ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले जा रहे आईपीएल 2026 के 65वें मुकाबले में मुंबई की बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह ढह गई। केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, जिसके बाद मुंबई इंडियंस निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर सिर्फ 147 रन ही बना सकी।
मुंबई की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। तीसरे ओवर में कैमरून ग्रीन ने घातक गेंदबाजी करते हुए रयान रिकल्टन (6) और नमन धीर (0) को लगातार अंतराल पर आउट कर मुंबई की कमर तोड़ दी। टीम शुरुआती झटकों से उबर पाती, उससे पहले ही सौरभ दुबे ने रोहित शर्मा (15) और सूर्यकुमार यादव (15) को पवेलियन भेजकर मुंबई की मुश्किलें बढ़ा दीं।
हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा ने पांचवें विकेट के लिए 43 रनों की साझेदारी की, लेकिन उनकी पारी काफी धीमी रही। कार्तिक त्यागी ने तिलक वर्मा को चलता कर मुंबई को पांचवां झटका दिया। एक समय मुंबई की आधी टीम 84 रनों पर पवेलियन लौट चुकी थी और टीम बड़े संकट में नजर आ रही थी।
सुनील नरेन ने हार्दिक पांड्या (26) को आउट कर दबाव और बढ़ा दिया। निचले क्रम में विल जैक्स (14) भी रन आउट हो गए। ऐसे में कॉर्बिन बॉश ने जिम्मेदारी संभाली और 18 गेंदों पर नाबाद 32 रनों की तूफानी पारी खेलकर टीम को 147 रनों के सम्मानजनक स्कोर तक पहुँचाया।
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, कैमरून ग्रीन, रोवमैन नॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती, सौरभ दुबे।
मुंबई इंडियंस: रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), विल जैक, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रित बुमराह, रघु शर्मा।
अब केकेआर के सामने जीत के लिए 148 रनों का लक्ष्य है। ईडन गार्डन्स की पिच पर केकेआर के बल्लेबाज इस लक्ष्य को कैसे हासिल करते हैं, यह देखना दिलचस्प होगा।
*Two towering chances, two perfect grabs 😯
— IndianPremierLeague (@IPL) May 20, 2026
🎥 Manish Pandey and Cameron Green ice-cold in pressure moments 👏👏
Updates ▶️ https://t.co/Aw11jLoww5#TATAIPL | #KhelBindaas | #KKRvMI | @KKRiders pic.twitter.com/BB391Y3l88
बांग्लादेश के खिलाफ शर्मनाक हार: क्या शान मसूद छोड़ेंगे कप्तानी?
IPL 2026: अंगकृष रघुवंशी की बचकानी गलती, टीम के साथी को ही दे मारा धक्का, छूटा आसान कैच
झटका! OnePlus Nord 6 हुआ महंगा, अब चुकानी होगी 5000 रुपये तक ज्यादा कीमत
ईडन गार्डन्स में कोलकाता के गेंदबाजों का कहर, मुंबई इंडियंस 147 रनों पर सिमटी
मेलोडी खाओ खुद जान जाओ: पीएम मोदी के इस गिफ्ट ने कैसे 90 के दशक की यादें ताजा कीं?
पीएम मोदी के सामने हिंदी में बोलीं जॉर्जिया मेलोनी, कहा- परिश्रम ही सफलता की कुंजी है
इटली की पीएम मेलोनी ने हिंदी में क्या कहा, जिसे सुन गदगद हो गए पीएम मोदी?
25 मई को आ रहे Infinix Hot 70 Series के iPhone जैसे लुक और रंग बदलने वाले फोन
बॉलीवुड की काली सच्चाई: अमाल मलिक का सनसनीखेज खुलासा, बोले- 60 फिल्मों से निकाला गया
बर्गर-चाऊमीन के शौकीन सावधान! हापुड़ में जहरीली सॉस की फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऐसे तैयार हो रहा था मौत का सामान