आगरा: ताजनगरी के ताजगंज इलाके में स्थित चौपाटी में रविवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। यहाँ 45 फीट ऊँची जिप लाइन राइड पर सवार 15 वर्षीय कुणाल अग्रवाल की नीचे गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। कुणाल फिरोजाबाद के एक कारोबारी का बेटा था और अपने परिवार के साथ आगरा घूमने आया था।
कैसे हुआ हादसा? प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुणाल के जिद्द करने पर उसके पिता ने उसे जिप लाइन राइड की इजाजत दी थी। कर्मचारियों ने उसे सुरक्षा बेल्ट पहनाकर जैसे ही आगे की ओर भेजा, कुछ ही पलों में सेफ्टी बेल्ट का हुक अचानक खुल गया। बेल्ट खुलते ही कुणाल पहले एक लोहे की जाली से टकराया और फिर सीधे जमीन पर आ गिरा। इस खौफनाक हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पूरी घटना कैद हो गई है।
माता-पिता का छलका दर्द घटना के बाद से कुणाल के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता ने नम आँखों से कहा, मैं तो अपने बेटे को खुशियां देने लाया था, अब उसकी लाश कैसे घर लेकर जाऊँ? उन्होंने पार्क प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वहां न तो प्राथमिक उपचार की कोई व्यवस्था थी और न ही अस्पताल ले जाने के लिए एम्बुलेंस मौजूद थी। अगर समय रहते इलाज मिलता, तो शायद उनका बेटा आज उनके साथ होता।
प्रशासन की बड़ी लापरवाही यह चौपाटी आगरा विकास प्राधिकरण (ADA) द्वारा विकसित की गई थी, जिसका संचालन पिछले साल से ईओडी एडवेंचर प्राइवेट लिमिटेड कर रही थी। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
एडीसीपी हिमांशु गौरव ने बताया कि शुरुआती जांच में सुरक्षा मानकों की अनदेखी और उपकरणों के रखरखाव में भारी लापरवाही सामने आई है। फिलहाल पुलिस ने जिप लाइन राइड को बंद कर दिया है और संचालक को हिरासत में लेकर मामले की गहनता से जांच की जा रही है। सुरक्षा दावों की पोल खुलने के बाद अब प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं।
*यूपी : आगरा में जिप लाइन झूले से गिरकर 15 वर्षीय कुणाल अग्रवाल की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बेल्ट खुलने से यह हादसा हुआ। इसकी Live Video सामने आई है।#आगरा #zipline #agra pic.twitter.com/C71WIQvBLy
— Deepak Kumar Mudgal (@Mudgal12) May 25, 2026
विकेट का जश्न पड़ा महंगा, नो-बॉल मिलते ही जडेजा ने शार्दुल ठाकुर को ऐसे लिया आड़े हाथों
असम में बदलेगा शादी-तलाक का कानून: यूनिफॉर्म सिविल कोड पर सरकार की बड़ी तैयारी
IPL 2026: दिल्ली का धमाकेदार अंत, ईडन गार्डन्स में कोलकाता को 40 रनों से दी मात
जयपुर का दरिंदा इंजीनियर: पत्नी को जूतों से पीटा, बच्चों के सामने किया अमानवीय व्यवहार
LSG vs PBKS: चीयरलीडर पर फेंका मोबाइल नंबर, हरकत देख भड़कीं विदेशी मेहमान, वीडियो वायरल
हवा में बाल-बाल बची जान: पैराग्लाइडर को चीरता हुआ निकला विमान, देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO
IPL 2026 प्लेऑफ की जंग शुरू: फाइनल की ओर बढ़ने वाली 4 टीमों का शेड्यूल और मुकाबला तय
सरेआम पत्नी के सामने पति के साथ हुई अजीब हरकत , वीडियो देख भड़के लोग
सेहत बिगड़ने के बाद प्रेमानंद महाराज का भावुक संदेश, भक्तों से बोले- मैं मिलूं न मिलूं, तुम बस विश्वास रखना
गुलमर्ग की वादियों में सवारी : पप्पू यादव का वीडियो वायरल, घोड़े की हालत देख ट्रोल हुए नेताजी