मुंबई: आर्थिक राजधानी मुंबई के मरीन ड्राइव इलाके में रविवार देर रात एक भीषण हिट-एंड-रन मामला सामने आया है। एक तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने पुलिस चेकपोस्ट पर तैनात दो पुलिसकर्मियों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
चेकिंग के दौरान हुआ हादसा पुलिस की टीम देर रात मरीन ड्राइव पर वाहनों की नियमित जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने सामने से आ रही एक तेज रफ्तार मर्सिडीज कार को रुकने का इशारा किया। आरोप है कि चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय उसकी गति और बढ़ा दी और सीधे चेकपोस्ट पर तैनात दो पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी।
घायल पुलिसकर्मियों की पहचान कांस्टेबल कृष्णकांत मिश्रा और पुलिसकर्मी राठौड़ के रूप में हुई है, जो मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में तैनात हैं।
ICU में जिंदगी और मौत से जंग हादसे के तुरंत बाद दोनों घायल जवानों को इलाज के लिए बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार, दोनों को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें ICU में रखा गया है। फिलहाल उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
नालासोपारा से धरा गया आरोपी घटना के बाद आरोपी चालक मौके से कार लेकर फरार हो गया था। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। सोमवार सुबह पुलिस ने आरोपी निहाल सोलंकी (29) को नालासोपारा इलाके से गिरफ्तार कर लिया। सोलंकी मूल रूप से नासिक के पंचवटी का रहने वाला है। फिलहाल वह पुलिस हिरासत में है और उससे पूछताछ की जा रही है।
मुंबई की सड़कों पर बेलगाम रफ़्तार मुंबई में लग्जरी कारों द्वारा की जा रही लापरवाही का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले फरवरी में कोस्टल रोड टनल के अंदर एक नाबालिग द्वारा चलाई जा रही कार ने दूसरी गाड़ी को टक्कर मार दी थी। वहीं, पिछले साल दिसंबर में भी कोस्टल रोड पर मर्सिडीज के अनियंत्रित होकर खंभे से टकराने के कारण कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई थीं। लगातार बढ़ रहे ऐसे हादसों ने शहर की ट्रैफिक सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
#WATCH | Mumbai, Maharashtra: Another hit-and-run incident has surfaced in Mumbai. A 29-year-old driver named Nihal Solanki rammed his speeding Mercedes into a Marine Drive police checkpoint on Sunday night, critically injuring two constables before fleeing the scene. The… pic.twitter.com/DA0CaUuyF9
— ANI (@ANI) May 25, 2026
आई लव प्राइम मिनिस्टर मोदी : दिल्ली के मंच से गूंजा ट्रंप का संदेश, खुद को बताया सबसे बड़ा फैन
यूपी में स्वास्थ्य क्रांति: क्या है आयुष हेल्थ एंड वेलनेस नीति 2026 और कैसे बदलेगी आम लोगों की जिंदगी?
पैराग्लाइडिंग के दौरान हवा में मौत से जंग: प्लेन की टक्कर के बाद बाल-बाल बची महिला, वायरल हुआ वीडियो
90 साल की सास को पीठ पर लादकर 9 किमी चली बहू, पेंशन के लिए सिस्टम के आगे घुटने टेकने को मजबूर
शोरूम के मजनू बॉस की शामत: महिला कर्मचारी ने पुलिस के सामने जड़े थप्पड़, फेंकी स्याही
इंडिया आउट चिल्लाने वालों को भारत ने पिलाया पानी, शशि थरूर ने अमेरिका में ऐसे धोया संदेह
CBSE की बड़ी लापरवाही: छात्र को थमा दी किसी और की आंसर-शीट, भारी विवाद के बाद बोर्ड ने मानी गलती
CUET (UG) 2026: 28 मई की परीक्षा स्थगित, बकरीद की छुट्टी के चलते लिया गया बड़ा फैसला
सत्ता के गलियारों में सन्नाटा: कभी IAS-IPS के सलाम का गवाह रहा अभिषेक बनर्जी का घर, आज पुलिस की दस्तक से सहमा
IPL 2026 प्लेऑफ का बिगुल बजा: कब, कहां और किसके बीच होगी खिताबी जंग?