दिल्ली: साकेत मेट्रो स्टेशन के पास शनिवार शाम एक पांच मंजिला इमारत भरभरा कर गिर गई। इस हादसे ने पूरे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा दिया है। मलबे के नीचे दबे लोगों को निकालने के लिए युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
हादसे का खौफनाक मंजर शनिवार शाम 7:44 बजे जब दिल्ली फायर सर्विसेज को सूचना मिली, तब तक इमारत मलबे का ढेर बन चुकी थी। फिलहाल, इस हादसे में मरने वालों की संख्या 3 तक पहुंच गई है। मलबे से निकाले गए 8 घायलों को एम्स (AIIMS) ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जिनमें से 2 की हालत गंभीर बनी हुई है।
छात्रों का ठिकाना बनी थी इमारत यह पांच मंजिला इमारत मुख्य रूप से छात्रों के पीजी (PG), एक मेस और कोचिंग सेंटरों के रूप में इस्तेमाल हो रही थी। जिस समय हादसा हुआ, वहां युवाओं की भारी भीड़ मौजूद थी। चश्मदीदों के अनुसार, मलबे के अंदर अभी भी कई लोगों के फंसे होने की आशंका है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।
मौके पर पहुंचीं मुख्यमंत्री घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता खुद ग्राउंड जीरो पर पहुंचीं। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और बचाव दलों को आवश्यक निर्देश दिए। सीएम ने बताया कि राहत कार्य में तेजी लाने के लिए अतिरिक्त रेस्क्यू फोर्स तैनात की गई है।
मलबे के भीतर डॉक्टरों की टीम बचाव कार्य को बेहद सावधानी से अंजाम दिया जा रहा है। मलबे के भीतर डॉक्टरों की एक विशेष टीम भेजी गई है, ताकि फंसे हुए लोगों को तुरंत प्राथमिक चिकित्सा दी जा सके। NDRF, दिल्ली फायर सर्विसेज, और DDMA की टीमें जेसीबी मशीनों के साथ लगातार मलबे को हटाने में जुटी हैं।
लापरवाहों पर होगी सख्त कार्रवाई मुख्यमंत्री ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि इस हादसे के लिए जो भी जिम्मेदार है, उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा, नागरिकों की सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध इमारतों के मालिकों के साथ-साथ उन अधिकारियों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी जिनकी नाक के नीचे यह अवैध निर्माण हुआ।
सरकार के इस कड़े रुख से अब दिल्ली के साकेत, सैदुलअजाब और महरौली जैसे इलाकों में चल रहे अवैध पीजी और निर्माणों पर जल्द ही बड़ा एक्शन होने के संकेत मिल रहे हैं।
VIDEO | After visiting the building collapse site near Saket Metro Station, Delhi CM Rekha Gupta (@gupta_rekha) says, Doctors are still inside, and additional rescue forces are being deployed. Rescue operations are being carried out very carefully. Action will be taken against… pic.twitter.com/XkUhaeY1JL
— Press Trust of India (@PTI_News) May 31, 2026
सोते हुए महिला के ऊपर बैठा नागराज, वीडियो देख थम जाएगी आपकी सांसें
हुगली में TMC सांसद कल्याण बनर्जी पर जानलेवा हमला, सिर पर बरसे पत्थर; CRPF ने बचाई जान
IPL 2026 फाइनल: क्या RCB की जीत पक्की? ये अजेय खिलाड़ी है जीत की गारंटी!
सीबीएसई छात्रों का राष्ट्र-विरोधी अपमान: राहुल गांधी ने पीड़ित छात्रों से की मुलाकात, सरकार पर बोला हमला
RCB vs GT IPL 2026 Final: अहमदाबाद में महासंग्राम, खिताबी जंग के लिए उमड़ा फैंस का जनसैलाब
भारत पर मिसाइल हमले की वकालत: सोशल मीडिया पर जहर उगलने वाले मोहम्मद मुबारक पर FIR दर्ज
कसोल में पार्किंग विवाद बना खूनी: पर्यटक ने युवक को मारी गोली, इलाके में फैली दहशत
6, 6, 6, 6, 6, 6: कुशल भुर्तेल की आतिशबाजी, एक ओवर में जड़े लगातार 6 छक्के
सिंगापुर ओपन 2026: सात्विक-चिराग का तूफानी कमबैक, 2 साल का सूखा खत्म कर रचा इतिहास
CBSE मूल्यांकन विवाद: 18.5 लाख उत्तर पुस्तिकाओं की मोबाइल से स्कैनिंग पर मचा बवाल