कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने करीब 8 करोड़ एक्टिव सब्सक्राइबर्स के लिए एक बड़ा बदलाव करने जा रहा है। अब PF से जुड़ी सेवाएं पोर्टल और उमंग ऐप के अलावा सीधे WhatsApp पर उपलब्ध होंगी।
पोर्टल पर बढ़ता दबाव बनेगा वजह मौजूदा समय में EPFO पोर्टल और उमंग ऐप पर भारी ट्रैफिक के कारण अक्सर तकनीकी समस्याएं आती हैं। सिस्टम को धीमा होने से बचाने और ग्राहकों को निर्बाध सुविधा देने के लिए EPFO ने WhatsApp का सहारा लेने का निर्णय लिया है।
कैसे काम करेगी WhatsApp सर्विस? केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया के अनुसार, EPFO का एक आधिकारिक ग्रीन टिक वाला वेरिफाइड WhatsApp नंबर जारी किया जाएगा। सब्सक्राइबर्स को बस इस नंबर पर Hello लिखकर मैसेज भेजना होगा।
इस प्लेटफॉर्म पर न केवल PF बैलेंस और अपडेट मिलेंगे, बल्कि शिकायत निवारण भी संभव होगा। सबसे खास बात यह है कि यह सेवा क्षेत्रीय और स्थानीय भाषाओं में भी उपलब्ध होगी, ताकि हर वर्ग के कर्मचारी आसानी से इसे समझ सकें।
इन लोगों को मिलेगा सबसे पहले फायदा शुरुआती दौर में सरकार का फोकस प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PMVBRY) से जुड़े सदस्यों पर है। जिन लोगों को आधार ऑथेंटिकेशन या DBT एक्टिवेशन में तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं, उन्हें इस सर्विस के जरिए प्राथमिकता से मदद दी जाएगी।
कानूनी विवादों के निपटारे के लिए मिशन मोड EPFO अदालतों में लंबित मामलों को सुलझाने के लिए भी मिशन मोड में काम कर रहा है। अधिकारी अब सीधे सब्सक्राइबर्स से संपर्क कर रहे हैं। ये मामले मुख्य रूप से एम्प्लॉयर द्वारा PF जमा न करने या ब्याज से जुड़े विवादों के हैं। इसके लिए जोन स्तर पर नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं।
बैंकिंग जैसा आसान अनुभव जिस तरह भारतीय बैंक WhatsApp के जरिए बैलेंस चेक और स्टेटमेंट डाउनलोड जैसी सुविधाएं दे रहे हैं, ठीक उसी तर्ज पर EPFO का यह कदम डिजिटल सुशासन की दिशा में एक बड़ा बदलाव साबित होगा। इससे न केवल पोर्टल पर बोझ कम होगा, बल्कि आम कर्मचारी को बिना किसी दफ्तर के चक्कर काटे अपने फोन पर ही समाधान मिल सकेगा।
‘श्रमेव जयते’ के संकल्प और जन-केंद्रित सुशासन के विजन को आगे बढ़ाते हुए, ईपीएफओ 28 मई को आयोजित करने जा रहा है- ‘निधि आपके निकट 2.0’ जिला संपर्क कार्यक्रम।
— EPFO (@officialepfo) May 20, 2026
अपने नजदीकी शिविर की जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करें। https://t.co/pf5Cl7NluI#NidhiAapkeNikat #EPFO #EPFOWithYou pic.twitter.com/88AjpGKrpf
रोम में दोस्ती का नया अध्याय: मेलोनी ने गर्मजोशी से किया पीएम मोदी का स्वागत
बिहार में एनकाउंटर पर सियासी घमासान: तेजस्वी के आरोपों पर BJP का तीखा पलटवार
आसमान से बरसेगा काल : भारत की नई ULPGM-V3 मिसाइल का सफल परीक्षण, ड्रोन पावर हुई दोगुनी
रोम में ‘मेलोनी-मोदी’ केमिस्ट्री: ऐतिहासिक कोलोसियम से लेकर रणनीतिक साझेदारी तक की नई कहानी
वैभव सूर्यवंशी का सीक्रेट सेलिब्रेशन: ऑन-एयर टाल गए बात, ड्रेसिंग रूम में खोला राज
जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दी मेलोडी , मुस्कुरा उठीं इटली की पीएम
पाकिस्तान का एक और झूठ बेनकाब: सेना के अफसर ने किया भारत के काल्पनिक एयरबेस पर हमले का दावा
अब WhatsApp से होगा PF का सारा काम, EPFO की नई पहल से करोड़ों सब्सक्राइबर्स को मिलेगी राहत
मेलोडी का जलवा बरकरार: डिनर और कोलोजियम की सैर के साथ पीएम मोदी-मेलोनी की केमिस्ट्री ने फिर जीता इंटरनेट
ताइवान में चुनावी पोस्टर पर मचा बवाल: पगड़ी और भारतीय झंडे को बनाया निशाना, नस्लवाद के गंभीर आरोप