भीषण लू से त्रस्त उत्तर भारत देश के बड़े हिस्से इन दिनों भीषण गर्मी और लू (Heatwave) की चपेट में हैं। दिल्ली में पारा 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है, वहीं उत्तर प्रदेश के बांदा में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है। लोग भीषण गर्मी से बेहाल हैं, लेकिन मौसम विभाग ने अब राहत की उम्मीद जताई है।
आईएमडी का बड़ा अलर्ट भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई राज्यों में मौसम बदलने का पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और कई इलाकों में झमाझम बारिश होने की संभावना है।
पहाड़ी राज्यों में सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिमी भारत के पहाड़ी राज्यों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। 21 से 23 मई के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश की चेतावनी दी गई है। यहां हवाओं की गति 40-50 किमी प्रति घंटा रह सकती है।
मैदानी इलाकों का हाल बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में भी बारिश की आहट है। पश्चिम बंगाल में 21 से 23 मई तक बारिश का अनुमान है। झारखंड में 21 से 26 मई के बीच बारिश होने की संभावना है, जबकि बिहार के कई जिलों में 20 से 26 मई तक मौसम सुहावना रहने के आसार हैं। ओडिशा में भी 22 से 24 मई के बीच गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।
दक्षिण भारत में भी होगी बारिश दक्षिण भारत के राज्यों में भी मानसून पूर्व की गतिविधियां तेज हो गई हैं। आईएमडी ने तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, माहे और कराईकल में 21 से 24 मई के दौरान बारिश का अलर्ट जारी किया है। तेलंगाना में भी बिजली कड़कने और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद जताई गई है।
चेतावनी: लू का प्रकोप अभी जारी मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में अगले 5 दिनों तक भीषण लू की स्थिति बनी रह सकती है। इसलिए, बारिश वाले इलाकों के बाहर रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और धूप में निकलने से बचने की सलाह दी गई है।
*मौसम संबंधी चेतावनी
— India Meteorological Department (@Indiametdept) May 20, 2026
मुख्य बिंदु
उत्तर-पश्चिम एवं मध्य भारत में इस सप्ताह के दौरान तथा पूर्वी भारत में अगले 5 दिनों के दौरान उष्ण लहर से लेकर भीषण उष्ण लहर की स्थिति बने रहने की संभावना है।
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में इस सप्ताह के दौरान तथा पूर्वोत्तर और उससे सटे पूर्वी… pic.twitter.com/LOaN4tUIaY
डिलीवरी बॉय, क्रिकेट बैट और वो भावुक कर देने वाला पल: एक अधूरा सपना जो इंटरनेट पर वायरल
पीएम मोदी और मेलोनी का मेलोडी मोमेंट: इंटरनेट पर मचाया तहलका, 100 मिलियन के पार
भाजपा पार्षद का अनोखा विरोध: विकास कार्यों की अनदेखी से आहत होकर नगर निगम गेट पर कराया मुंडन
सुनहरी फसल देख झूम उठा किसान: खेत में लगाई गुलाटियां, वीडियो जीत रहा लोगों का दिल
मेलोडी इतनी चॉकलेटी क्यों है? इटली तक पहुंचा 90 के दशक का वो इमोशन जिसे पीएम मोदी ने दिया तोहफा
9 साल बाद खुला ममता सरकार का काला अध्याय: सर्वेक्षकों को 30 दिन जेल में रखा, प्रताड़ना का खुलासा
आसमान से गिरा चीन का भरोसा , पाकिस्तान में क्रैश हुआ चीनी ट्रेनी जेट
25 मई को आ रहे Infinix Hot 70 Series के iPhone जैसे लुक और रंग बदलने वाले फोन
इटली की पीएम मेलोनी ने हिंदी में क्या कहा, जिसे सुन गदगद हो गए पीएम मोदी?
20 रुपये की पानी की बोतल और 85 रुपये की डिलीवरी: कंपनी का घाटे वाला गणित देख दंग रह गए लोग