कैराना से समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर तीखे सवाल उठाए हैं। सहारनपुर के गंगोह स्थित ईस्सोपुर गांव में पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद उन्होंने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया।
अपराधियों पर मेहरबानी, फरियादी पर FIR इकरा हसन ने आदित्य नामक युवक की हत्या के मामले में प्रशासन की कार्यशैली पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि उनके लोकसभा क्षेत्र में लगातार घटनाएं हो रही हैं, लेकिन न तो गिरफ्तारी हो रही है और न ही संतोषजनक कार्रवाई। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार न्याय के बजाय विपक्ष को दबाने में लगी है।
गरीबों की सुनवाई नहीं, अमीरों का बोलबाला सांसद ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में गरीब की कोई सुनने वाला नहीं है। उन्होंने कहा, जो गरीब न्याय के लिए गुहार लगाते हैं, उन्हीं पर FIR दर्ज कर दी जाती है। प्रशासन का रवैया पूरी तरह से पक्षपाती है। उन्होंने इस दौरान खुद पर हुई कार्रवाई का जिक्र करते हुए इसे तानाशाही करार दिया।
न्याय की लड़ाई जारी रहेगी इकरा हसन ने स्पष्ट किया कि वे धमकियों से पीछे हटने वाली नहीं हैं। उन्होंने कहा, हमारे ऊपर FIR दर्ज की गई है, लेकिन हम इससे डरने वाले नहीं हैं। हम हर हाल में अपने लोगों की आवाज उठाते रहेंगे। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि आदित्य हत्याकांड की ऐसी निष्पक्ष जांच हो जिससे पीड़ित परिवार को न्याय का अहसास हो।
प्रशासन की चुप्पी पर सवाल सांसद ने अधिकारियों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जब अधिकारी निष्पक्ष जांच की बात कहने की हिम्मत भी नहीं जुटा पा रहे हों, तो साफ है कि प्रदेश में किस तरह का शासन चल रहा है। उन्होंने न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया है।
— Iqra Hasan (@IqraMunawwar_) May 22, 2026*
भगवंत मान के स्ट्रे डॉग्स हटाने के फैसले पर मचा बवाल, बॉलीवुड सितारों ने सरकार को घेरा
उनके जैसा न कोई था, न होगा : पिता धर्मेंद्र की याद में छलके बॉबी देओल के आंसू
किस्मत बहादुरों का साथ देती है... ईशान किशन ने IPL 2026 में रचा इतिहास
कुछ महीनों में बदलेगी देश की सियासत , राहुल गांधी का बड़ा दावा
टाइटैनिक पोज पड़ा भारी: समुद्र की लहरों ने पल भर में महिला को निगला, रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो
नन्हे गजराज का एंग्री अवतार: पर्यटकों को जंगल से भगाने की कोशिश, वीडियो हुआ वायरल
ट्विशा शर्मा केस: पति समर्थ की गिरफ्तारी के बाद अब CBI जांच की मांग तेज, परिवार ने उठाए बड़े सवाल
इवांका ट्रंप की हत्या की साजिश: सुलेमानी का बदला लेने वाला खूंखार आतंकी अल-सादी गिरफ्तार
बेनकाब हुआ पाकिस्तान: आतंकी हमजा बुरहान के जनाजे में दिखा सैयद सलाहुद्दीन, मुनीर के दावों की खुली पोल
‘एक सवाल भी लीक हुआ तो वो पेपर लीक है’: NTA के दावे पर बिफरे प्रशांत किशोर