इटली दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक छोटा सा लेकिन बेहद खास जेस्चर चर्चा का विषय बन गया है। पीएम मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को भारत की मशहूर मेलोडी टॉफी गिफ्ट की। इस वाकये के बाद सोशल मीडिया पर मेलोडी टॉफी छा गई है।
मेलोनी ने जताया आभार पीएम मेलोनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर एक वीडियो साझा किया। इसमें वे पीएम मोदी से मिले इस तोहफे से बेहद खुश दिख रही हैं। वीडियो में मेलोनी मुस्कुराते हुए कहती हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमारे लिए गिफ्ट लाए हैं... बहुत, बहुत अच्छी टॉफी। यह वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया।
पार्ले का आया खास रिएक्शन इस वाकये के बाद मेलोडी बनाने वाली कंपनी पार्ले ने भी अपनी खुशी जाहिर की है। कंपनी ने अपने ऑफिशियल हैंडल पर पीएम मोदी और मेलोनी का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, धन्यवाद, माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, पार्ले मेलोडी को ग्लोबल मंच पर ले जाने के लिए। हमारे पसंदीदा भारतीय प्रोडक्ट को सीमाओं के पार साझा होते देख हम गौरवान्वित हैं।
रिश्तों में घोल रहे मिठास कंपनी ने इंस्टाग्राम पर भी इस पल को यादगार बताया है। पार्ले ने पोस्ट के साथ लिखा, Sweetening relationships since 1983 यानी हम 1983 से रिश्तों में मिठास घोल रहे हैं। कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट मयंक शाह ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है।
पीएम हमेशा करते हैं भारतीय उत्पादों को प्रमोट मयंक शाह ने कहा, हमें गर्व है कि प्रधानमंत्री मोदी अपने इटली दौरे पर हमारी मशहूर टॉफी ले गए। पीएम मोदी हमेशा ही भारतीय चीजों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाने की कोशिश करते हैं। यह हम सबके लिए सम्मान की बात है।
अनोखी कूटनीति की चर्चा यह पहली बार नहीं है जब पीएम मोदी ने अपने विदेशी दौरों पर भारतीय उत्पादों को उपहार के तौर पर पेश किया हो। मेलोडी के जरिए अंतरराष्ट्रीय मंच पर दिखाई गई यह सादगी और प्रमोट करने का तरीका अब कूटनीतिक हलकों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है।
Thank you @narendramodi 🙏🏻 https://t.co/LZK960JwFl pic.twitter.com/TBjkB4761C
— Parle Products (@ParleFamily) May 20, 2026
भारत को आंखें दिखाने के बाद अब यू-टर्न, नेपाल ने भारतीय इन्फ्लुएंसर्स के सामने फैलाया हाथ
बांग्लादेश का ऐतिहासिक क्लीन स्वीप : पाकिस्तान को घर में रौंदकर रचा नया इतिहास
आखिर ये Melodi इतनी चॉकलेटी क्यों है? इटली में पीएम मोदी के गिफ्ट की चर्चा
20 रुपये की पानी की बोतल और 85 रुपये की डिलीवरी: कंपनी का घाटे वाला गणित देख दंग रह गए लोग
IPL मैच में नीट का शोर: बैनर लहराकर NSUI ने NTA को घेरा
ओवैसी पर रिजिजू का बड़ा हमला: कांग्रेस बन गई है मुस्लिम लीग, मुसलमानों को नहीं होना चाहिए छोटा महसूस
ई-फार्मेसी नियमों के विरोध में केमिस्टों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 12.5 लाख दुकानों पर लटकेगा ताला
पीएम मोदी और मेलोनी की कोलोसियम विजिट: जानें 2,000 साल पुराने इस खूनी अजूबे का रहस्य
बीजिंग में पुतिन-जिनपिंग की महाबैठक: ट्रंप के दौरे के बाद ईरान और यूक्रेन पर नई रणनीति का संकेत
फाल्टा में अचानक बदली चुनावी बिसात: TMC उम्मीदवार के यू-टर्न से सियासी बवाल