कर्नाटक की राजनीति में शनिवार शाम एक बड़ा बदलाव देखने को मिला। कांग्रेस विधायक दल (CLP) की बैठक में सर्वसम्मति से डीके शिवकुमार को विधायक दल का नया नेता चुन लिया गया है। इसके साथ ही राज्य के अगले मुख्यमंत्री के रूप में उनके नाम पर आधिकारिक मुहर लग गई है।
सिद्धारमैया ने प्रस्तावित किया नाम बैठक के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने डीके शिवकुमार के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका गृह मंत्री डॉ. जी परमेश्वर ने समर्थन किया। सभी विधायकों ने इस प्रस्ताव पर सहमति जताते हुए केंद्रीय नेतृत्व के फैसले पर मुहर लगा दी।
3 जून को राजभवन में शपथ ग्रहण कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया कि डीके शिवकुमार सरकार गठन का दावा पेश करने के लिए राजभवन पहुंच चुके हैं। उनका शपथ ग्रहण समारोह 3 जून की शाम को लोक भवन के ग्लास हाउस में आयोजित किया जाएगा।
कैबिनेट में बड़े बदलाव के संकेत सूत्रों के अनुसार, शपथ ग्रहण के साथ ही राज्य मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल हो सकता है। मौजूदा कैबिनेट से करीब 10 मंत्रियों की छुट्टी होने की संभावना है, जिनमें आलाकमान के करीबियों के नाम भी शामिल हैं। इसके अलावा, राज्य में 4 उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की भी चर्चा जोरों पर है।
विवादों और रसूख का सफर डीके शिवकुमार देश के सबसे अमीर नेताओं में शुमार हैं। चुनावी हलफनामे के मुताबिक, उनके पास 1413 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है। उनके करियर में विवादों का भी गहरा नाता रहा है। मनी लॉन्ड्रिंग और आपराधिक मामलों के चलते वे साल 2019 में 50 दिन तिहाड़ जेल में बिता चुके हैं। आय से अधिक संपत्ति के मामलों में ईडी (ED) की जांच अभी भी जारी है।
संकटमोचक से मुख्यमंत्री तक वोक्कालिगा समुदाय से आने वाले शिवकुमार की पहचान कांग्रेस में एक संकटमोचक की रही है। पार्टी विधायकों को एकजुट रखने, ऑपरेशन लोटस को नाकाम करने और चुनाव प्रबंधन में उनकी भूमिका अहम रही है।
ज्योतिष की भविष्यवाणी इस बीच, डीके शिवकुमार के ज्योतिषी द्वारकानाथ गुरुजी ने दावा किया है कि शिवकुमार का कार्यकाल काफी लंबा रहेगा। उन्होंने भविष्यवाणी की है कि वे महज एक बार के मुख्यमंत्री नहीं, बल्कि लंबे समय तक कर्नाटक की कमान संभालेंगे।
PHOTO | Bengaluru, Karnataka: Glimpses from the Congress CLP meeting at Vidhana Soudha.
— Press Trust of India (@PTI_News) May 30, 2026
DK Shivakumar has been elected as the new leader of the Congress Legislature Party.
(Source: Third Party) pic.twitter.com/X0hDsT7HM0
ट्रेन में सरेआम सिगरेट के कश लगाती दिखी पापा की परी , वीडियो देख भड़के लोग
अधिक मास पूर्णिमा 2026: विष्णु-लक्ष्मी की कृपा पाने का विशेष अवसर, जानें व्रत और पूजा विधि
बालकनी से झांकते अंकल जी का वीडियो वायरल: निजता के उल्लंघन पर मोहल्ले में हंगामा
काला हिरण शिकार मामला: अब बड़े पर्दे पर दिखेगी सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई की जंग
सोनारपुर में भड़की हिंसा: TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला, शर्ट फटी और बरसाए गए पत्थर
दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न : आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश, दिन में छाया अंधेरा
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी पर जानलेवा हमला: शर्ट फाड़ी, पत्थर फेंके; पुलिस ने बचाई जान
वे मेरी हत्या करना चाहते थे : अभिषेक बनर्जी पर सरेआम हमला, फटी शर्ट और हेलमेट के बीच बचानी पड़ी जान
फ्रेंच ओपन में जोकोविच का अति गुस्सा: कैमरामैन को कोर्ट से निकाला गया
कर्नाटक में बढ़ती बांग्लादेशी घुसपैठ की आहट: दक्षिण भारत के लिए साफ़ संकेत या गंभीर खतरा?