जूनियर NTR की आगामी फिल्म ड्रैगन ने रिलीज होते ही इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। फिल्म का पहला ग्लिम्प्स सामने आते ही दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। KGF और सलार फेम निर्देशक प्रशांत नील के निर्देशन में बनी यह फिल्म अब चर्चा का केंद्र बन गई है।
प्रशांत नील का सिग्नेचर स्टाइल और NTR का जलवा फिल्म के फर्स्ट ग्लिम्प्स में प्रशांत नील का वही जाना-पहचाना डार्क और इंटेंस स्टाइल नजर आ रहा है। जूनियर NTR का आक्रामक और दमदार अवतार फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। न केवल तेलुगु भाषी क्षेत्रों में, बल्कि हिंदी दर्शकों के बीच भी इस ग्लिम्प्स को लेकर भारी उत्साह है।
बनाया 24 घंटों का ऐतिहासिक रिकॉर्ड इस ग्लिम्प्स ने महज 24 घंटों के भीतर 64 मिलियन से अधिक व्यूज हासिल कर इतिहास रच दिया है। मैत्री मूवी मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि ड्रैगन अब 24 घंटों में भारत का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला ग्लिम्प्स बन गया है।
इन्हें पछाड़कर बनीं सिरमौर इस कामयाबी के साथ ड्रैगन ने कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म टॉक्सिक (इंट्रोड्यूसिंग राया) को 48.7 मिलियन और उसके बर्थडे पीक वीडियो को 35.9 मिलियन व्यूज मिले थे, जिन्हें जूनियर NTR की फिल्म ने बड़ी आसानी से पछाड़ दिया है।
टॉप फिल्मों का हाल इस लिस्ट में पुष्पा 2 के वेयर इज पुष्पा (27.6 मिलियन) और धुरंधर (16.8 मिलियन) जैसे बड़े वीडियो भी शामिल थे, जो अब ड्रैगन की रफ्तार के सामने काफी पीछे छूट गए हैं। फिल्म की यह शानदार शुरुआत इस बात का सबूत है कि बॉक्स ऑफिस पर ड्रैगन का सामना करना अन्य बड़ी फिल्मों के लिए आसान नहीं होगा।
This is how #DRAGON set the world on fire 🔥#DragonGlimpse creates history as 𝐈𝐍𝐃𝐈𝐀’𝐬 𝐇𝐈𝐆𝐇𝐄𝐒𝐓 𝐕𝐈𝐄𝐖𝐄𝐃 𝐆𝐋𝐈𝐌𝐏𝐒𝐄 𝐢𝐧 𝟐𝟒 𝐇𝐎𝐔𝐑𝐒 with a massive 𝟔𝟒 𝐌𝐈𝐋𝐋𝐈𝐎𝐍+ 𝐕𝐈𝐄𝐖𝐒 on YouTube 🐉
— Mythri Movie Makers (@MythriOfficial) May 20, 2026
▶️ https://t.co/6Px4QARIPs
Man of Masses @tarak9999… pic.twitter.com/TvEFFQ0RqQ
झुलसाने वाली गर्मी: बांदा में पारा 48 डिग्री के पार, 8 राज्यों में भीषण लू का अलर्ट
जर्मनी में काम करने का सुनहरा मौका: यूपी के युवाओं को मिलेगी 2.29 लाख रुपये महीने की सैलरी
सलाद के पैकेट में मिला सरप्राइज , खोलते ही बाहर निकला जिंदा मेंढक!
यूपी में योगी सरकार सुरक्षित, लेकिन 2027 में खेला होने का डर! चुनावी रणनीतिकार प्रदीप गुप्ता ने दी चेतावनी
इंजेक्शन देखकर भी नहीं डरी यह नन्ही सिंघम , वीडियो देख लोग बोले- हमसे तो आज भी नहीं होता
यूपी में 11 हजार आरक्षित पदों पर डाका ? अखिलेश यादव के PDA ऑडिट ने मचाया सियासी तूफान
2036 दिनों का सूखा खत्म: मनीष पांडे की तूफानी वापसी और बुमराह का दुर्लभ विकेट
बकरीद से पहले हुमायूं कबीर का विवादास्पद ऐलान: कुर्बानी होकर रहेगी, चाहे कोई भी नियम बना ले
पेट्रोल की शराबी : चाय-कॉफी की जगह पेट्रोल पीती है ये लड़की, जानकर दंग रह जाएंगे आप
दीपक चाहर का फेक नोट सेलिब्रेशन : क्या युवा खिलाड़ियों का उड़ाया मजाक?