पश्चिम बंगाल में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए कथित हमले के बाद सियासत गरमा गई है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अभिषेक को अस्पताल से समय से पहले डिस्चार्ज किए जाने पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने भाजपा पर अस्पताल प्रशासन पर दबाव बनाने का आरोप लगाया है।
ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलासा किया कि हमले के बाद अभिषेक को आईटीयू में भर्ती कराया गया था, जहां कई महत्वपूर्ण मेडिकल टेस्ट हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि बाहरी दबाव के कारण उन्हें छुट्टी दी गई। ममता ने दो टूक कहा, अगर अभिषेक की तबीयत बिगड़ती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी अस्पताल प्रशासन की होगी।
अभिषेक की गंभीर स्थिति को देखते हुए ममता ने बताया कि उनके घर पर ही एक अस्थायी आईसीयू तैयार किया जा रहा है। उनके शरीर में ब्लड क्लॉट (खून के थक्के) की समस्या है, जिसके चलते ऑक्सीजन सिलेंडर और जरूरी मेडिकल उपकरणों की निगरानी में इलाज जारी रहेगा।
मुख्यमंत्री ने घटना की गंभीरता बताते हुए कहा कि यदि अभिषेक ने हेलमेट नहीं पहना होता, तो उनकी जान जा सकती थी। उन्होंने इसे सुरक्षा व्यवस्था की बड़ी विफलता करार देते हुए सवाल उठाया कि यदि स्थिति सामान्य थी, तो उन्हें आईटीयू में क्यों भर्ती किया गया था?
ममता ने बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने फोन कर अभिषेक का हाल जाना और उन्हें हैदराबाद या कहीं भी बेहतर इलाज के लिए ले जाने की पेशकश की। इसके अलावा, कपिल सिब्बल और अखिलेश यादव ने भी इस घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की है।
ममता बनर्जी ने राज्य में भय का माहौल बनाने का आरोप लगाते हुए इसे लोकतंत्र की हत्या बताया है। इस मामले को लेकर टीएमसी ने राज्यव्यापी आंदोलन का ऐलान किया है। रविवार को जिलों में प्रदर्शन होंगे, वहीं सोमवार को ममता बनर्जी खुद कोलकाता में धरने पर बैठेंगी।
ममता ने सोनारपुर दौरे की सुरक्षा पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पुलिस को पहले से सूचना होने के बावजूद सुरक्षा में बड़ी चूक हुई। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर मौजूद बाहरी लोगों की भूमिका की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
*#WATCH | Kolkata, West Bengal: TMC Chairperson Mamata Banerjee says, Rahul Gandhi called me and told me if anything is needed, I can tell him, and he can take Abhishek Banerjee to Hyderabad or anywhere else for the treatment... https://t.co/Ia3UiN35bm pic.twitter.com/qHnPgcGoDD
— ANI (@ANI) May 30, 2026
पंजाब के 65,000 कर्मचारियों की चमकी किस्मत: मान सरकार का ऐतिहासिक फैसला, खत्म होगा अब ठेकेदारी सिस्टम
उत्तरकाशी: आधी रात को स्वास्थ्य विभाग के क्वार्टरों में लगी भीषण आग, धमाकों से दहला शहर
IPL 2026 फाइनल से पहले शुभमन गिल का बड़ा बयान, टी-20 में वापसी को लेकर तोड़ी चुप्पी
झांसी में खाकी का अपमान: भरे बाजार में पुलिसकर्मी को पीटते रहे गुंडे, तमाशबीन बनी रही भीड़
चीन का न्यूक्लियर जाल : रेगिस्तान में 80 लॉन्च पैड, क्या भारत और अमेरिका के लिए है खतरे की घंटी?
कर्नाटक में बढ़ती बांग्लादेशी घुसपैठ की आहट: दक्षिण भारत के लिए साफ़ संकेत या गंभीर खतरा?
दिल्ली में भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका
मेडिकल जगत में चमत्कार: चीन से बैठे डॉक्टर ने हैदराबाद में की रोबोटिक सर्जरी, 5जी तकनीक ने मिटाई दूरी
क्यों बेहद खतरनाक और संवेदनशील है भारत-पाक सीमा का हरामी नाला ?
IPL 2026 फाइनल: गुजरात टाइटंस के ये 3 मैच विनर RCB का सपना करेंगे चकनाचूर!