न्यूयॉर्क: अमेरिका की धरती का इस्तेमाल भारत के खिलाफ नफरत फैलाने के लिए किया गया है। न्यूयॉर्क में पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के एक कार्यक्रम के दौरान पाकिस्तानी सीनेटर राणा महमूद-उल-हसन ने भारत को खुलेआम धमकी दी है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है।
क्या कहा पाकिस्तानी सीनेटर ने? सीनेटर महमूद-उल-हसन ने अपने भाषण में जहर उगलते हुए कहा, ना समझोगे तो मिट जाओगे हिंदुस्तान वालों... तुम्हारी दास्तान तक न होगी दास्तानों में। उन्होंने भारत को सीधी चेतावनी दी कि अगर कश्मीर का मुद्दा हल नहीं हुआ, तो वे आखिरी दम तक संघर्ष जारी रखेंगे।
आतंक के दावों और भारत विरोधी प्रोपेगेंडा हसन ने भारत को दुश्मन हमसाया करार दिया। उन्होंने बिना किसी सबूत के यह बेतुका दावा किया कि भारत, बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) जैसे समूहों का समर्थन कर रहा है। उन्होंने 2025 के कथित भारत-पाकिस्तान संघर्ष का जिक्र करते हुए पाकिस्तान की सैन्य कार्रवाइयों को महिमामंडित किया और उपस्थित लोगों को भारत के खिलाफ भड़काया।
अमेरिका में मचा बवाल इस कार्यक्रम की जानकारी पत्रकार एमी मेक ने अपने एक्स (ट्विटर) हैंडल पर साझा की। उन्होंने इसे अमेरिका में पाकिस्तानिफिकेशन करार देते हुए कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने सवाल उठाया कि एक सहयोगी देश के खिलाफ अमेरिकी धरती पर ऐसी कट्टरपंथी बयानबाजी कैसे स्वीकार्य हो सकती है।
वीजा प्रतिबंध की उठी मांग लगातार बढ़ रहे भारत विरोधी बयानों के बाद, अमेरिका में ऐसे पाकिस्तानी नेताओं और राजनयिकों पर वीजा प्रतिबंध लगाने की मांग तेज हो गई है। लोगों का कहना है कि जो नेता विदेश की जमीन पर बैठकर आतंकवाद को बढ़ावा दे रहे हैं और नफरत फैला रहे हैं, उनकी गतिविधियों पर रोक लगनी चाहिए।
कौन है राणा महमूद-उल-हसन? महमूद-उल-हसन पाकिस्तान की राजनीति में एक चर्चित चेहरा हैं। वह 2024 में पीपीपी में शामिल हुए थे। इससे पहले वह पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) के साथ भी जुड़े रहे हैं। अमेरिकी धरती पर उनके इस एक घंटे लंबे भाषण ने अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विवाद खड़ा कर दिया है।
THREAT ALERT 🚨 Pakistanification of America!
— Amy Mek (@AmyMek) June 25, 2025
If you think Zohran Mamdani is bad for NYC… You have no idea what’s coming.
What’s happening right now is not politics. It’s a coordinated ideological invasion. And no one is warning you.
While you re distracted, Pakistan’s… pic.twitter.com/8pPHMJHxc5
पहले TMC, अब BJP की कठपुतली... गाय की कुर्बानी पर हुमायूं कबीर को मौलाना रशीदी की खरी-खरी
क्या IPL में गूंजेगा बिहार का नाम? अनिल अग्रवाल ने जगाई नई उम्मीद
पीएम मोदी के ऊर्जा बचत आह्वान के समर्थन में उतरे कमल हासन, दिया राष्ट्र सर्वोपरि का संदेश
क्या IPL में अब नज़र आएगी बिहार रॉयल्स ? अनिल अग्रवाल ने जगाई उम्मीद
रील और जल्दी के चक्कर में मौत से खिलवाड़: चलती ट्रेन के नीचे से जान जोखिम में डाल निकलीं लड़कियां
प्रधानमंत्री को झालमुरी खिलाने वाले दुकानदार को पाकिस्तान से मिली धमकी, जान का खतरा
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर काल बनी रोडवेज बस: टैंकर से टकराते ही लगी भीषण आग, चालक-परिचालक समेत 2 की मौत
बंगाल में रहना है तो कानून मानना होगा : अग्निमित्रा पॉल का हुमायूं कबीर को दो-टूक जवाब
कॉकरोच जनता पार्टी : यमुना किनारे अनोखे प्रदर्शन का वीडियो वायरल, जानिए क्या है पूरा मामला
‘मुलुंड के रील सुपरस्टार’: अखिल चित्रे ने किरीट सोमैया को घेरा, बांग्लादेशियों पर मांगा हिसाब