर अभ्यास करते हुए देखा जा सकता है, जबकि उनका फोन लगातार नोटिफिकेशन से बज रहा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, अच्छी खबर तेजी से फैलती है, लगता है सबको खबर मिल गई। क्वीन्स क्लब ने भी आधिकारिक तौर पर घोषणा करते हुए कहा, क्वीन वापस आ गई हैं!
क्यों चुना क्वीन्स क्लब को? वापसी के लिए इस खास मंच को चुनने पर सेरेना ने कहा, क्वीन्स क्लब मेरे नए अध्याय की शुरुआत के लिए बेहतरीन जगह है। ग्रास कोर्ट ने मुझे करियर के सबसे यादगार पल दिए हैं। मैं खेल के इस प्रतिष्ठित मंच पर फिर से प्रतिस्पर्धा के लिए बेहद उत्साहित हूं। माना जा रहा है कि यह कदम विंबलडन में उनकी संभावित वापसी की तैयारी का हिस्सा हो सकता है।
अटकलें सच हुईं सेरेना ने 2022 यूएस ओपन के बाद से कोई प्रोफेशनल मैच नहीं खेला था। हालांकि, उन्होंने कभी आधिकारिक रूप से संन्यास जैसा कोई शब्द नहीं कहा था। इस बीच उन्होंने परिवार और अपने बिजनेस पर ध्यान केंद्रित किया। पिछले साल जब उन्होंने एंटी-डोपिंग टेस्टिंग प्रोग्राम में फिर से नामांकन कराया, तभी से उनकी वापसी की अटकलें तेज हो गई थीं, जो अब सच साबित हुई हैं।
THE QUEEN RETURNS 👑
— HSBC Championships (@QueensTennis) June 1, 2026
Serena Williams is BACK & set for doubles at the #HSBCChampionships!@WTA | @serenawilliams pic.twitter.com/lohvVo7cEy
NEET पेपर लीक पर भड़के खान सर: दोषियों को फांसी और बुलडोजर कार्रवाई क्यों नहीं?
पानी में भिड़े दो खूंखार शिकारी: मगरमच्छ और हिप्पो की खौफनाक लड़ाई का वीडियो वायरल
यह लोकतंत्र नहीं, तानाशाही है : टीएमसी नेताओं पर हमलों को लेकर प्रमोद तिवारी का सरकार पर बड़ा हमला
RCB की जीत का खुमार: बीच सड़क पर उतारे कपड़े, पुलिस के सामने किया नागिन डांस , देखें वायरल वीडियो
भारत-अमेरिका ट्रेड डील का फाइनल टच : 99% काम पूरा, जल्द होगा बड़ा ऐलान
#1 RCB की खिताबी जीत: डांस फ्लोर पर छाई विरुष्का की जोड़ी, कोहली ने मैदान के बाद महफिल भी लूटी
साढ़े 10 बजे आवास पर आइए —नीतीश कुमार के बुलावे ने बढ़ाई बिहार की सियासी धड़कन
आरसीबी की विक्ट्री परेड क्यों रद्द? पिछले साल का दर्द और शपथ ग्रहण बना बड़ी वजह
इंतजार करें, हम दो दिन में बात करेंगे : क्या अन्नामलाई छोड़ेंगे बीजेपी? तमिलनाडु की सियासत में हलचल
दुआ लिपा बनीं दुल्हन: कैलम टर्नर संग रचाई शादी, इटली में होगा ग्रैंड सेलिब्रेशन