क्या कॉकरोच जनता पार्टी से चुनाव लड़ेंगे अब्बास अंसारी? मऊ विधायक के बयान से सियासी हलचल
News Image

मऊ: उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से बिसात बिछने लगी है। इस बीच, मऊ सदर से विधायक और दिवंगत मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी ने एक ऐसा बयान दिया है, जिसने न केवल समर्थकों को बल्कि राजनीतिक पंडितों को भी चौंका दिया है।

हाल ही में समाजवादी पार्टी कार्यालय पहुंचे अब्बास अंसारी से जब आगामी चुनाव और सिंबल को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का जिक्र कर सबको हैरान कर दिया।

कॉकरोच पार्टी के मुद्दों से प्रभावित हैं अब्बास अब्बास अंसारी ने तंज कसते हुए कहा, एक कॉकरोच पार्टी आई है। मैं सोच रहा हूं कि उसी से चुनाव क्यों न लड़ जाऊं? उसका सिंबल कॉकरोच है, तो क्या हुआ? मुझे उनके मुद्दे काफी पसंद आ रहे हैं।

विधायक ने आगे कहा कि उनके कई परिचितों ने यह पार्टी ज्वाइन कर ली है। उन्होंने मजाकिया लहजे में पार्टी कार्यालय तक का पता पूछ लिया, जिससे वहां मौजूद कार्यकर्ता भी ठहाके लगाने पर मजबूर हो गए।

लंबे समय बाद सक्रिय हुए अब्बास इससे पहले, 18 मई को लंबे अंतराल के बाद अब्बास अंसारी अपने विधानसभा क्षेत्र में दिखाई दिए। उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय जाकर अधिकारियों से मुलाकात की और सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए अपने क्षेत्र भ्रमण की जानकारी दी।

एसपी से मुलाकात के बाद उन्होंने समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पहुंचकर जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव और अन्य कार्यकर्ताओं के साथ करीब एक घंटे चर्चा की। अब्बास ने स्पष्ट किया कि अब वह अपने विधानसभा क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहेंगे।

क्या है कॉकरोच जनता पार्टी का सच? अब्बास अंसारी जिस कॉकरोच जनता पार्टी की बात कर रहे हैं, वह असल में कोई पंजीकृत राजनीतिक दल नहीं है। यह सोशल मीडिया पर चल रहा एक व्यंग्यात्मक डिजिटल मूवमेंट है।

इसकी शुरुआत विदेश में रहने वाले अभिजीत दिपके ने की थी। सोशल मीडिया पर यह मूवमेंट युवाओं के बीच खासा लोकप्रिय हो रहा है। जस्टिस सूर्यकांत की एक टिप्पणी के बाद विरोध और व्यंग्य के रूप में शुरू हुआ यह कैंपेन आज इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर कई बड़े राजनीतिक दलों से भी ज्यादा फॉलोअर्स बटोर चुका है।

2027 चुनाव की तैयारी? अब्बास अंसारी की अचानक बढ़ी सक्रियता ने कयासों का दौर शुरू कर दिया है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी के तहत विधायक अपनी खोई हुई जमीन तलाशने और युवाओं के बीच अपनी पैठ बनाने की कोशिश कर रहे हैं। फिलहाल, उनका यह कॉकरोच वाला बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

टीम में सिलेक्शन की खुशी या सदमा? नाम सुनते ही फर्श पर गिरे गोलकीपर, घरवाले मनाते रहे जश्न

Story 1

4 साल तक पास्टर रहा, अब मूल धर्म ही अंतिम सत्य : कवर्धा में 200 आदिवासियों की घर वापसी

Story 1

ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए पाकिस्तान का बड़ा ऐलान: रिजवान बाहर, दिग्गजों की वापसी

Story 1

डीयू में आधी रात का संग्राम: परीक्षाओं के बीच हॉस्टल की छात्राओं का आर-पार का धरना

Story 1

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक पर भाजपा का बड़ा हमला, निशिकांत दुबे ने केजरीवाल से जोड़े तार

Story 1

अर्शदीप सिंह का भद्दा मजाक : टीममेट का बनाया निशाना, वीडियो वायरल होने पर घिरे तेज गेंदबाज

Story 1

इंजेक्शन का नाम सुनकर कांपते हैं बड़े-बड़े लोग, पर इस नन्हीं बच्ची के साहस ने सबको किया दंग!

Story 1

बकरीद पर दिल्ली सरकार सख्त: सड़कों-गलियों में कुर्बानी पर पाबंदी, नियमों के उल्लंघन पर होगी FIR

Story 1

भीषण गर्मी और बिजली संकट: लखनऊ की सड़कों पर उतरे लोग, विपक्ष ने घेरी योगी सरकार

Story 1

स्टार्टअप इंडिया से रिसर्च इंडिया तक: डीपटेक क्रांति से दुनिया को लुभा रहा भारत