एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर के सत्संग में अपनी पर्सनैलिटी और लोगों द्वारा किए जा रहे जजमेंट के बारे में खुलकर बात करती नजर आ रही हैं।
खुशमिजाज होना क्या गुनाह है?
आकांक्षा ने सत्संग के दौरान बताया कि इंडस्ट्री में उनके खुशमिजाज और बेफिक्र स्वभाव के कारण उन्हें अक्सर ट्रोल किया जाता है। उन्होंने कहा, जब मैं खुश रहती हूँ, डांस करती हूँ या एन्जॉय करती हूँ, तो लोग नाराज हो जाते हैं। मुझे समझ नहीं आता कि क्या अब दुखी रहना एक ट्रेंड बन गया है? क्या मुझे समाज की नज़र में मैच्योर दिखने के लिए हर समय सीरियस रहना चाहिए?
श्री श्री रविशंकर ने दिया मजेदार सुझाव
आकांक्षा के इस सवाल पर गुरुजी ने मुस्कुराते हुए कहा, वे तुम्हें एक्सेप्ट करें या न करें, इससे क्या फर्क पड़ता है? अपने तरीके से खुश रहो। कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना । हालाँकि, बाद में उन्होंने आकांक्षा को अपनी खुशी को संतुलित करने की सलाह भी दी।
गंगा और शिव का दिया उदाहरण
गुरुजी ने अपनी बात समझाते हुए कहा, कई बार लोग हमारी खुशी समझ नहीं पाते। ऐसे में हमें अपनी खुशी को थोड़ा नियंत्रित तरीके से दिखाना चाहिए। उन्होंने पौराणिक उदाहरण देते हुए समझाया कि जैसे शिवजी ने गंगा के वेग को अपनी जटाओं में रोककर उसकी एक हल्की धारा ही धरती पर बहने दी थी, वैसे ही लोगों को उतना ही दिखाएं जितना वे समझ सकें। बाकी खुशी अपने अंदर सुरक्षित रखें।
कौन हैं आकांक्षा चमोला?
आकांक्षा चमोला एक जानी-मानी एक्ट्रेस हैं, जो संतोषी मां , यह है आशिकी और क्राइम पेट्रोल जैसे लोकप्रिय शो में नजर आ चुकी हैं। उनके पति गौरव खन्ना प्रसिद्ध अभिनेता हैं और फिलहाल अपनी पेशेवर व्यस्तताओं के चलते सुर्खियों में हैं। आकांक्षा के इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर अपनी राय भी साझा कर रहे हैं।
Meet Akansha Khanna wife of Gaurav Khanna 👏
— Sumit (@beingsumit01) May 28, 2026
- Akansha Khanna told Sadhguru that people in the industry often judge her for being too happy, bubbly, and always enjoying life.🤯 pic.twitter.com/a8HLoh9UZq
वैभव सूर्यवंशी के आउट होने पर काव्या मारन का रिएक्शन देख भड़के फैंस, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
फुटबॉल स्टार दिव्यानी लिंडा के संघर्षों को मिली सरकार की ढाल: भाई का रिम्स में होगा इलाज और पक्का होगा घर
ट्रंप की गुगली : ईरान डील के लिए अरब देशों पर बनाया दबाव, क्या खुद अमेरिका ही फंस जाएगा?
चीन में हॉटपॉट पार्टी बनाम भारत में पेपर लीक : परीक्षा व्यवस्था में आखिर इतना बड़ा अंतर क्यों?
राजस्थान रॉयल्स के 2 गुमनाम सितारे , महज 60 लाख रुपये में बदली फ्रेंचाइजी की तकदीर
अमेरिका में भारतीय जोड़े से बदसलूकी: मेरे देश से दफा हो जाओ , पार्किंग में मिली धमकी
Get The F*** Out! : अमेरिका में भारतीय दंपति के साथ नस्लीय बदसलूकी, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप
नीट पेपर लीक: राहुल गांधी ने निभाया वादा, मृतक छात्र के परिवार को सौंपा 11 लाख का चेक
15 साल के वैभव को चिढ़ाना पड़ा महंगा, ट्रोलर्स के निशाने पर आए प्रफुल्ल हिंगे
सिद्धारमैया का युग समाप्त: कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने दिया इस्तीफा, नए नेतृत्व के लिए खोला रास्ता