पश्चिम बंगाल की राजनीति में सोमवार का दिन एक बड़ी हिंसा के साथ दर्ज हुआ। सोनारपुर में तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद अभिषेक बनर्जी पर उस वक्त जानलेवा हमला हुआ, जब वे चुनावी हिंसा में मारे गए एक कार्यकर्ता के परिवार से मिलने जा रहे थे। इस घटना के बाद राज्य में राजनीतिक तनाव चरम पर है।
हमलावर का सटीक निशाना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में हमला बेहद भयावह दिख रहा है। पीली टी-शर्ट पहने एक युवक ने कुछ ही फीट की दूरी से अभिषेक बनर्जी के चेहरे को निशाना बनाकर पत्थर फेंका। अगर अभिषेक ने उस वक्त हेलमेट नहीं पहना होता, तो स्थिति गंभीर हो सकती थी। हमले में उनका चश्मा टूट गया और उनके साथ हाथापाई भी की गई। पत्थर के साथ-साथ उन पर अंडे भी फेंके गए।
सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान अभिषेक बनर्जी ने प्रशासन की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने दावा किया कि वे पहले ही प्रशासन को सूचित कर चुके थे, लेकिन मौके पर सुरक्षा के नाम पर कोई भी पुलिसकर्मी तैनात नहीं था। अभिषेक ने कहा, अगर मैंने हेलमेट न पहना होता, तो मेरे सिर में गंभीर चोट आती और मेरी जान भी जा सकती थी।
अस्पताल पर भी दबाव का आरोप हमले के बाद अभिषेक बनर्जी को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन टीएमसी ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने उस अस्पताल पर दबाव बनाया ताकि इलाज ठीक से न हो सके। इसके बाद उन्हें दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करना पड़ा। देर रात तक अस्पताल के बाहर टीएमसी समर्थकों का भारी जमावड़ा लगा रहा। ममता बनर्जी ने अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और सीधे तौर पर भाजपा को इस हमले के लिए जिम्मेदार ठहराया।
विपक्ष की तीखी प्रतिक्रिया इस हमले की गूंज राष्ट्रीय स्तर पर सुनाई दी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। विपक्ष ने इसे एक सांसद की सुरक्षा में बड़ी चूक बताते हुए केंद्र और राज्य सरकार को कठघरे में खड़ा किया है। नेताओं का कहना है कि लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए।
भाजपा का पलटवार दूसरी तरफ, भाजपा ने इस घटना से पल्ला झाड़ते हुए इसे जनता का गुस्सा करार दिया है। भाजपा नेताओं का तर्क है कि बीते 15 वर्षों में टीएमसी सरकार के काम को लेकर राज्य की जनता में जो आक्रोश है, यह उसी की स्वाभाविक प्रतिक्रिया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच की बात कह रही है, लेकिन बंगाल की सियासत में इस हमले ने एक नई जंग छेड़ दी है।
Abhishek Banerjee under egg attack!
— Roop Darak (@RoopDarak) May 30, 2026
Wholesome video 😂 pic.twitter.com/SbVnxlRXPd
केरल में मानसून की आहट: अगले 3-4 दिनों में औपचारिक ऐलान की तैयारी
स्ट्रेचर नहीं मिला तो बाइक लेकर पहली मंजिल तक चढ़ा युवक, सतना जिला अस्पताल में मचा हड़कंप
भारत की अग्नि-6 बनी वैश्विक चिंता का विषय? अमेरिकी रक्षा सचिव ने पाक पत्रकार को दिया मुंहतोड़ जवाब
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी पर जानलेवा हमला: भीड़ ने फाड़े कपड़े, बरसाए पत्थर और जूते
प्रेमी को मिली खौफनाक सजा: मुंह काला, गले में चप्पलों की माला और पेड़ से बांधकर पिटाई
ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी पर जानलेवा हमला: शर्ट फाड़ी, फेंके अंडे, हेलमेट पहनकर बचानी पड़ी जान
अब नहीं चलेगा नशे का कारोबार: 25 जून से नशामुक्त महाराष्ट्र अभियान का बिगुल
गाजियाबाद: क्या बकरा हलाल होते देखा है? पूछकर 17 साल के हिंदू किशोर को दोस्तों ने चाकुओं से गोदा, मौत से इलाके में तनाव
लालू का भावुक सिंगापुर दौरा: बेटी के लिए ले गए बिहार के आम-लीची, आंसुओं से हुआ स्वागत
सिंगापुर में भावुक मिलन: लालू यादव का स्वागत करने पहुंचीं बेटी रोहिणी, कहा- मेरे घर भगवान आए हैं