भोपाल। मध्य प्रदेश के किसानों के लिए एक राहत भरी खबर है। राज्य सरकार ने गेहूं उपार्जन की तारीख को आगे बढ़ा दिया है। जिन किसानों ने 23 मई तक अपने स्लॉट बुक कर लिए हैं, अब उनका गेहूं 28 मई, 2026 तक खरीदा जाएगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस फैसले की घोषणा करते हुए स्पष्ट किया कि सरकार किसान हित में हर संभव कदम उठा रही है ताकि किसी भी अन्नदाता को परेशानी न हो।
रिकॉर्ड तोड़ खरीदी की ओर मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री के अनुसार, इस वर्ष मध्य प्रदेश ने गेहूं खरीदी में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। पिछले साल जहां करीब 77 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया था, वहीं इस बार सरकार 100 लाख मीट्रिक टन का लक्ष्य लेकर चल रही है।
अब तक राज्य में 91 लाख मीट्रिक टन से अधिक गेहूं की खरीद हो चुकी है। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि पूरे देश में सबसे अधिक किसानों से गेहूं खरीदने वाला राज्य मध्य प्रदेश है।
लंबी लाइनों से मिली राहत खरीदी केंद्रों पर उमड़ रही किसानों की भीड़ और लंबी लाइनों को देखते हुए सरकार ने यह निर्णय लिया। कई किसानों ने शिकायत की थी कि स्लॉट बुकिंग के बावजूद खरीदी की प्रक्रिया में देरी हो रही है।
किसानों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए सरकार ने उपार्जन की अंतिम तिथि को पांच दिन बढ़ाकर 28 मई कर दिया है। सरकार ने आश्वासन दिया है कि जिन किसानों ने स्लॉट बुक किए हैं, उन सभी का गेहूं खरीदा जाएगा।
2625 रुपये प्रति क्विंटल का भुगतान मुख्यमंत्री ने कहा कि बारदाना की उपलब्धता, परिवहन और भंडारण जैसी तमाम चुनौतियों के बावजूद खरीदी व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया है। सरकार किसानों को 2625 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं का भुगतान कर रही है।
डॉ. मोहन यादव ने कहा कि उनकी सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप किसान, गरीब, महिला और युवाओं के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे किसी भी तरह की चिंता न करें, क्योंकि सरकार पूरी व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए प्रयासरत है।
*प्रदेश में अब तक किसानों से रिकॉर्ड 91 लाख मीट्रिक टन से अधिक गेहूं का उपार्जन किया जा चुका है।
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) May 20, 2026
किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गेहूं उपार्जन की अवधि 23 मई से बढ़ाकर 28 मई, 2026 तक कर दी गई है।
जिनके भी स्लॉट बुक हुए हैं, ऐसे सभी किसानों से गेहूं उपार्जन करेंगे। pic.twitter.com/M3fW5sD4BY
सत्ता गंवाते ही टीएमसी में बिखराव? विधानसभा धरने से आधे से ज्यादा विधायक नदारद
चेपॉक में तनातनी के बाद संजू और क्लासेन का ब्रोमांस , सोशल मीडिया पर जीता फैंस का दिल
सॉफ्ट हिंदुत्व की राह पर अखिलेश यादव: क्या 2027 में प्रभु राम ही होंगे सपा की नैया के खेवनहार?
मेलोडी टॉफी वाली कूटनीति: इटली की PM को मोदी के तोहफे पर पप्पू यादव और विपक्ष का तीखा हमला
DND से सीधे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे तक: बदल जाएगी दिल्ली-NCR की ट्रैफिक तस्वीर
केकेआर की प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा, मुंबई इंडियंस को हराकर अंकतालिका में लगाई छलांग
क्या आईपीएल में वापसी करेंगे मोहम्मद आमिर? ब्रिटिश नागरिकता मिलते ही तेज गेंदबाज की चर्चा तेज
ईडन गार्डन्स में कोलकाता के गेंदबाजों का कहर, मुंबई इंडियंस 147 रनों पर सिमटी
बॉलीवुड में भी नहीं मिलेगा काम : रिजवान की ओवरएक्टिंग पर बांग्लादेशी खिलाड़ियों का तंज, VIDEO वायरल
बारिश से बचने का जुगाड़ : छज्जे पर चढ़ी गाय का वीडियो देख दंग रह गई दुनिया