महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने टी-20 क्रिकेट में बल्ले और गेंद के बीच गिरते संतुलन को लेकर चिंता जताई है। आईपीएल और अन्य टी-20 लीगों में गेंदबाजों की हो रही लगातार धुनाई को देखते हुए, तेंदुलकर ने खेल के नियमों में आमूलचूल बदलाव की मांग की है।
इम्पैक्ट प्लेयर नियम को तुरंत हटाएं सचिन ने सबसे पहले इम्पैक्ट प्लेयर नियम को खत्म करने की अपील की है। उनका मानना है कि यह नियम खेल के संतुलन को बिगाड़ रहा है।
तेंदुलकर ने कहा, टी-20 में पहले ही सीमित 20 ओवर होते हैं, ऐसे में एक अतिरिक्त बल्लेबाज को टीम में शामिल करना गेंदबाजों के लिए नाइंसाफी है। यह नियम खेल में असंतुलन पैदा करता है और इसे हटा दिया जाना चाहिए।
पावरप्ले का नया फॉर्मूला सचिन ने पावरप्ले के मौजूदा नियमों में बदलाव का सुझाव दिया है। वर्तमान में पावरप्ले के 6 ओवर पूरी तरह बल्लेबाजों के लिए अनुकूल होते हैं।
तेंदुलकर का सुझाव है कि पहले 4 ओवर बल्लेबाजों के लिए पावरप्ले होने चाहिए, जिनमें मौजूदा फील्डिंग पाबंदियां लागू रहें। बाकी बचे 2 पावरप्ले ओवर कब लेने हैं, इसका फैसला फील्डिंग कप्तान पर छोड़ देना चाहिए। इससे खेल में रणनीति की अहमियत बढ़ेगी और गेंदबाजी करने वाली टीम को भी वापसी का मौका मिलेगा।
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज को मिले 5 ओवर सबसे दिलचस्प सुझाव गेंदबाजों के कोटे को लेकर है। वर्तमान में एक गेंदबाज अधिकतम 4 ओवर ही गेंदबाजी कर सकता है। सचिन का मानना है कि टीम के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज को 5 ओवर फेंकने का मौका मिलना चाहिए।
उन्होंने तर्क दिया, अगर एक बल्लेबाज 20 ओवर तक टिक सकता है, तो सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज को 5 ओवर क्यों नहीं? टीम का सबसे बेहतरीन गेंदबाज ही वह 5वां ओवर डालेगा, जिससे खेल में रोमांच बढ़ेगा। क्या आप अपने सबसे बड़े मैच-विनर को अधिक गेंदबाजी करते हुए नहीं देखना चाहेंगे?
बढ़ती रनों की बारिश पर चिंता मौजूदा समय में आईपीएल में 220 रन का लक्ष्य भी सुरक्षित नहीं माना जा रहा है। खेल में निरंतर आ रहे रनों के सैलाब ने क्रिकेट की गरिमा और गेंदबाजों की भूमिका को सीमित कर दिया है। तेंदुलकर के ये सुझाव क्रिकेट प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बन गए हैं, क्योंकि ये खेल को फिर से बल्ले और गेंद का समान मुकाबला बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम हो सकते हैं।
Cricket continues to evolve, and few understand the game better than #SachinTendulkar
— Star Sports (@StarSportsIndia) May 31, 2026
In this fascinating conversation, Sachin shares his personal suggestions for T20 cricket and the rule changes he d love to see in the format.
Do you agree with the Master?
Watch… pic.twitter.com/0T6HaDLPCH
IPL 2026 Final: मेरे लिए यह सिर्फ एक नॉर्मल गेम , फाइनल से पहले RCB कप्तान रजत पाटीदार का बड़ा बयान
IPL 2026 फाइनल: गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी ढही, आरसीबी को खिताब के लिए मिला 156 रनों का लक्ष्य
क्योंकि सास भी कभी बहू थी: रियो का खौफनाक चक्रव्यूह, क्या तुलसी बचा पाएंगी विरानी परिवार की साख?
साकेत इमारत हादसा: मलबे में तब्दील हुई जिंदगियां, एक्शन में सीएम रेखा गुप्ता, लापरवाह अफसरों पर गिरेगी गाज
आसमान से जुड़कर चमकाएं अपना करियर: मन की बात में PM मोदी ने युवाओं को दिया नया मंत्र
IPL 2026: आरसीबी की ऐतिहासिक दहाड़, लगातार दूसरी बार बनी आईपीएल चैंपियन
डोसा वाले का असिस्टेंट बना स्लिप फील्डर , वीडियो देख लोग बोले- इसे सीधे टीम इंडिया में भेजो!
ट्रेन के टॉयलेट में धुल रहे थे खाने के बर्तन, वायरल वीडियो ने खोली रेलवे की पोल
हुगली में TMC सांसद कल्याण बनर्जी पर जानलेवा हमला, सिर पर बरसे पत्थर; CRPF ने बचाई जान
क्या मासूम के सीक्वल में नजर आएंगे IPL स्टार वैभव सूर्यवंशी? शेखर कपूर ने जताई इच्छा