भोपाल: ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने एक बड़ा और अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने ट्विशा के शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराने की अनुमति दे दी है। यह आदेश पीड़ित पक्ष की उस मांग के बाद आया है, जिसे निचली अदालत ने पहले खारिज कर दिया था।
दिल्ली से आएगी डॉक्टरों की टीम हाईकोर्ट ने दिल्ली स्थित एम्स (AIIMS) के निदेशक को निर्देश दिए हैं कि वे विशेषज्ञों की एक टीम गठित करें। ये विशेषज्ञ भोपाल आएंगे और एम्स भोपाल की मोर्चरी में रखे ट्विशा के शव का दोबारा पोस्टमार्टम करेंगे। 13 मई से ट्विशा का शव एम्स भोपाल में ही रखा हुआ है।
फरार पति समर्थ ने वापस ली याचिका ट्विशा के पति और मुख्य आरोपी समर्थ सिंह ने अपनी अग्रिम जमानत याचिका वापस ले ली है। समर्थ घटना के बाद से ही फरार है। उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने 30 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस ने समर्थ और उसकी मां गिरिबाला सिंह के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।
ससुराल पक्ष की जमानत पर संकट ट्विशा के पिता ने आरोपी सास गिरिबाला सिंह को मिली जमानत को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। अदालत ने इस पर नोटिस जारी किया है और मामले की अगली सुनवाई 25 मई के लिए तय की है। इस दिन कोर्ट यह तय करेगा कि क्या गिरिबाला की जमानत रद्द की जानी चाहिए या नहीं।
अब सीबीआई करेगी जांच ट्विशा के परिवार की मांग को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की सिफारिश की है। परिजनों का आरोप है कि उन्हें ससुराल पक्ष द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था, जबकि ससुराल वालों का दावा है कि ट्विशा ड्रग्स लेती थी। अब सीबीआई की एंट्री के बाद मामले में निष्पक्ष जांच की उम्मीद बढ़ गई है।
*#WATCH | Bhopal, Madhya Pradesh: On Twisha Sharma s death case, Advocate Ankur Pandey, counsel for her family, says, ...A direction was passed to the AIIMS Director to conduct a second post-mortem examination as soon as possible. The expert doctors there will travel from Delhi… pic.twitter.com/TLVfML8LHf
— ANI (@ANI) May 22, 2026
लखीसराय: चापाकल लगवाने पर रंगदारी की मांग, पूर्व मुखिया पति की दबंगई का वीडियो वायरल
बंगाल में रहना है तो कानून मानना होगा : अग्निमित्रा पॉल का हुमायूं कबीर को दो-टूक जवाब
एवरेस्ट पर वंदे मातरम् : बीएसएफ की महिला जांबाजों ने रचा इतिहास
शादी ठीक न चली तो क्या वापस आ सकती हूं? बेटी के इस सवाल पर माता-पिता का जवाब जीत रहा है दिल
प्रधानमंत्री को झालमुरी खिलाने वाले दुकानदार को पाकिस्तान से मिली धमकी, जान का खतरा
क्या IPL में अब नज़र आएगी बिहार रॉयल्स ? अनिल अग्रवाल ने जगाई उम्मीद
पुराने Samsung फोन में अब दौड़ेगा AI का दम: One UI 8.5 अपडेट जारी, देखें लिस्ट
सलाद के पैकेट में छिपा था अनचाहा मेहमान , खोलते ही निकली चीख
क्या कंगना रनौत ने गुपचुप रचा ली शादी? मंगलसूत्र और हरी चूड़ियों ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी
सोता रहा ड्राइवर, दौड़ती रही टेस्ला: क्या ऑटोपायलट पर भरोसा करना सुरक्षित है?