न्यूयॉर्क की धरती पर पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के एक कार्यक्रम में पाकिस्तानी सीनेटर राणा महमूद-उल-हसन ने भारत के खिलाफ नफरत भरा बयान दिया है। उन्होंने खुलेआम भारत को मिटाने की धमकी दी है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मिट जाओगे हिंदुस्तान वालों... कार्यक्रम के दौरान करीब एक घंटे के भाषण में सीनेटर महमूद-उल-हसन ने बेहद आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा, ना समझोगे तो मिट जाओगे हिंदुस्तान वालों... तुम्हारी दास्तान तक ना होगी दास्तानों में। सीनेटर ने कश्मीर मुद्दे को आधार बनाकर भारत को अपना चिरस्थायी दुश्मन बताया और आखिरी सांस तक लड़ने की गीदड़भभकी दी।
अनर्गल आरोप और झूठ का सहारा महमूद-उल-हसन ने अपनी भड़ास निकालते हुए भारत पर बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) का समर्थन करने का बेबुनियाद आरोप भी लगाया। सीनेटर ने सभा में मौजूद लोगों को भारत के खिलाफ भड़काया और कहा कि जब तक कश्मीर का मुद्दा हल नहीं होता, वे हर मोर्चे पर संघर्ष जारी रखेंगे।
एमी मेक ने खोली पोल अमेरिका में रहने वाली राजनीतिक टिप्पणीकार और पत्रकार एमी मेक ने इस वीडियो को साझा करते हुए इसे अमेरिकी धरती पर पाकिस्तान द्वारा भारत को दी गई सीधी धमकी करार दिया है। उन्होंने इसे एक समन्वित वैचारिक आक्रमण बताया है और चेतावनी दी है कि पाकिस्तान अमेरिकी प्रवासियों को कट्टरपंथी बनाने का काम कर रहा है।
वीजा प्रतिबंध की उठी मांग इस भड़काऊ भाषण के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। एमी मेक ने मांग की है कि अमेरिका ऐसे नेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे और उन पर वीजा प्रतिबंध लगाए, जो विदेश में बैठकर भारत-विरोधी जहर उगलते हैं।
यूजर हुए हमलावर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इस घटना की कड़ी निंदा की है। कई लोगों ने सीनेटर को परजीवी और कैंसर करार देते हुए उन्हें तत्काल जेल भेजने या देश निकाला देने की मांग उठाई है। नेटिज़न्स का कहना है कि क्या अमेरिका ऐसे कट्टरपंथी तत्वों के लिए सुरक्षित पनाहगाह बन गया है जो खुलेआम हिंसा को बढ़ावा दे रहे हैं?
THREAT ALERT 🚨 Pakistanification of America!
— Amy Mek (@AmyMek) June 25, 2025
If you think Zohran Mamdani is bad for NYC… You have no idea what’s coming.
What’s happening right now is not politics. It’s a coordinated ideological invasion. And no one is warning you.
While you re distracted, Pakistan’s… pic.twitter.com/8pPHMJHxc5
कॉकरोच जनता पार्टी : सोशल मीडिया पर तूफान, बीजेपी को पछाड़कर बने युवाओं की नई आवाज
कॉकरोच बनी पाकिस्तान जनता पार्टी ? बीजेपी नेता के दावे से सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
WWE को बड़ा झटका: ट्रिपल एच का साथ छोड़ AEW में शामिल हुए दिग्गज मिक फोली
काव्या मारन की शादी की चर्चा: क्या SRH मालकिन और म्यूजिक डायरेक्टर अनिरुद्ध थामेंगे एक-दूसरे का हाथ?
अमेरिका-ईरान शांति वार्ता में बड़ा ट्विस्ट: पाकिस्तान बना बैकचैनल का मास्टरमाइंड, क्या टलेगा महायुद्ध?
केदारनाथ यात्रा: फिर टूटा पहाड़, 10 हजार श्रद्धालु फंसे; जानें बाबा केदार के दर्शन के लिए कैसे रहें सुरक्षित
# सपनों जैसा प्रपोज़ल! करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश को पहनाई अंगूठी, फैंस हुए भावुक
टोल प्लाजा पर फ्री एंट्री का नया जुगाड़! AI की आंखों में धूल झोंककर ऐसे निकल रही गाड़ियां: चौंका देगा ये हैक
इंजेक्शन से डरना तो दूर, पलक तक नहीं झपकाई; इस बहादुर बच्ची का वीडियो देख हैरान रह गए लोग
# IPL 2026: भुवनेश्वर कुमार की पर्पल कैप पर मंडराया संकट, आज मैदान में उतरेगा यह घातक गेंदबाज