पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सरकार ने लाहौर के ऐतिहासिक स्वरूप को वापस लाने की कवायद शुरू कर दी है। इसके तहत विभाजन के बाद बदले गए हिंदू, सिख और जैन समुदायों से जुड़े पुराने नामों को बहाल करने की योजना को मंजूरी दी गई है। इस बड़े फैसले के पीछे अब एक नई राजनीतिक बहस छिड़ गई है।
नजम सेठी ने खोल दी पोल मशहूर पाकिस्तानी पत्रकार नजम सेठी ने इस फैसले को लेकर पाकिस्तानी आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सेठी का दावा है कि ये नाम बदलना पाकिस्तान की आंतरिक इच्छाशक्ति नहीं, बल्कि मुनीर का एक सोचा-समझा खेल है।
सेठी के अनुसार, जनरल मुनीर पश्चिमी देशों के सामने अपनी छवि एक उदारवादी सेनापति के तौर पर बनाने की कोशिश कर रहे हैं। उनका मानना है कि बिना सेना की अनुमति के शहबाज शरीफ या मरियम नवाज सरकार के लिए यह कदम उठाना नामुमकिन था, जो अब तक केवल इस्लामीकरण के एजेंडे पर चले हैं।
किन इलाकों के नाम बदलेंगे? लाहौर हेरिटेज एरियाज़ रिवाइवल प्रोजेक्ट के तहत उन इलाकों और सड़कों की सूची तैयार की गई है, जिन्हें 1947 के बाद इस्लामीकरण के नाम पर बदल दिया गया था। प्रमुख बदलावों में शामिल हैं:
राजनीति का नया दांव यह परियोजना मुख्यमंत्री मरियम नवाज की अध्यक्षता में पंजाब कैबिनेट की बैठक के बाद शुरू की गई है। जानकारों का कहना है कि विरासत को सहेजने के बहाने पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी खोई हुई साख सुधारने और निवेश आकर्षित करने की कोशिश में है।
हालांकि, नजम सेठी जैसे आलोचकों का तर्क है कि दशकों तक अल्पसंख्यकों के प्रतीकों को मिटाने वाली पाकिस्तानी सत्ता अचानक उदार नहीं हुई है। यह केवल वैश्विक दबाव में अपनी छवि सुधारने की एक कूटनीतिक चाल भर है।
Video for the purpose of review and criticism only.
— Pak Un Fans (@fansofpakuntold) May 24, 2026
Restoration of Lahore.........
Credits- Dunya News pic.twitter.com/MiVvmQgyI7
IPL 2026 प्लेऑफ का बिगुल बजा: कब, कहां और किसके बीच होगी खिताबी जंग?
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आग: आम आदमी की जेब खाली, सरकार से तीखे सवाल
बकरीद से पहले भीषण गर्मी का सितम, बीमार पड़ रहे बकरे; मालिकों की बढ़ी चिंता
हिंडन नदी में गोमांस फेंकते पकड़े गए मदरसे के बच्चे, मेयर सुनीता दयाल की पुलिस को दो-टूक चेतावनी
गुरिंदरवीर सिंह बने भारत के सबसे तेज धावक: 10.09 सेकंड में रेस पूरी कर रचा इतिहास
IPL 2026: दिल्ली का धमाकेदार अंत, ईडन गार्डन्स में कोलकाता को 40 रनों से दी मात
सीयूईटी यूजी 2026: बकरीद के चलते 28 मई की परीक्षा स्थगित, जल्द जारी होगी नई तारीख
पहाड़ों का सफर होगा सुपरफास्ट: बरेली-हल्द्वानी के बीच बनेगा नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, दिल्ली-लखनऊ से दूरी होगी कम
बिहार: गैंगस्टर के गुर्गे ने ली पुलिस की तलाशी; क्या कानूनन सही है पुलिसकर्मियों को लाइन में खड़ा करना?
भारत मुझ पर 100% भरोसा करे, मैं मोदी का मुरीद हूं : ट्रंप का भारत को स्पेशल मैसेज