नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19वें रोजगार मेले के तहत आज 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने युवाओं को विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने का मुख्य सारथी बताया।
विकास यात्रा के नए साथी पीएम मोदी ने नवनियुक्त युवाओं का स्वागत करते हुए कहा कि आज रेलवे, बैंकिंग, डिफेंस, स्वास्थ्य और शिक्षा समेत कई अहम क्षेत्रों में युवा नई जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि आप सभी अब देश की विकास यात्रा के जिम्मेवार भागीदार बन चुके हैं।
दुनिया की नजर भारत पर अपने हालिया पांच देशों के विदेशी दौरे का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि दुनियाभर के बड़े निवेशकों और कंपनियों के लीडर्स भारत को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, दुनिया भारत की टेक्नोलॉजिकल प्रोग्रेस और हमारे युवाओं के सामर्थ्य को देख रही है। आज दुनिया भारत की विकास यात्रा में शामिल होना चाहती है।
नई अर्थव्यवस्था, नए अवसर प्रधानमंत्री ने बताया कि भारत अब स्वच्छ ऊर्जा, ग्रीन हाइड्रोजन और सस्टेनेबल मैन्युफैक्चरिंग जैसे भविष्य के क्षेत्रों में तेजी से कदम बढ़ा रहा है। स्वीडन, नॉर्वे और इटली जैसे देशों के साथ हुई साझेदारियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इन समझौतों से भारत में ग्रीन टेक्नोलॉजी और निर्माण के क्षेत्र में रोजगार के अभूतपूर्व अवसर पैदा होंगे।
कैसे बन रहा है भारत ग्लोबल हब ? पीएम मोदी ने भारत की बढ़ती विश्वसनीयता पर प्रकाश डालते हुए बड़ा उदाहरण दिया। उन्होंने नीदरलैंड की सेमीकंडक्टर कंपनी ASML और TATA के बीच हुए एग्रीमेंट का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ऐसे समझौते भारत के लिए अगली पीढ़ी की टेक्नोलॉजी के दरवाजे खोल रहे हैं।
इंजीनियर्स और स्किल्ड वर्कर्स की बढ़ेगी मांग पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि यूएई और नॉर्वे के साथ शिपबिल्डिंग (जहाज निर्माण) और अन्य देशों के साथ एआई (AI) एवं सुपरकंप्यूटिंग में सहयोग से भारतीय इंजीनियर्स और तकनीकी जानकारों की वैश्विक मांग और बढ़ेगी। आने वाले समय में युवाओं को न केवल देश में, बल्कि वैश्विक स्तर पर काम करने का बड़ा एक्सपोजर मिलेगा।
#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ... आज स्वच्छ ऊर्जा, महत्वपूर्ण खनिज, हरित हाइड्रोजन और टिकाऊ विनिर्माण से जुड़े क्षेत्र भी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। इनसे जुड़ी पार्टनरशिप एक नई अर्थव्यवस्था के, नए अवसर के दरवाजे खोल रही है। स्वीडन, नॉर्वे और इटली जैसे देशों के साथ ग्रीन… pic.twitter.com/XWiJCbNGvy
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 23, 2026
वर्चुअल दुनिया में कॉकरोच बनाम ओगी की जंग: राजनीतिक व्यंग्य या नया सोशल मीडिया ट्रेंड?
दिल्ली में मौसम का मिजाज बदला: भीषण गर्मी के बीच झमाझम बारिश, जानें क्या है IMD का अलर्ट
साल्ट लेक स्टेडियम के बाहर विवादास्पद मूर्ति ध्वस्त: ममता बनर्जी की डिजाइन पर चला हथौड़ा
कान्स 2026: रेड गाउन में आराध्या बच्चन का डेब्यू, मां ऐश्वर्या के साथ बिखेरा जलवा
पीएम मोदी पर टिप्पणी मामले में फंसे अजय राय: 30 लोगों पर FIR, कांग्रेस नेता ने कहा- 100 केस भी दर्ज कर लो
दिल्ली में इंडिया-यूएस का नया अध्याय: मार्को रुबियो ने पीएम मोदी को दिया व्हाइट हाउस आने का न्योता
IPL 2026 Qualifier 1: धर्मशाला में घमासान, फाइनल की जंग के लिए तैयार RCB और गुजरात टाइटंस
ऐतिहासिक टेस्ट के लिए आयरलैंड का बड़ा ऐलान: 4 नए खिलाड़ियों को मौका, न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली जंग
धोनी को अनसुना कर फैंस से भिड़े ईशान किशन, जीत के जश्न ने खड़ा किया नया विवाद
ऐतिहासिक टेस्ट के लिए आयरलैंड की टीम घोषित: बालबर्नी रचेंगे इतिहास, कई दिग्गज बाहर