पटना/दिल्ली: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव शुक्रवार को सिंगापुर रवाना हो गए। किडनी ट्रांसप्लांट के बाद नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए लालू का यह दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वे वहां अपनी बेटी रोहिणी आचार्या के घर रुकेंगे।
नियमित चेकअप के लिए यात्रा लालू यादव का 2022 में सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था, जिसमें रोहिणी आचार्या ने उन्हें अपनी किडनी दान की थी। सीबीआई की विशेष अदालत से विदेश जाने की अनुमति मिलने के बाद लालू यादव दिल्ली से सिंगापुर पहुंचे हैं। गाजियाबाद में अपने पोते इराज के जन्मदिन समारोह में शामिल होने के तुरंत बाद वे इस यात्रा पर निकले।
पोते की पार्टी से दूर रहीं रोहिणी सियासी गलियारों में चर्चा का मुख्य केंद्र रोहिणी आचार्या की गैरमौजूदगी है। हाल ही में तेजस्वी यादव के बेटे इराज के पहले जन्मदिन पर आयोजित भव्य पार्टी में पूरा लालू परिवार मौजूद था, यहां तक कि तेज प्रताप यादव भी वहां दिखे, लेकिन रोहिणी वहां नहीं पहुंचीं। इसे परिवार में जारी तनातनी के रूप में देखा जा रहा है।
तेजस्वी के करीबियों से नाराजगी? सूत्रों के अनुसार, रोहिणी और तेजस्वी यादव के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद राबड़ी आवास से रोहिणी के रोते हुए निकलने की खबरें चर्चा में रही थीं। उन्होंने तेजस्वी के करीबी सहयोगियों संजय यादव और रमीज पर गंभीर आरोप लगाए थे। रोहिणी ने उस दौरान अभद्रता और दुर्व्यवहार का भी जिक्र किया था, जिसके बाद से उन्होंने मायके से दूरी बना ली है।
चुनाव लड़ने की खबरों पर विराम सक्रिय राजनीति में अपनी भूमिका को लेकर चल रही अटकलों पर रोहिणी ने सोशल मीडिया के जरिए जवाब दिया है। उन्होंने आरजेडी के टिकट पर एमएलसी चुनाव लड़ने की खबरों को अफवाह करार दिया। रोहिणी ने स्पष्ट किया कि उन्हें सत्ता का कोई लालच नहीं है और वह गलत के खिलाफ आवाज उठाती रहेंगी।
क्या सिंगापुर में सुलह होगी? अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या सिंगापुर में साथ रहने के दौरान पिता लालू यादव पारिवारिक कलह को खत्म करने में सफल हो पाएंगे। हालांकि, रोहिणी के कड़े तेवर और सोशल मीडिया पर उनकी हालिया बयानबाजी यह संकेत दे रही है कि परिवार के भीतर का असंतोष अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है।
*बुरी नियत वालों का मुँह फिर होगा काला ..
— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) May 29, 2026
घुसपैठियों, साजिश रचने और विरोधियों के साथ मिलीभगत रखने वालों का गिरोह अपने चंद मीडिया मित्रों की मदद से मेरे आगामी विधान - परिषद् चुनाव में प्रत्याशी बनने की अफवाह फैला रहा है , गंदी नियत वाले इन लोगों ने पहले भी मेरी छवि को नुकसान… pic.twitter.com/x6CG4yyv1t
भीषण गर्मी में जुगाड़ का सहारा: पेंटर ने धूप से बचने के लिए अपनाया अनोखा तरीका
अजब-गजब: रैंप पर उतरे रोबोट्स, इंसानों के साथ किया कैटवॉक; फैशन की दुनिया में नया इन्वेजन
53 लाख की सुपर बाइक पर सवार हुए दिलीप घोष, वीडियो वायरल होते ही छिड़ा विवाद
ऋषभ पंत ने छोड़ी LSG की कप्तानी, क्या मिचेल मार्श संभालेंगे लखनऊ का मोर्चा?
IPL क्वालीफायर में टॉस का अजीबोगरीब ड्रामा: पहले गुजरात जीता, फिर रैफरी के फैसले से पलटी बाजी
शर्मनाक! नाले के गंदे पानी में सब्जियां धोते शख्स का वीडियो वायरल, भड़के लोग
नर्वस नाइंटीज का अभिशाप: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का शतक फिर चूका, गुजरात के खिलाफ टूटा दिल
साउथ चाइना सी में शक्ति प्रदर्शन: चीनी मिसाइलों के सामने डच नौसेना, तनाव चरम पर
रूस-यूक्रेन युद्ध की आग रोमानिया तक पहुंची: ड्रोन हमले से थर्राया गलाती, दो घायल
घुसपैठ और तस्करी पर जीरो टॉलरेंस : कच्छ पहुंचे अमित शाह ने सीमा सुरक्षा के लिए बनाया मिशन बॉर्डर