बिहार के बेगूसराय से सामने आए एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा दिया है। नेशनल हाईवे पर एक महिला की दबंगई का नजारा देख हर कोई हैरान है। महिला ने न केवल एक बुजुर्ग ड्राइवर से बदसलूकी की, बल्कि सबके सामने उसकी पिटाई भी की।
क्या है पूरा मामला? यह घटना एनएच-28 पर स्थित मुरली टोल प्लाजा की है। 21 मई की दोपहर एक पिकअप वैन टैक्स चुकाने के लिए रुकी थी। तभी पीछे से आ रही एक कार पिकअप से हल्की सी टकरा गई। टक्कर मामूली थी, लेकिन कार में सवार महिला अपना आपा खो बैठी और सड़क पर उतरकर जमकर बवाल काटा।
पुलिस का स्टीकर और महिला की बौखलाहट हैरत की बात यह है कि जिस कार से महिला उतरी, उस पर पुलिस का स्टीकर लगा हुआ था। गाड़ी को मामूली खरोंच आने पर महिला ने आव देखा न ताव और बुजुर्ग ड्राइवर के कॉलर पकड़कर उसे पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान उसने ड्राइवर को जमकर गालियां भी दीं।
1 घंटे तक लगा रहा जाम पीड़ित बुजुर्ग ड्राइवर ने कोई प्रतिरोध नहीं किया और चुपचाप महिला की बदसलूकी झेलता रहा। इस हंगामे के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया और करीब एक घंटे तक लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वीडियो में साफ दिख रहा है कि महिला किस कदर गुस्से में ड्राइवर को धकेल रही है।
पुलिस ने शांत कराया मामला घटना की सूचना मिलते ही बछवाड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी गितेंद्र उपाध्याय के अनुसार, दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर विवाद को शांत करा दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला सिमरिया गांव की रहने वाली है और कार अशोक कुमार राय के नाम पर रजिस्टर्ड है। हालांकि, कार पर पुलिस का स्टीकर क्यों लगा था, इस पर अभी तक कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण नहीं आया है।
*A WOMAN ASSAULTED AND ABUSED A PICKUP DRIVER NEAR A NHAI TOLL PLAZA AFTER HER CAR LIGHTLY pic.twitter.com/QVzIopUXqr
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) May 22, 2026
लखीसराय: चापाकल लगवाने पर रंगदारी की मांग, पूर्व मुखिया पति की दबंगई का वीडियो वायरल
बकरीद पर पशु वध को लेकर सियासत गर्म: शुभंकर सरकार ने शुभेंदु अधिकारी पर साधा निशाना
मौत से पहले पार्लर में 3 घंटे, 7 हजार का बिल: ट्विशा शर्मा केस में सीसीटीवी ने खोले नए राज
जलसंकट: वलसाड में पानी की एक बूंद के लिए 45 फीट गहरे कुएं में उतर रहे ग्रामीण
दिल्ली: DDA की जमीन पर बन रहा था अवैध मदरसा, BJP विधायक ने समर्थकों संग ढहाया
3D प्लेयर विजय शंकर ने क्रिकेट को कहा अलविदा, अचानक संन्यास लेकर फैंस को किया हैरान
SBI बैंक ग्राहकों के लिए अलर्ट: कल से 6 दिन लगातार बंद रहेंगी शाखाएं, जानें क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद
फिर विवादों में अर्शदीप सिंह: तिलक वर्मा के बाद अब साथी खिलाड़ी का उड़ाया मजाक, वीडियो हुआ वायरल
अब साइप्रस में भी चलेगा भारतीय UPI, पीएम मोदी और राष्ट्रपति निकोस की मुलाकात में रणनीतिक साझेदारी पर मुहर
टीम में सिलेक्शन की खुशी या सदमा? नाम सुनते ही फर्श पर गिरे गोलकीपर, घरवाले मनाते रहे जश्न