इंटरनेशनल डेस्क। पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव ने एक नया मोड़ ले लिया है। बुधवार को अमेरिकी सेना ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास ईरान के चार ड्रोन मार गिराए। इसके तुरंत बाद अमेरिका ने दक्षिणी ईरान के बंदर अब्बास में स्थित एक सैन्य अड्डे को निशाना बनाया।
रक्षात्मक कार्रवाई में तबाह हुआ अड्डा अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, ये ड्रोन होर्मुज जलडमरूमध्य के समुद्री यातायात के लिए बड़ा खतरा बने हुए थे। जिस सैन्य अड्डे पर हमला किया गया, वहां से पांचवां ड्रोन लॉन्च करने की तैयारी चल रही थी। अमेरिका ने इस हमले को रक्षात्मक कार्रवाई करार दिया है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बंदर अब्बास के पूर्वी हिस्से में तीन जोरदार धमाके सुने गए हैं।
ट्रंप की दो टूक: समझौता या अंतिम विकल्प तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान सामने आया है। ट्रंप ने कहा, ईरान अपनी आखिरी सांसें गिन रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह बिना सोचे-समझे किसी समझौते पर हस्ताक्षर नहीं करेंगे, भले ही नवंबर में मध्यावधि चुनाव सिर पर हों। ट्रंप ने दो टूक कहा, या तो हम एक ठोस समझौते तक पहुंचेंगे या फिर हमें अपना काम (सैन्य कार्रवाई) पूरा करना होगा।
समुद्री सीमा पर वर्चस्व की जंग इस संघर्ष के पीछे ईरान की पर्शियन गल्फ स्ट्रेट अथॉरिटी का हालिया फरमान मुख्य कारण माना जा रहा है। ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों के लिए अनुमति अनिवार्य कर दी है और प्रति जहाज लगभग 20 लाख डॉलर का शुल्क वसूलने का आदेश दिया है। इस पर अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा कि ईरान आर्थिक तंगी के कारण वैश्विक समुद्री व्यापार को बाधित कर रहा है।
कुवैत पर हमला, बढ़ी चिंताएं इस बीच, कुवैत ने भी अपने क्षेत्र में मिसाइल और ड्रोन हमले की पुष्टि की है। हालांकि किसी गुट ने फिलहाल जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन ईरान समर्थित शिया गुटों का इतिहास देखते हुए इस हमले को ईरान से जोड़कर देखा जा रहा है।
संकट की ओर पश्चिम एशिया एक तरफ अमेरिका ने ईरान पर नए आर्थिक प्रतिबंध लगा दिए हैं, तो दूसरी तरफ कुवैत में हुए हमले ने युद्धविराम की कोशिशों पर पानी फेर दिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि इन घटनाओं ने पूरे क्षेत्र को एक बड़े सैन्य संघर्ष के मुहाने पर लाकर खड़ा कर दिया है। पूरी दुनिया की नजरें अब होर्मुज जलडमरूमध्य की हलचल पर टिकी हैं।
US and Iranian forces exchanged new strikes after the US shot down Iranian drones near the Strait of Hormuz and hit a launch site in Bandar Abbas.
— Clash Report (@clashreport) May 28, 2026
Iran then targeted a US airbase in Kuwait, while also firing at ships near the strait. pic.twitter.com/JhYuzH378C
टीटीई की दबंगई: यात्री का कॉलर पकड़ा, फिर वीडियो बनाने पर लगा दिया अवैध जुर्माना
IPL 2026: SRH की हार पर भावुक हुईं काव्या मारन, वायरल वीडियो में दिल जीत ले गई यह हरकत
नोएडा से बेंगलुरु शिफ्ट हुए शख्स का इस्त्री शॉक , महंगाई देख उड़े होश
800 रुपये का देसी कूलिंग फॉर्मूला : कड़कड़ाती धूप में भी बर्फ सा ठंडा रहेगा घर!
दादा को श्रद्धांजलि देते वक्त फैन ने छुए पैर, जूनियर एनटीआर का रिएक्शन जीत रहा दिल
बीजेपी का बड़ा फेरबदल: चार राज्यों में बदले प्रदेश अध्यक्ष, हर्ष मल्होत्रा और अर्चना गुप्ता को मिली कमान
आकांक्षा चमोला का सवाल और श्री श्री रविशंकर का जवाब: मेरी खुशी से लोगों को आखिर समस्या क्या है?
क्रिकेट के मैदान पर वैभव सूर्यवंशी का तूफानी प्रदर्शन और सुनील गावस्कर के प्रति सम्मान ने जीता सबका दिल
CBSE OSM विवाद: 40 करोड़ पन्नों की स्कैनिंग में गड़बड़ी पर शिक्षा मंत्री ने मानी हार, सुधार का दिया आश्वासन
NEET UG 2026: फीस रिफंड के लिए मिली बड़ी राहत, बैंक डिटेल्स जमा करने की डेडलाइन बढ़ी