पंजाब के शहरी निकाय चुनावों के नतीजे आम आदमी पार्टी (AAP) के लिए बड़ी जीत लेकर आए हैं। पार्टी ने राज्य भर में शानदार प्रदर्शन करते हुए 690 से अधिक वार्डों पर कब्जा कर लिया है। भारी जीत के बाद पार्टी कार्यालयों में जश्न का माहौल है, जहां कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों और मिठाइयों के साथ अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं।
केजरीवाल का आभार, जताया भरोसा पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस जीत को एकतरफा और निर्णायक बताया है। उन्होंने कहा कि पंचायत से लेकर शहरी निकाय चुनावों तक मिली यह जीत साबित करती है कि पंजाब की जनता को आम आदमी पार्टी के कामकाज पर अटूट भरोसा है।
सिसोदिया का तंज: ईडी पार्टी को जनता का जवाब AAP नेता मनीष सिसोदिया ने मतदाताओं का शुक्रिया अदा करते हुए भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के 1,142 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई है। सिसोदिया ने कहा कि पंजाब के लोगों ने स्पष्ट कर दिया है कि राज्य में ईडी की राजनीति नहीं चलेगी।
102 निकायों में हुआ था मुकाबला यह चुनाव राज्य की 8 नगर निगमों, 75 नगर परिषदों और 19 नगर पंचायतों (कुल 102 निकाय) के लिए हुए थे। 26 मई को 1,897 वार्डों के लिए 63.94 प्रतिशत मतदान हुआ था, जिसमें 7,554 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे थे।
किसका क्या रहा हाल? चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, मौजूदा स्थिति इस प्रकार है:
बड़े गढ़ों में दिखा आप का दबदबा इन नतीजों ने बड़े दिग्गजों के गढ़ों में भी सेंध लगाई है। कांग्रेस नेता अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के गढ़ गिद्दड़बाहा में आप ने 19 में से 17 वार्ड जीतकर अपना लोहा मनवाया। वहीं, मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्वाचन क्षेत्र धूरी में तो आप ने क्लीन स्वीप करते हुए सभी 19 वार्डों में जीत दर्ज की।
महत्वपूर्ण पड़ाव अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले इन स्थानीय निकाय चुनावों को एक बड़े सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा था। राज्य के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा का कहना है कि विपक्ष को जनता ने आईना दिखा दिया है और यह जीत पारदर्शी शासन की मुहर है।
VIDEO | Punjab Municipal Elections: AAP workers celebrate as the party wins over 690 wards.
— Press Trust of India (@PTI_News) May 29, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/6CC0FMUDCa
कर्नाटक कांग्रेस में पावर गेम : क्या सिद्धारमैया-शिवकुमार की खींचतान गिरा देगी नई सरकार?
जिम जाने की जरूरत नहीं! शख्स ने छत पर बनाया स्मार्ट जॉगिंग ट्रैक, वीडियो देख आप भी कहेंगे- गजब का जुगाड़
लाल टोपी पहन आइसक्रीम बेचेगा तुर्की? साइप्रस के ब्रह्मोस खरीदने की खबर से अंकारा में खलबली
जेफ बेजोस की कंपनी को बड़ा झटका: लॉन्च पैड पर फटा न्यू ग्लेन रॉकेट
पंजाब निकाय चुनाव: संजय सिंह का BJP पर तंज, बोले- 7 सांसद तोड़ने के बाद भी ED पार्टी का खाता तक नहीं खुला
मंत्री बनाम पुलिस: गाली-गलौज वाली ऑडियो क्लिप के बाद राजस्थान के मंत्री गौतम दक पर FIR
IPL 2026: क्वालीफायर-2 में टॉस के दौरान बड़ा ड्रामा, दोबारा सिक्का उछालने पर क्यों भड़के शुभमन गिल?
देश सचमुच बदल रहा है : गाय को राष्ट्र माता बनाने की मांग पर बोले धीरेंद्र शास्त्री
अमरोहा ईदगाह से उठी मांग: गाय को मिले राष्ट्रीय पशु का दर्जा , मौलाना ने दिलाई संकल्प
ईरान का दावा: क्या हमने मार गिराया अमेरिकी फाइटर जेट? US ने दो टूक कहा- सब झूठ है