सोशल मीडिया पर इन दिनों ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) का जलवा कायम है। यह डिजिटल व्यंग्य आंदोलन (Digital Satire Movement) आज युवाओं के बीच चर्चा का केंद्र बन गया है। इंस्टाग्राम पर इस पार्टी के फॉलोअर्स की संख्या 1.13 करोड़ के पार पहुँच चुकी है, जिसने कई स्थापित राजनीतिक दलों को भी पीछे छोड़ दिया है।
हेमंत ढोमे का खुला समर्थन प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक हेमंत ढोमे ने इस आंदोलन का समर्थन करते हुए आलोचकों को खरी-खरी सुनाई है। उन्होंने कहा, जो लोग इस डिजिटल आंदोलन का विरोध कर रहे हैं, उनकी सोच पर दया आती है। एक ऐसी व्यवस्था में जहाँ लोग सवाल पूछना भूल चुके थे, वहां यह एक आशे की किरण है। यह लोकतंत्र के लिए अत्यंत सकारात्मक संकेत है।
ढोमे ने पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जनता के सवालों को उठाने का यह अंदाज काबिले तारीफ है।
कैसे हुई इस पार्टी की शुरुआत? मई 2026 में शुरू हुई यह पार्टी महज एक मजाक नहीं, बल्कि युवाओं का आक्रोश है। इसका आधार 15 मई 2026 को सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की वह टिप्पणी बनी, जिसमें उन्होंने सिस्टम में गलत तरीके से घुसपैठ करने वालों को कॉकरोच कहा था। युवाओं ने इसी शब्द को अपना हथियार बनाया और इसे एक व्यंग्यात्मक राजनीतिक पार्टी का रूप दे दिया।
बेरोजगारी और व्यवस्था पर प्रहार यह पार्टी बेरोजगारी, परीक्षा में धांधली और युवाओं के भविष्य जैसे गंभीर मुद्दों को बेहद रचनात्मक तरीके से उठा रही है। खुद को सेक्युलर, सोशलिस्ट, डेमोक्रेटिक और लेजी बताने वाली यह पार्टी आज उन युवाओं की आवाज बन गई है जो पारंपरिक राजनीति से मायूस हो चुके हैं।
सितारों में भी पार्टी का क्रेज इस डिजिटल क्रांति को केवल आम युवाओं का ही नहीं, बल्कि फिल्म जगत की बड़ी हस्तियों का भी साथ मिल रहा है। दिया मिर्जा, अनुराग कश्यप, कोंकणा सेन शर्मा, ईशा गुप्ता, कुणाल कामरा और उर्फी जावेद जैसी शख्सियतों ने भी इस आंदोलन का समर्थन किया है। यह ट्रेंड स्पष्ट करता है कि आज का युवा अपनी नाराजगी व्यक्त करने के लिए नए और डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल बखूबी जानता है।
कॅाजपा ला आत्ताच (राजकीय) विरोध करणाऱ्यांच्या बुद्धीमत्तेची किव येते…
— Hemant Dhome । हेमंत ढोमे (@hemantdhome21) May 21, 2026
एककल्ली व्यवस्थेच्या विरोधात लोक एकत्र येऊ शकतात, प्रश्न विचारू शकतात ही आशा सोडलेल्या समाजात जर एक आशेचा किरण दिसतो आहे तर ही सुदृढ लोकशाही साठी अत्यंत महत्वाची आणि सकारात्मक अशी बाब आहे. ज्याचं स्वागत माझ्या… pic.twitter.com/PcjDtCbHhN
आग से मत खेलो, कुर्बानी तो होगी : पश्चिम बंगाल में कुर्बानी और नमाज पर सियासी घमासान
दम है तो रोक कर दिखाओ : बकरीद से पहले हुमायूं कबीर ने विवादित बयान देकर सरकार को दी चुनौती
पर्ची सेलिब्रेशन: दीपक चाहर का अनोखा अंदाज, मैदान पर उड़ाया मजाक
क्या मिथिलांचल को मिलेगी वंदे भारत? संजय झा ने रेल मंत्री के सामने रखा बड़ा रोड मैप
मुंबई के नालों से निकला कबाड़खाना: सोफा-रिक्शा देख हैरान BMC, मानसून से पहले चेतावनी जारी
क्या हार्दिक पांड्या होंगे KKR के अगले कप्तान? माइकल वॉन के सुझाव ने मचाई हलचल
मेरठ IIMT यूनिवर्सिटी में छात्रा की मौत: आधी रात हॉस्टल में घुसा टीचर, मचा बवाल
क्या अब IPL में दिखेंगे मोहम्मद आमिर? ब्रिटिश नागरिकता मिलते ही खुली राह
70 साल का दूल्हा, 26 साल की दुल्हन: निकाह के बाद रोमांटिक फोटोशूट ने मचाया सोशल मीडिया पर बवाल
सायोनी घोष का सिर काटने पर 1 करोड़ का इनाम, BJP नेता का विवादित बयान वायरल