खतरों के खिलाड़ी 15 की शूटिंग केपटाउन में शुरू हो चुकी है। रोहित शेट्टी के इस शो को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। हालांकि, शो के शुरू होने से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। दो दिग्गज अभिनेत्रियां, जिन्हें इस सीजन में देखा जाना लगभग तय था, उन्हें आखिरी समय में अपनी भागीदारी रद्द करनी पड़ी।
हिना खान और सना मकबूल का नाम था लिस्ट में रिपोर्ट्स के अनुसार, खतरों के खिलाड़ी के पिछले सीजन्स की चर्चित चेहरे हिना खान (KKK 8) और सना मकबूल (KKK 11) को इस साल के सीजन के लिए फाइनल कर लिया गया था। दोनों ने शो से जुड़ी सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली थीं और कॉन्ट्रैक्ट भी साइन कर दिए थे। लेकिन गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के कारण उन्हें शो से पीछे हटना पड़ा।
हिना खान की कैंसर से जंग लोकप्रिय अभिनेत्री हिना खान इस समय अपने जीवन की सबसे कठिन लड़ाई लड़ रही हैं। जून 2024 में उन्हें स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर का पता चला। वह वर्तमान में कीमोथेरेपी और इम्यूनोथेरेपी जैसे कठिन उपचारों से गुजर रही हैं। अपनी बीमारी के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए हिना लगातार अपने फैंस के साथ जुड़ी हुई हैं और सकारात्मकता बनाए हुए हैं।
सना मकबूल ने खोला लिवर से जुड़ी बीमारी का राज वहीं, बिग बॉस ओटीटी की विनर सना मकबूल ने अपनी बीमारी के बारे में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। सना को लिवर सिरोसिस की समस्या है। उन्होंने उन अफवाहों को सिरे से खारिज किया जो उन्हें शराब से जोड़ रही थीं। सना ने स्पष्ट किया कि वह बिल्कुल भी शराब नहीं पीती हैं।
सना ने बताया, बिग बॉस के बाद मैंने लगातार छह महीने काम किया और शरीर के संकेतों को नजरअंदाज किया। डॉक्टरों ने मेरे पेट में पानी होने की पुष्टि की और बायोप्सी के बाद चेतावनी दी कि अगर सुधार नहीं हुआ तो लिवर ट्रांसप्लांट की जरूरत पड़ सकती है। इसी गंभीर स्थिति के कारण उन्होंने शूटिंग के बीच में ही शो छोड़ने का कठिन फैसला लिया।
शो में अब कौन-कौन है शामिल? फिलहाल खतरों के खिलाड़ी 15 में बॉलीवुड और टीवी जगत के 13 सितारे अपना दमखम दिखा रहे हैं। शो के कन्फर्म कंटेस्टेंट्स में गौरव खन्ना, रुबीना दिलाइक, जैस्मीन भसीन, ओरी, करण वाही, ऋत्विक धनजानी, अविका गोर, हर्ष गुजराल, शगुन शर्मा, विशाल आदित्य सिंह, अविनाश मिश्रा, फरहाना भट्ट और रूहानिका धवन शामिल हैं। केपटाउन की वादियों में रोहित शेट्टी के निर्देशन में सभी कंटेस्टेंट्स मुश्किल स्टंट्स को पूरा करने की जद्दोजहद कर रहे हैं।
Sana Makbul reveals Hina Khan & her were supposed to be in KKK 15 due to Health reasons #KKK15 #HinaKhan #SanaMakbul #RubinaDilaik #KhatronKeKhiladi15 pic.twitter.com/YzmwlOONB2
— Hina_khanfc (@Hinakhanfc24) May 21, 2026
IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद ने रचा इतिहास, एक सीजन में 200+ रनों का ऐसा महारिकॉर्ड जो अब तक कोई नहीं बना पाया
पुणे मेट्रो बनी वॉटर पार्क ? चलती कोच में टपकने लगा पानी, यात्रियों की बढ़ी मुसीबत
SRH vs RCB: मैदान पर गरमाई जंग, विराट कोहली ने ट्रेविस हेड से नहीं मिलाया हाथ!
CBSE का ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम सवालों के घेरे में, छात्रों ने लगाए गंभीर आरोप
रोजगार मेला: 51 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, पीएम मोदी बोले- दुनिया अब भारत की विकास यात्रा का हिस्सा बनना चाहती है
इवांका ट्रंप की हत्या की साजिश: IRGC से जुड़े आतंकी का खुलासा, घर का ब्लूप्रिंट बरामद
कोलकाता पहुंचते ही मिशनरीज ऑफ चैरिटी पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, FCRA विवाद पर टिकी सबकी नज़रें
जेल जाने के लिए तैयार रहें हुमायूं कबीर : गाय की कुर्बानी पर छिड़े विवाद में BJP का कड़ा रुख
पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड हमजा का खात्मा : जनाजे में खौफजदा दिखे आतंकी, AK-47 की फौज को मिली सुरक्षा
काशी विश्वनाथ धाम के बाहर खाकी हुई शर्मसार, दरोगा ने महिला को बाल पकड़कर पटका, गला दबाया