नई दिल्ली: इटली दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बना हुआ है। इस वीडियो में पीएम मोदी, मेलोनी को मेलोडी टॉफी देते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो खुद मेलोनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था।
पप्पू यादव ने साधा निशाना इस वीडियो के सामने आते ही राजनीतिक गलियारों में बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम मोदी पर करारा तंज कसा है। उन्होंने लिखा, माननीय PM साहब, इटली की PM को मेलोडी और भारत के लोगों के साथ ट्रेजेडी। सर, आपकी हिपोक्रेसी (पाखंड) की कोई सीमा नहीं है।
मनोज झा ने बताया कैरेमल कूटनीति आरजेडी सांसद मनोज झा ने भी इस घटना पर तंज कसते हुए इसे कूटनीति का कैरेमल युग करार दिया है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि जो मेलोडी टॉफी कभी बच्चों की जेब और किराने की दुकान तक सीमित थी, वह अब वैश्विक कूटनीति की नई दूत बन गई है।
फोटो और हैशटैग पर टिकी कूटनीति मनोज झा ने आगे कहा कि पहले देशों के रिश्ते संधियों और रणनीतिक वार्ताओं से तय होते थे, लेकिन अब काम सेल्फी, हैशटैग और टॉफी के पैकेट बखूबी निभा रहे हैं। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि कूटनीति की सफलता अब इस पर टिकी है कि कैमरे में क्या कैद हुआ।
क्या कूटनीति का बदल रहा स्वरूप? विपक्ष के नेताओं का मानना है कि वैश्विक मंचों पर गंभीर मुद्दों के बजाय अब प्रतीकों और सोशल मीडिया पर चमकने वाली गतिविधियों को अधिक महत्व दिया जा रहा है। मनोज झा ने तो यहाँ तक कहा कि संभव है भविष्य में संयुक्त राष्ट्र की बैठकों में भी रणनीतिक टॉफी विनिमय को औपचारिक मान्यता मिल जाए।
फिलहाल, इस टॉफी डिप्लोमेसी को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स दो धड़ों में बंटे नजर आ रहे हैं, जहाँ एक तरफ इसे हल्के-फुल्के अंदाज में लिया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ विपक्ष इसे भारत के आंतरिक मुद्दों से ध्यान भटकाने वाला कदम बता रहा है।
*माननीय PM साहब
— Pappu Yadav (@pappuyadavjapl) May 20, 2026
इटली की PM को Melody
और भारत के लोगों के साथ ट्रेजेडी
सर आपकी हिपोक्रेसी की कोई सीमा नहीं
pic.twitter.com/WWUMJz1oxr
9 साल बाद खुला ममता सरकार का काला अध्याय: सर्वेक्षकों को 30 दिन जेल में रखा, प्रताड़ना का खुलासा
IPL प्लेऑफ का महा-गणित : मुंबई इंडियंस के हाथों में 3 टीमों का भविष्य, राजस्थान की बढ़ी टेंशन
डिजिटल होगा देश का सबसे बड़ा कपड़ा मेला! Bharat Tex 2026 के लिए सरकारी मोबाइल ऐप लॉन्च
रायबरेली में राहुल गांधी का बड़ा हमला: पीएम मोदी और अमित शाह को बताया गद्दार
NEET पर सरकार का महा-ऐक्शन : खुफिया एजेंसियों और टेक कंपनियों के साथ शिक्षा मंत्री की सीक्रेट मीटिंग
DND से सीधे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे तक: बदल जाएगी दिल्ली-NCR की ट्रैफिक तस्वीर
BSNL का बड़ा धमाका: अब फ्री सिम के साथ पाएं 60GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग, एक रुपया भी नहीं होगा खर्च!
आसमान से गिरा चीन का भरोसा , पाकिस्तान में क्रैश हुआ चीनी ट्रेनी जेट
आईपीएल के नए स्टार वैभव सूर्यवंशी का बचपना वायरल: अवॉर्ड लेने के बाद मैदान पर ही किया कुछ ऐसा!
मेलोनी को मोदी का मीठा तोहफा: कूटनीति के बीच वायरल हुई मेलोडी की मिठास