केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की डिजिटल मार्किंग (OSM) प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। बोर्ड पर आरोप है कि उसने एक छोटी कंपनी कोएंप्ट एड्यू टेक (Coempt Edu Tech) को टेंडर दिलाने के लिए नियमों में हेरफेर की। इस मामले ने तूल तब पकड़ा जब एक छात्र सार्थक सिद्धांत ने दस्तावेजों के साथ इसमें धांधली का दावा किया।
टेंडर प्रक्रिया पर उठे सवाल OSM के लिए निकाले गए टेंडर को पहले दो बार रद्द किया गया। तीसरी बार की प्रक्रिया में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), रंकगुरु टेक्नोलॉजी और कोएंप्ट एड्यू टेक शामिल थीं। आरोप है कि टेंडर की रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (RFP) शर्तों को इस तरह बदला गया कि केवल कोएंप्ट ही क्वालिफाई कर सके।
टर्नओवर की शर्तों में सफाई से बदलाव सार्थक सिद्धांत के अनुसार, कंपनी का 50 करोड़ का औसत टर्नओवर अनिवार्य किया गया। कोएंप्ट का पिछला टर्नओवर आंकड़ों के हिसाब से इस सीमा के बेहद करीब (50.86 करोड़) बैठता है। दिलचस्प बात यह है कि इससे पहले अन्य कंपनियों की टर्नओवर कम करने की मांग को बोर्ड ने सिरे से खारिज कर दिया था।
ब्लैकलिस्टेड होने से बचाने की कोशिश? सबसे गंभीर आरोप रिकॉर्ड ऑफ परफॉर्मेंस की शर्त को लेकर है। पहले टेंडर में काम बीच में छोड़ने जैसी गलती करने वाली कंपनियों पर रोक थी। इसे बाद में बदलकर केवल ब्लैकलिस्टेड में सीमित कर दिया गया। आरोप है कि कोएंप्ट का पुराना नाम ग्लोबारेना था, जिसे तेलंगाना शिक्षा बोर्ड ने 2019 में ब्लैकलिस्ट किया था। अर्लियर शब्द जोड़ने से कंपनी इस शर्त से बाहर हो गई।
तकनीकी मानकों में ढील बोर्ड पर यह भी आरोप है कि उसने कंपनी की कार्यकुशलता मापने वाले CMMI लेवल को 5 से घटाकर 3 कर दिया। इसके अलावा, डेटा सेंटर के कड़े नियमों को भी लचीला बना दिया गया, जिससे कंपनी को अपना इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने के बजाय क्लाउड सेवाओं (AWS, Azure) का उपयोग करने की छूट मिल गई।
क्या है सरकार और CBSE का पक्ष? सार्थक सिद्धांत के इन खुलासों को राहुल गांधी ने भी सोशल मीडिया पर उठाया है। वहीं, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने माना है कि 40 करोड़ पन्नों की स्कैनिंग में विसंगतियां मिली हैं। फिलहाल IIT मद्रास और IIT कानपुर की विशेषज्ञ टीम मामले की जांच कर रही है। हालांकि, CBSE की ओर से इन विशिष्ट आरोपों पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
*NDTV पर सार्थक सिद्धांत ने OSM सिस्टम पर उठाए बड़े सवाल, फाइनलाइजेशन में लूपहोल्स का लगाया आरोप#CBSE | #OSM | @tabishh_husain | @TanushkaDutta pic.twitter.com/LL7tzmk6ud
— NDTV India (@ndtvindia) May 30, 2026
पहलवान किस वजन में लड़ेगा, ये फेडरेशन नहीं वह खुद चुनेगा , विनेश फोगाट के ट्रायल विवाद ने पकड़ा तूल
होर्मुज में बारूदी सुरंग का खतरा, ओमान ने जारी किया रेड अलर्ट
मनाली में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब: सड़कों पर रेंगते वाहन, घंटों जाम में फंसे सैलानी
CBSE टेंडर प्रक्रिया पर छात्र का बड़ा खुलासा: क्या किसी खास कंपनी को फायदा पहुँचाने के लिए बदले गए नियम?
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी पर हमला: हेलमेट पहनकर बचानी पड़ी जान, लगे चोर-चोर के नारे!
अभिषेक बनर्जी पर हमला: खड़गे से अखिलेश तक, विपक्ष ने घेरी बीजेपी
राजस्थान का खौफनाक रेत का सैलाब : दोपहर में ही छाया रात जैसा अंधेरा
एशियन गेम्स का सपना टूटा: विनेश फोगाट ट्रायल्स में मीनाक्षी से हारीं, वापसी की राह में बड़ी बाधा
सिंगापुर ओपन: सात्विक-चिराग का तूफानी प्रदर्शन, दुनिया की नंबर-1 जोड़ी को धूल चटाकर फाइनल में बनाई जगह
विनेश फोगाट की वापसी पर लगा ब्रेक : एशियन गेम्स के ट्रायल में सेमीफाइनल तक ही सीमित रहा सफर