IPL 2026 Final: आरसीबी बनाम गुजरात टाइटंस, आज तय होगा क्रिकेट का नया सुपरपावर
News Image

आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह सीजन का सबसे बड़ा दिन है, जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) खिताबी जीत के लिए आमने-सामने होंगी।

कैलाश खेर की आवाज और ड्रोन शो का जादू मैच के रोमांच के बीच दर्शकों को एक सांस्कृतिक दावत भी मिलेगी। टॉस से ठीक पहले मशहूर गायक कैलाश खेर अपनी लाइव परफॉर्मेंस से माहौल को संगीतमय बनाएंगे। इसके अलावा, खेल के दौरान आकाश में एक भव्य ड्रोन शो होगा, जिसमें त्रिशूल की आकृति बनाकर विशेष प्रस्तुति दी जाएगी।

टॉस का समय और रणनीति दोनों टीमों के कप्तान—शुभमन गिल (GT) और रजत पाटीदार (RCB)—शाम 6:58 बजे मैदान पर उतरेंगे और ठीक 7:00 बजे टॉस का सिक्का उछाला जाएगा। दर्शकों की धड़कनें तेज हैं क्योंकि जो भी टीम जीतेगी, वह अपना दूसरा आईपीएल खिताब अपने नाम करेगी।

दूसरे खिताब के लिए महाजंग दोनों टीमें अब तक 1-1 बार चैंपियन बनी हैं। डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी इस बार शानदार लय में है और अंक तालिका में शीर्ष पर रही थी। रजत पाटीदार की अगुवाई में बेंगलुरु ने पहले क्वालीफायर में गुजरात को बुरी तरह हराया था। वहीं, शुभमन गिल की गुजरात टाइटंस अपने घरेलू दर्शकों के सामने उस हार का बदला लेने और कप पर कब्जा करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

दोनों टीमों के स्क्वॉड पर एक नजर

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साईं सुदर्शन, जोस बटलर, जेसन होल्डर, कगिसो रबाडा, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, शाहरुख खान, साईं किशोर, वाशिंगटन सुंदर, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलवंत खेजरोलिया, ग्लेन फिलिप्स, इशांत शर्मा, राहुल तेवतिया, ल्यूक वुड, जयंत यादव, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, मानव सुथार, अरशद खान, अशोक शर्मा, गुरनूर ब्रार, निशांत सिंधु, कोनोर एस्टरहुइजेन।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, फिल साल्ट, टिम डेविड, देवदत्त पडिक्कल, जॉर्डन कॉक्स, क्रुणाल पांड्या, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, स्वप्निल सिंह, भुवनेश्वर कुमार, रिचर्ड ग्लीसन, नुवान तुषारा, रोमारियो शेफर्ड, रसिक सलाम, विक्की ओस्तवाल, मंगेश यादव, सुयश शर्मा, विहान मल्होत्रा, अभिनन्दन सिंह, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

अहिल्यादेवी जयंती बनी सियासी अखाड़ा: चोंडी में रोहित पवार और गोपीचंद पडलकर के समर्थक भिड़े

Story 1

IPL 2026 Final: RCB जीती तो गंजा हो जाऊंगा , खिताबी मुकाबले से पहले फैंस का पागलपन चरम पर

Story 1

अस्पताल में 3 इडियट्स का लाइव सीन: स्ट्रेचर न मिलने पर बाइक लेकर फर्स्ट फ्लोर तक पहुंचा युवक

Story 1

IPL 2026 Final: आरसीबी बनाम गुजरात, खिताबी जंग में क्या होंगे प्लेइंग-11 में चौंकाने वाले बदलाव?

Story 1

CBSE बोर्ड परीक्षा: कॉपियों की स्कैनिंग पर उठे बड़े सवाल, छात्रों ने पूछा- क्या मोबाइल से खींची गई हैं तस्वीरें?

Story 1

अभिषेक-कल्याण पर हमले के बाद बंगाल की सियासत में उबाल, ममता के पूर्व सहयोगी ने टीएमसी नेताओं को आईना दिखाया

Story 1

17 साल के एंटी-नेशनल : CBSE छात्रों से राहुल गांधी की मुलाकात, परीक्षा मूल्यांकन पर उठाए गंभीर सवाल

Story 1

कबाड़ से कमाल: नाइजीरियाई युवक ने कार्डबोर्ड से बना डाली चलती-फिरती वॉशिंग मशीन!

Story 1

क्या मासूम के सीक्वल में दिखेंगे IPL स्टार वैभव सूर्यवंशी? शेखर कपूर के पोस्ट ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें

Story 1

टी-20 क्रिकेट में बदलाव का मास्टर प्लान : सचिन तेंदुलकर ने दिए ये 3 बड़े सुझाव