पश्चिम बंगाल में अभिषेक बनर्जी और कल्याण बनर्जी पर हुए हमलों के बाद राज्य की राजनीति में भूचाल आ गया है। जहाँ एक तरफ टीएमसी इसे राजनीतिक साजिश करार देकर बड़े आंदोलनों की तैयारी कर रही है, वहीं दूसरी तरफ ममता बनर्जी के पूर्व सहयोगी और आम जनता उन्नयन पार्टी के प्रमुख हुमायूं कबीर के बयान ने टीएमसी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
यह साजिश नहीं, जनता का आक्रोश है मुर्शिदाबाद में मीडिया से बात करते हुए हुमायूं कबीर ने इन हमलों को किसी राजनीतिक दल की साजिश मानने से साफ इनकार किया है। उन्होंने इसे पिछले 15 वर्षों के ममता राज के दौरान जनता पर किए गए अत्याचारों का परिणाम बताया है।
सत्ता जाते ही जनता ले रही हिसाब कबीर ने तीखा हमला बोलते हुए कहा, टीएमसी के नेताओं ने वर्षों तक आम जनता पर जो अन्याय और उत्पीड़न किया, अब वह वापस उनके पास आ रहा है। जब तक टीएमसी सत्ता में थी, लोग डर के मारे चुप थे, लेकिन अब सत्ता की हनक खत्म होते ही जनता अपने साथ हुए दुर्व्यवहार का हिसाब मांग रही है।
टीएमसी का विक्टिम कार्ड बनाम हकीकत टीएमसी नेतृत्व इन हमलों को सुवेंदु अधिकारी सरकार की प्रायोजित हिंसा बताकर सहानुभूति बटोरने की कोशिश कर रहा है। पार्टी 2 जून को रानी राशमोनी रोड पर बड़े धरने की तैयारी में है। हालांकि, राजनीतिक विश्लेषक मान रहे हैं कि जमीन पर टीएमसी के स्थानीय नेताओं, कट-मनी और सिंडिकेट राज के खिलाफ लोगों में गहरा गुस्सा है।
अकेली पड़ती जा रही है टीएमसी? हुमायूं कबीर का यह बयान बीजेपी के उस नैरेटिव को और मजबूत करता है, जिसमें इसे जनआक्रोश बताया जा रहा है। सत्ता परिवर्तन के बाद पुलिस और प्रशासन का डर खत्म होने से पीड़ित जनता अब सीधे टीएमसी के बड़े चेहरों को निशाना बना रही है।
टीएमसी के लिए आने वाले दिन कठिन एक तरफ मदन मित्रा जैसे नेता पुलिस को धमकियां दे रहे हैं, तो दूसरी तरफ रविवार को ममता बनर्जी की रिव्यू मीटिंग से विधायकों का नदारद रहना संकेत दे रहा है कि पार्टी के भीतर सब कुछ ठीक नहीं है। ज़मीनी स्तर पर बढ़ती यह बगावत ममता और अभिषेक की आने वाली राह को और भी कठिन बना रही है।
#WATCH | Murshidabad, West Bengal | On the attack on TMC MP Abhishek Banerjee, Aam Janata Unnayan Party (AJUP) chief Humayun Kabir says, “All the injustices and oppression done by the TMC leaders to the people of West Bengal under the TMC government led by Mamata Banerjee is now… pic.twitter.com/6VmdLk74fB
— ANI (@ANI) May 31, 2026
भारत पर मिसाइल हमले की वकालत: सोशल मीडिया पर जहर उगलने वाले मोहम्मद मुबारक पर FIR दर्ज
करुप्पू की बंपर कमाई से गदगद हुए सूर्या, टीम को दिए करोड़ों के तोहफे
बंगाल में सियासी हिंसा का खूनी दौर : अभिषेक के बाद अब सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला
शर्मिंदगी की हद: स्विस होटल के भारतीयों के लिए खास नियम ने क्यों खोली हमारी पोल?
नए CDS जनरल एनएस राजा सुब्रमणि का मिशन मोड : आधुनिकीकरण और थिएटराइजेशन पर रहेगा फोकस
IPL 2026 फाइनल में कैच पर महासंग्राम: अंपायर के फैसले से भड़के रजत पाटीदार, मैदान पर हुआ भारी बवाल
CBSE का OSM टेंडर विवाद: 17 साल के छात्र के खुलासे से मची हलचल
संगीत जगत की ‘सुरीली आवाज़’ खामोश, दिग्गज गायिका सुमन कल्याणपुर का 89 वर्ष की आयु में निधन
पत्थर नहीं, बैलेट बॉक्स से दें जवाब: अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद बोले शशि थरूर
IPL 2026: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक धमाका, फाइनल के मंच पर पक्की हुई ऑरेंज कैप