बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले से भ्रष्टाचार की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया है। बदुरिया नगरपालिका के चेयरमैन और TMC नेता दीपांकर भट्टाचार्य के कारनामों के खुलासे के बाद राजनीति गरमा गई है। पुलिस ने एक खेत की खुदाई की, तो वहां से नोटों की बोरियां निकलीं।
बदुरिया के एक जूट के खेत में पुलिस को नोटों से भरी बोरियां और ट्रॉली बैग मिले हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह खेत दीपांकर के करीबी सहयोगी शमीम का है। जब एक ग्रामीण घास काटने खेत पहुँचा, तो उसे जमीन पर संदिग्ध गड्ढे दिखाई दिए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और घंटों की तलाशी के बाद कुल 2 करोड़ 24 लाख रुपये बरामद किए गए।
दीपांकर भट्टाचार्य को भ्रष्टाचार के आरोप में तीन दिन पहले गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के वक्त उनके पास से 80 लाख रुपये नकद बरामद हुए थे। इस तरह, दीपांकर की काली कमाई का कुल आंकड़ा अब 3 करोड़ 4 लाख रुपये तक पहुंच गया है। पुलिस फिलहाल मामले की गहन जांच कर रही है।
दीपांकर का शुरुआती जीवन काफी संघर्षपूर्ण रहा। किसी समय दिहाड़ी मजदूरी करने वाला और सवारी गाड़ी चलाने वाला यह व्यक्ति राजनीति में कदम रखते ही मालामाल हो गया। 2011 में तृणमूल कांग्रेस (TMC) में शामिल होने के बाद उसका रसूख तेजी से बढ़ा और वह नगरपालिका का चेयरमैन बन गया।
आरोप है कि दीपांकर ने जनसेवा की आड़ में जनता को जमकर लूटा। स्थानीय लोगों का कहना है कि उसने प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर गरीब लोगों से खुलेआम रिश्वत वसूली। इतना ही नहीं, सरकारी तिरपालों की कालाबाजारी के मामले में पहले ही उसके गोदाम पर छापा पड़ चुका है, जहां से 4,000 सरकारी तिरपाल जब्त किए गए थे।
नोटों की रिकवरी के बाद अब जांच का दायरा और बढ़ गया है। पुलिस और CRPF की टीम ने दीपांकर के आलीशान घर पर भी छापेमारी की है। माना जा रहा है कि इस घर में भी भ्रष्टाचार से जुड़े कई अन्य दस्तावेज और सबूत मिल सकते हैं। एक समय मजदूरी करने वाला नेता अब कानून के शिकंजे में है और उसके काले कारनामों की परतें धीरे-धीरे खुल रही हैं।
#DNAमित्रों | खोदा खेत...तो निकली नोटों की बोरियां ..पश्चिम बंगाल में पैसे.. खेत से निकलते हैं!
— Zee News (@ZeeNews) May 28, 2026
नोट वाले खेत से EXCLUSIVE रिपोर्ट#DNA #WestBengal #TMC #Corruption @Anant_Tyagii pic.twitter.com/JB6ePQbUPc
कार में बैठते ही फेंके गए अंडे , TMC सांसद सौगत रॉय के सामने लगे चोर के नारे
कर्नाटक की राजनीति में बड़ा बदलाव: सीएम सिद्धारमैया ने इस्तीफे का लिया फैसला, डी.के. शिवकुमार के लिए साफ हुआ रास्ता
वैभव सूर्यवंशी का तांडव : SRH के धुरंधरों को बनाया खिलौना, सोशल मीडिया पर मीम्स की सुनामी
97 पर टूटा सपना, मैदान पर ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी: अश्विन की भी भर आईं आंखें
अधूरा पुल और नामुमकिन सा रास्ता: हार न मानने वाले इस हीरो कुत्ते ने जीत लिया इंटरनेट!
CUET UG परीक्षा की तारीख बदली: 28 मई की परीक्षा अब 31 मई को, ऐसे डाउनलोड करें नया एडमिट कार्ड
‘उसे नजरअंदाज नहीं कर सकते..’, वैभव सूर्यवंशी की टीम इंडिया में एंट्री के लिए अश्विन ने फूंका बिगुल
राहुल गांधी की हताशा बनाम सीबीएसई का ऑन-स्क्रीन विवाद: शिक्षा मंत्री ने क्या कहा?
कर्नाटक में कांग्रेस का सूरज डूब रहा? राजीव प्रताप रूडी की बड़ी भविष्यवाणी
नए सिक्सर किंग वैभव सूर्यवंशी: सिर्फ 15 साल की उम्र में क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़कर मचाया कोहराम