मेरी पीठ जल रही थी, कान फटने को थे... ट्रंप के एयरफोर्स वन के सामने अडिग खड़े चीनी जवान का खौफनाक अनुभव!
News Image

डोनाल्ड ट्रंप जब चीन के दौरे पर थे, तो उनके एयरफोर्स वन विमान के टेक-ऑफ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया था। इस वीडियो में एक चीनी जवान विमान के महज 20 मीटर की दूरी पर पूरी तरह स्थिर खड़ा नजर आया। अब उस जवान ने अपनी आपबीती सुनाई है।

कौन है यह चट्टान सा जवान? इस जाबांज जवान का नाम लियू झेनचेंग है, जो पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) का 23 वर्षीय सैनिक है। लियू ने बताया कि उस पल उनके लिए वह विमान नहीं, बल्कि देश का सम्मान सर्वोपरि था। उन्होंने कहा, जब मैं उस मुद्रा में खड़ा होता हूं, तो मैं पूरे देश का प्रतिनिधित्व कर रहा होता हूं। हिलना मेरे लिए विकल्प ही नहीं था।

पीठ पर जलती हवा और कानों में गूंजता शोर उस खौफनाक पल को याद करते हुए लियू ने बताया कि विमान के इंजन की प्रचंड गर्मी सीधे उनकी पीठ पर पड़ रही थी, जिससे ऐसा लग रहा था कि उनकी त्वचा जल रही है। इंजन के दबाव से उनका शरीर आगे की ओर झुकने को मजबूर था, लेकिन उन्होंने खुद को पूरी ताकत से संभाल रखा था। शोर इतना था कि उनके कान सुन्न होने लगे थे और भयंकर झनझनाहट हो रही थी।

140 डेसिबल का शोर और लोहे जैसी ट्रेनिंग इंजन के शोर का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि एक सामान्य शोर-शराबे वाले आईपीएल मैच में ध्वनि स्तर 120 डेसिबल तक पहुंचता है, जबकि एयरफोर्स वन के इंजन से निकलने वाली आवाज 140 डेसिबल तक होती है। लियू के अनुसार, उनकी कड़ी ट्रेनिंग ही उन्हें इस काबिल बनाती है।

क्या है सफलता का राज? PLA में इस खास पद के लिए कड़ी चयन प्रक्रिया होती है। जवान की लंबाई 1.85 मीटर से 1.90 मीटर के बीच होना अनिवार्य है। ट्रेनिंग के दौरान इन्हें रोज दो घंटे तक सावधान की मुद्रा में खड़ा होना पड़ता है, चाहे स्थिति कैसी भी हो। लियू कहते हैं, मेरे लिए यह सिर्फ ड्यूटी थी, वायरल होने का मुझे कोई अंदाजा नहीं था। हमारी ट्रेनिंग इससे भी कहीं ज्यादा कठिन होती है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

अंडमान के बाद रेगिस्तान बना ‘ऊर्जा का पावरहाउस’, भारत को मिला गैस का नया खजाना

Story 1

बिहार में खाकी बेबस! छापेमारी करने गई पुलिस की ही ली गई तलाशी, कौन हैं सोनू-मोनू?

Story 1

लाहौर का कायाकल्प: पुराने हिंदू नामों की वापसी के पीछे जनरल असीम मुनीर का मास्टरस्ट्रोक या दिखावा?

Story 1

90 साल की सास को पीठ पर लादकर 9 किमी चली बहू, पेंशन के लिए सिस्टम के आगे घुटने टेकने को मजबूर

Story 1

मासूम बच्ची की हत्या पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंसी-मजाक, शर्मसार हुई तमिलनाडु पुलिस

Story 1

IPL 2026: चौकों-छक्कों की आंधी, इन तीन टीमों ने गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां

Story 1

# CUET UG 2026: बकरीद की तारीख बदली, 28 मई की परीक्षा स्थगित; छात्रों के लिए जरूरी अपडेट

Story 1

चंडीगढ़ की सड़कों पर शराब का भंडारा : खुलेआम शराब वाले गोले बांटने पर ठेकेदार गिरफ्तार

Story 1

CBSE की बड़ी लापरवाही: छात्र को थमा दी किसी और की आंसर-शीट, भारी विवाद के बाद बोर्ड ने मानी गलती

Story 1

मासूम की निर्मम हत्या पर पुलिस का बेतुका मजाक , वीडियो वायरल होने के बाद मचा बवाल