भोजपुरी सिनेमा के दो सबसे बड़े सितारे, मनोज तिवारी और रवि किशन, कभी अपने कड़े मुकाबले के लिए जाने जाते थे। हालांकि, आज दोनों भाजपा के मंच पर एक साथ खड़े हैं और अच्छे दोस्त हैं, लेकिन स्टारडम और इंडस्ट्री को पहचान दिलाने के श्रेय को लेकर अक्सर चर्चा बनी रहती है।
हमने इंडस्ट्री को बड़ा बनाया हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान मनोज तिवारी ने भोजपुरी सिनेमा में अपने योगदान पर खुलकर बात की। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब वे इंडस्ट्री में आए, तो स्थिति बिल्कुल अलग थी। तिवारी ने कहा, रवि किशन पहले से यहाँ थे, लेकिन तब इंडस्ट्री का कोई खास वजूद नहीं था। हमने आकर इसे बहुत बड़ा बनाया।
30 लाख की फिल्म ने किया 66 करोड़ का बिजनेस मनोज तिवारी ने अपनी सुपरहिट फिल्म ससुरा बड़ा पैसा वाला का जिक्र करते हुए बड़ा दावा किया। उन्होंने बताया कि उनकी यह फिल्म मात्र 30 लाख रुपये के बजट में बनी थी, लेकिन इसने 66 करोड़ रुपये का शानदार व्यापार किया। तिवारी के अनुसार, उनकी इसी फिल्म ने भोजपुरी सिनेमा के लिए एक नया रास्ता खोला और इसके बाद करीब दो हजार फिल्मों का निर्माण हुआ।
मेहनत का सही पैसा मांगना हमने सिखाया इंडस्ट्री में अपनी धाक और कमाई को लेकर भी मनोज तिवारी ने पुरानी यादें साझा कीं। जब उनसे पूछा गया कि क्या रवि किशन को पहले कम पैसे मिलते थे, तो उन्होंने कहा, जब रवि किशन को पूरी फिल्म के लिए 30 दिन के 25 हजार रुपये मिलते थे, तब मुझे एक दिन के डेढ़ लाख रुपये मिलते थे।
तिवारी ने आगे कहा कि उन्होंने ही भोजपुरी कलाकारों को अपनी मेहनत का सही मेहनताना मांगना सिखाया।
प्रतिद्वंद्विता से दोस्ती तक का सफर कभी एक-दूसरे के बड़े प्रतिद्वंदी रहे मनोज और रवि अब एक ही राजनीतिक दल के साथ हैं। इस पर टिप्पणी करते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि वे अब प्रतिद्वंदी नहीं हैं। उन्होंने गौरव के साथ कहा, हम उन्हें भी अपनी पार्टी (बीजेपी) में ले आए हैं। आज हम सब साथ मिलकर काम कर रहे हैं।
#NDTVChakravyuh | हम आए तो भोजपुरी इंडस्ट्री को बहुत बड़ा बनाया, हमारी 30 लाख की फिल्म ने 66 करोड़ का बिजनेस किया था
— NDTV India (@ndtvindia) May 30, 2026
NDTV के ‘चक्रव्यूह’ में बोले BJP नेता मनोज तिवारी#NDTVExclusive | @SyyedSuhail | @sucherita_k | @MinakshiKandwal | @akhileshsharma1 | @ManojTiwariMP pic.twitter.com/TJksGlWoSM
सात्विक-चिराग ने फिर रचा इतिहास, सिंगापुर ओपन जीतकर लहराया तिरंगा
बंगाल का सियासी रण: अभिषेक के बाद कल्याण बनर्जी पर हमला, महुआ मोइत्रा का फोटो बम
दो कौड़ी का प्रदेश अध्यक्ष : शुजालपुर में CM मोहन यादव के तीखे बोल से गरमाई एमपी की सियासत
पुरी बीच पर रेत की दहाड़: सैंड आर्ट के जरिए तंबाकू के खिलाफ अनोखी मुहिम
IPL 2026 फाइनल का वो सबसे नाटकीय पल, जब आउट होकर भी बच गए विराट और RCB बन गई सरताज!
IPL 2026 Final: आरसीबी बनाम गुजरात टाइटंस, आज तय होगा क्रिकेट का नया सुपरपावर
दिल्ली में ताश के पत्तों की तरह ढही 5 मंजिला इमारत: 6 की मौत, खौफनाक वीडियो आया सामने
सूर्य चौहान हत्याकांड: पिता के उकसावे पर रची गई खूनी साजिश, मुख्य आरोपी असद का एनकाउंटर
मेरे बच्चे को न्याय मिला, अब बाकी हत्यारों के घरों पर चलाओ बुलडोजर , सूर्या की मां की योगी सरकार से मांग
भारत-म्यांमार के बढ़ते रिश्ते: राष्ट्रपति ह्लाइंग और विदेश मंत्री जयशंकर के बीच अहम बैठक