पश्चिम बंगाल की राजनीति में शनिवार का दिन बेहद तनावपूर्ण रहा। डायमंड हार्बर से तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी पर सोनारपुर में हिंसक हमला हुआ। इस घटना ने राज्य में चुनावी हिंसा के बाद के माहौल को और गर्मा दिया है।
हमले में कपड़े फटे, बरसाए पत्थर और जूते सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी पर उस वक्त भीड़ ने हमला कर दिया, जब वह चुनाव बाद हिंसा के पीड़ितों के परिवारों से मिलने जा रहे थे। वायरल वीडियो में अभिषेक को नीले रंग का हेलमेट पहने सुरक्षित निकलने की कोशिश करते देखा गया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके कपड़े फाड़ दिए गए और उन पर जूते, पत्थर और अंडे बरसाए गए। उन्होंने इसे भाजपा प्रायोजित हमला करार देते हुए कहा कि यह भाजपा के लोकतंत्र का असली नमूना है।
मौके से नदारद रही पुलिस अभिषेक बनर्जी ने अपनी सुरक्षा में गंभीर चूक का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जिस समय उन पर हमला हुआ, वहां एक भी पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। अभिषेक ने इसे सुनियोजित साजिश बताते हुए कहा कि भाजपा सत्ता में आने के बाद अपनी असली चेहरा दिखा रही है।
CID का नोटिस और भवानी भवन में तलब हमले की घटना के बीच ही तृणमूल महासचिव की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। CID की टीम ने अभिषेक बनर्जी के कोलकाता स्थित आवास शांतिनिकेतन और कालीघाट रोड स्थित घर पर पहुंचकर उन्हें कानूनी नोटिस थमाया। CID ने उन्हें सोमवार दोपहर 12 बजे पूछताछ के लिए राज्य पुलिस मुख्यालय भवानी भवन बुलाया है।
कानूनी सलाह के बाद तय होगा रुख नोटिस मिलने के बाद अभिषेक बनर्जी ने मीडिया से बातचीत में कहा, मैं कहीं भागा नहीं हूं और हमेशा जांच में सहयोग करता आया हूं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभी उन्होंने नोटिस को पढ़ा नहीं है। वे पहले कानूनी सलाह लेंगे और उसके बाद ही तय करेंगे कि सोमवार को भवानी भवन जाना है या नहीं।
भाजपा पर साधा निशाना भाजपा पर निशाना साधते हुए अभिषेक ने चेतावनी दी कि अगर कोई अपनी शक्ति और सरकारी तंत्र का दुरुपयोग करता है, तो वह ज्यादा दिन नहीं टिक पाएगा। फिलहाल, इस दोहरे दबाव (सड़कों पर हिंसा और CID की जांच) के बीच अभिषेक बनर्जी और TMC की मुश्किलें राज्य में गहराती जा रही हैं।
*#WATCH | Sonarpur, West Bengal: TMC MP Abhishek Banerjee was attacked during his visit to Sonarpur to meet the post-poll violence victims families
— ANI (@ANI) May 30, 2026
He says, It s all BJP-sponsored. Look what they have done. This is their example of democracy. It hasn t even been a month,… pic.twitter.com/UXM9dzsb4U
अभिषेक बनर्जी पर हमले से दहला बंगाल: टीएमसी में सन्नाटा, अपनों ने मोड़ा मुंह तो इंडिया गठबंधन बना ढाल
स्कूल गार्ड पर कुत्ते का हमला या महज़ खेल? CCTV वायरल होते ही सोशल मीडिया पर छिड़ा महायुद्ध
सोनारपुर में भड़की हिंसा: TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला, शर्ट फटी और बरसाए गए पत्थर
19 के ओलिवर पीक ने डेब्यू में रचा इतिहास, रिकी पोंटिंग का सालों पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
राजस्थान में कुदरत का कहर: चूरू-बीकानेर में दिन में छाई काली रात , धूल के गुबार से थमा जनजीवन
ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी पर जानलेवा हमला: शर्ट फाड़ी, फेंके अंडे, हेलमेट पहनकर बचानी पड़ी जान
विवादों में घिरीं IPS पापिया सुल्ताना का एक्शन मोड , क्या कुर्सी बचा पाएंगी पश्चिमी मेदिनीपुर की एसपी?
IPL 2026 फाइनल से पहले शुभमन गिल का बड़ा बयान, टी-20 में वापसी को लेकर तोड़ी चुप्पी
प्यार से बुलाया और जाल में फंसाया! डोगेश भाई का हनी-ट्रैप वीडियो देख हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट
दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न : आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश, दिन में छाया अंधेरा