तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद महुआ मोइत्रा ने सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को लेकर बीजेपी पर सीधा निशाना साधा है। उन्होंने बीजेपी को घटिया और जंगली करार देते हुए हमले के पीछे पार्टी का हाथ होने का दावा किया है।
महुआ का फोटो बम महुआ मोइत्रा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर तीन तस्वीरें साझा की हैं। इनमें एक महिला को विशेष रूप से हाइलाइट किया गया है। महुआ का दावा है कि यह महिला सुष्मिता दत्ता है, जो बीजेपी की कार्यकर्ता है।
तस्वीरों में सुष्मिता को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी नेता अग्निमित्रा पॉल के साथ देखा जा सकता है। महुआ ने आरोप लगाया कि यही महिला कैमरे पर अभिषेक बनर्जी पर पत्थर फेंकते हुए पकड़ी गई है।
हेलमेट पहनकर बचाई जान साउथ 24 परगना में हुई इस घटना के दौरान अभिषेक बनर्जी पर अंडे, जूते और पत्थरों की बौछार कर दी गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अभिषेक ने क्रिकेट हेलमेट पहनकर अपने सिर को बचाया।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ दिख रहा है कि हमलावर किस तरह बेखौफ होकर हमला कर रहे थे। चोट लगने के बाद अभिषेक को एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। वे वहां चुनाव बाद हिंसा के पीड़ितों से मिलने पहुंचे थे।
ममता का गुस्सा और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल भतीजे पर हमले के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बेहद आक्रोशित हैं। उन्होंने अस्पताल पहुंचकर अभिषेक का हाल जाना। ममता ने सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, शासक बने हत्यारे... भारतीय जनता पार्टी पर शर्म आती है।
पूर्व सीएम ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जब पुलिस को अभिषेक के दौरे की जानकारी पहले से थी, तो सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक कैसे हुई? टीएमसी ने आधिकारिक तौर पर इस हमले को लिंचिंग का प्रयास करार दिया है और आरोप लगाया है कि बीजेपी राज्य में जानबूझकर हिंसा भड़का रही है।
Filthy junglee BJP - stop peddling lies. Normal people not attacking TMC. Sushmita Dutta BJP worker seen with top BJP leaders caught on camera pelting stones at @abhishekaitc . BJP competitive hooliganism. pic.twitter.com/tL1edDRECC
— Mahua Moitra (@MahuaMoitra) May 30, 2026
दो कौड़ी का प्रदेश अध्यक्ष : शुजालपुर में CM मोहन यादव के तीखे बोल से गरमाई एमपी की सियासत
दिल्ली में ताश के पत्तों की तरह ढही 5 मंजिला इमारत: 6 की मौत, खौफनाक वीडियो आया सामने
वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए सचिन तेंदुलकर, बताया क्यों है यह युवा बल्लेबाज खास
पत्रकारिता समाज का दर्पण और आम महोत्सव में दिखी छत्तीसगढ़ की मिठास
IPL 2026 फाइनल: RCB पर लगा बेईमानी का आरोप, थर्ड अंपायर ने बीच मैदान रोकी बड़ी साजिश!
IPL ट्रॉफी पर अंकित है एक खास संस्कृत संदेश, जानिए इसके पीछे का अर्थ और इतिहास
तलाक के गम के बीच रवि मोहन की बड़ी वापसी, लोकेश कनगराज के यूनिवर्स में मिली ये धाकड़ एंट्री
कुर्बानी से आहत बिलाल ने छोड़ा इस्लाम, शिव मंदिर में मंत्रोच्चार के साथ बना विशाल
CBSE की गलती पर सवाल उठाने की सजा: राहुल गांधी से मिले वेदांत, ट्रोलिंग की आपबीती सुनाई
25 करोड़ का दांव जीरो पर ढेर: पाकिस्तान में फ्लॉप हुआ IPL का सबसे महंगा खिलाड़ी