IPL 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने क्रिकेट जगत में खलबली मचा दी है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ महज 29 गेंदों में 97 रनों की तूफानी पारी खेलकर उन्होंने इतिहास रच दिया है।
वैभव की इस विस्फोटक पारी ने खुद यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल का दिल जीत लिया है। गेल ने सोशल मीडिया पर वैभव की तारीफ करते हुए उन्हें न्यू सिक्स मशीन कहा है। गेल ने उनकी तस्वीरों के साथ यूनिवर्सल बेबी बॉस का टाइटल साझा करते हुए लिखा, वैभव कितना असाधारण खिलाड़ी है, बेहतरीन मनोरंजन!
वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन में अपने छक्कों का अर्धशतक पार करते हुए एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड (59 छक्के) तोड़ दिया है। वैभव के नाम अब इस सीजन में 65 छक्के दर्ज हो चुके हैं।
15 साल के इस युवा खिलाड़ी ने एक ही मैच में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं:
मुल्लांपुर के महाराजा यादविन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वैभव का बल्ला आग उगल रहा था। उनकी पारी में 334.48 का स्ट्राइक रेट देखने को मिला। हालांकि, वे अपना शतक पूरा करने से महज 3 रन दूर रह गए, लेकिन उनकी 12 छक्कों से सजी पारी ने उन्हें रातों-रात वैश्विक पहचान दिला दी है।
क्रिस गेल जैसे दिग्गज द्वारा न्यू सिक्स मशीन का खिताब मिलना यह दर्शाता है कि भविष्य में वैभव सूर्यवंशी भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े पावर-हिटर के रूप में उभर सकते हैं।
What a phenomenal player Vaibhav is. Great entertainment young man! New Six machine @IPL pic.twitter.com/ofElAousF7
— Chris Gayle (@henrygayle) May 27, 2026
कर्नाटक में कांग्रेस का सूरज डूब रहा? राजीव प्रताप रूडी की बड़ी भविष्यवाणी
सुनील गावस्कर के पैर छूकर सुर्खियों में आए युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी, वीडियो जीत रहा लोगों का दिल
बेंगलुरु में 40 लाख की सैलरी भी कम? 1.1 लाख के किराए ने खोले IT हब के कड़वे सच
भारत का अदृश्य शिकारी : HAL बाहर, प्राइवेट दिग्गजों के हाथों में AMCA की कमान
कर्नाटक में सत्ता का ब्रेकफास्ट पॉलिटिक्स : सिद्धारमैया देंगे इस्तीफा, डीके शिवकुमार की ताजपोशी तय
BJP का बड़ा सियासी धमाका: 4 राज्यों में नए अध्यक्षों का ऐलान, चौंकाने वाले नामों पर लगी मुहर
अमेरिका का ईरानी सैन्य अड्डे पर फिर हमला, ट्रंप बोले- अब आखिरी सांसें गिन रहा है ईरान
ट्रंप की गुगली : ईरान डील के लिए अरब देशों पर बनाया दबाव, क्या खुद अमेरिका ही फंस जाएगा?
इजरायल को मान्यता देने पर लश्कर की खुली धमकी: पाकिस्तान सरकार को तबाह करने का अल्टीमेटम
‘उसे नजरअंदाज नहीं कर सकते..’, वैभव सूर्यवंशी की टीम इंडिया में एंट्री के लिए अश्विन ने फूंका बिगुल