पश्चिम बंगाल की राजनीति में हड़कंप मचा देने वाली घटना सामने आई है। सोनारपुर में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी पर कथित तौर पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया।
हमले का खौफनाक मंजर अभिषेक बनर्जी चुनाव के बाद हुई हिंसा के पीड़ितों से मिलने सोनारपुर पहुंचे थे। इस दौरान भारी भीड़ ने उन्हें घेर लिया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि हमलावरों ने उनके साथ हाथापाई की और उन पर अंडे फेंके। धक्का-मुक्की में उनकी शर्ट तक फट गई। जान बचाने के लिए सुरक्षाकर्मियों को आनन-फानन में अभिषेक को हेलमेट पहनाकर सुरक्षित गाड़ी तक ले जाना पड़ा।
यह सब भाजपा प्रायोजित है घटना के बाद अभिषेक बनर्जी ने अपना आक्रोश जाहिर करते हुए कहा, यह सब भाजपा द्वारा प्रायोजित है। यह उनके लोकतंत्र का उदाहरण है। हमले का इरादा मुझे गंभीर नुकसान पहुँचाने का था, लेकिन मैं डरने वाला नहीं हूं। उन्होंने प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि मौके पर एक भी पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था।
पुलिस की गैर-मौजूदगी पर सवाल अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया कि उन पर चोर-चोर के नारे लगाते हुए हमला किया गया। सुरक्षा में भारी चूक होने के कारण टीएमसी खेमे में जबरदस्त रोष है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में राजनीतिक तनाव बढ़ गया है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
कानूनी शिकंजा: CID का समन एक तरफ अभिषेक बनर्जी सड़क पर विरोध और हिंसा का सामना कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उनके लिए कानूनी मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। पश्चिम बंगाल CID ने उन्हें समन भेजकर सोमवार दोपहर 12 बजे भवानी भवन (पुलिस मुख्यालय) में पेश होने का आदेश दिया है।
क्या है फर्जी हस्ताक्षर का मामला? यह मामला विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के नामांकन से जुड़ा है। आरोप है कि विधानसभा सचिवालय को भेजे गए नामांकन पत्र में टीएमसी के कुछ विधायकों के फर्जी हस्ताक्षर किए गए थे। हरे स्ट्रीट थाने में मामला दर्ज होने के बाद अब सीआईडी इस मामले की गहन जांच कर रही है। राजनीतिक हिंसा और कानूनी जांच के इस दोहरे संकट ने पश्चिम बंगाल की सियासत में नया भूचाल ला दिया है।
#WATCH | Sonarpur, West Bengal: TMC MP Abhishek Banerjee says, It s all BJP-sponsored. Look what they have done. This is their example of democracy. It hasn t even been a month, and the police are nowhere to be seen. pic.twitter.com/LWDobiQQri
— ANI (@ANI) May 30, 2026
महंगाई की मार और बहरी सरकार: ऑटो ड्राइवर्स के बीच पहुंचे राहुल गांधी, सुनी तबाह होने की दास्तां
मलप्पुरम विस्फोटक कांड: NIA का बड़ा एक्शन, 3 राज्यों में 19 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी
IPL के बाद नई पिच पर वैभव सूर्यवंशी: अब झारखंड के स्वास्थ्य विभाग की बढ़ाएंगे शान
मौत के साए में रोमांस: रेलवे ट्रैक पर लिपटे प्रेमी जोड़े के ऊपर से गुजरी ट्रेन, बाल-बाल बची जान
दिल्ली के महरौली में पांच मंजिला इमारत ढही, मलबे में दबे लोगों को बचाने के लिए युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन
RCB फैंस के लिए बुरी खबर: IPL फाइनल से पहले बेंगलुरु में सेलिब्रेशन पर पूरी तरह से बैन!
चाचा की डेयरिंग तो देखो : पड़ोसी की जासूसी के चक्कर में बालकनी पर लटके बुज़ुर्ग, वीडियो वायरल
झांसी में खाकी का अपमान: भरे बाजार में पुलिसकर्मी को पीटते रहे गुंडे, तमाशबीन बनी रही भीड़
टॉयलेट में धुल रहे थे दुरंतो एक्सप्रेस के बर्तन; स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ पर FSSAI सख्त
भीषण गर्मी से राहत: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, जानें अगले 5 दिनों का वेदर अपडेट