केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 12वीं के छात्रों के लिए अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी पाना किसी परीक्षा से कम नहीं रह गया है। तमाम औपचारिकताओं और भुगतान के बाद भी छात्रों को कॉपियां नहीं मिल रही हैं, जिससे छात्र और अभिभावक गहरे तनाव में हैं।
तीन बार बढ़ी तारीख, फिर भी व्यवस्था बेहाल सीबीएसई ने स्कैन कॉपी के लिए 19 मई से आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी। शुरुआत से ही पोर्टल तकनीकी खामियों से जूझ रहा है। पहले दिन पोर्टल ठप रहा, जिसके बाद बोर्ड ने आवेदन की अंतिम तारीख को तीन बार आगे बढ़ाया है। 22 मई से शुरू हुआ यह सिलसिला अब 25 मई तक खिंच चुका है, लेकिन बार-बार तारीख बढ़ाने के बावजूद तकनीकी गड़बड़ियां जस की तस बनी हुई हैं।
क्या है छात्रों का दर्द? सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर छात्रों का गुस्सा साफ दिख रहा है। कई स्टूडेंट्स ने शिकायत की है कि उन्होंने 20 मई को ही आवेदन और पेमेंट पूरा कर लिया था, लेकिन पांच दिन बीत जाने के बाद भी उन्हें उनकी कॉपियां नहीं मिली हैं।
एक अन्य छात्र ने बताया कि उसने पांच विषयों के लिए आवेदन किया था, लेकिन महज चार विषयों की ही कॉपियां उसे प्राप्त हुई हैं। इंग्लिश कोर की कॉपी अभी भी पेंडिंग है।
हेल्प डेस्क से भी नहीं मिल रहा समाधान परेशान छात्रों का कहना है कि सिर्फ वेबसाइट ही नहीं, बल्कि बोर्ड का हेल्पलाइन सिस्टम भी पूरी तरह फेल है। एक छात्र ने बताया कि उसने 21 मई को ही फीस जमा कर दी थी, लेकिन न तो उसे कोई अपडेट मिला है और न ही ईमेल या फोन कॉल पर बोर्ड की तरफ से कोई जवाब दिया जा रहा है।
राष्ट्रीय स्तर की इस संस्था का यह उदासीन रवैया छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ जैसा है। समय पर कॉपियां न मिलने से विद्यार्थी अपनी री-चेकिंग या स्क्रूटनी की आगे की प्रक्रिया भी शुरू नहीं कर पा रहे हैं। अब देखना यह होगा कि बोर्ड अपनी इस तकनीकी विफलता पर क्या कदम उठाता है।
Application submitted on 20th May. Till now no scanned copy provided... pic.twitter.com/m4xhX1oOaU
— NARAYAN PRASAD NAYAK (@gudumunu518) May 25, 2026
पद्म विभूषण से सम्मानित हुए धर्मेंद्र: मंच पर सम्मान लेते हुए छलक पड़े हेमा मालिनी और अहाना के आंसू
ट्रंप की स्थिति खराब, इसलिए मोदी को मनाने रूबियो को भेजा : पाकिस्तानी एक्सपर्ट का बड़ा दावा
मैं PM मोदी का बड़ा फैन, वो महान इंसान हैं : डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
भारत मुझ पर 100 फीसदी भरोसा करे : PM मोदी के लिए ट्रंप का खास संदेश
CUET UG 2026: 28 मई की परीक्षा अचानक स्थगित, बकरीद की छुट्टी के चलते NTA का बड़ा फैसला
मरीन ड्राइव पर रफ़्तार का कहर: मर्सिडीज ने पुलिस चेकपोस्ट को रौंदा, दो जवान गंभीर
चंडीगढ़ की सड़कों पर शराब का भंडारा : खुलेआम शराब वाले गोले बांटने पर ठेकेदार गिरफ्तार
गुलमर्ग में बीच हवा में अटकीं सांसें: गोंडोला केबल कार में फंसे 300 पर्यटक, रेस्क्यू जारी
दिल्ली में महफिल बनी मातम: दोस्तों की पार्टी में चली गोली, एक युवक गंभीर; दूसरी ओर गार्ड की बर्बर हत्या
मैं सलमान खान का बाप हूं... , सालों बाद छलका दिग्गज अभिनेता का दर्द